Monday, Apr 29 2024 | Time 04:49 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड


पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन का हजारीबाग में हुआ जोरदार स्वागत

पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन का हजारीबाग में हुआ जोरदार स्वागत
फ़लक शमीम/न्यूज11 भारत

हज़ारीबाग़/डेस्क: झारखंड के गिरिडीह में आज झामुमो का स्थापना दिवस समारोह मनाया जाना है, जिसके लिए राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन गिरिडीह जा रही थीं. इस दौरान हजारीबाग में झामुमो कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. इस दौरान कल्पना सोरेन ने मीडिया से ज्यादा बात तो नहीं की लेकिन ये जरूर कहा कि आशीर्वाद बनाए रखें यानी उनके बयान का मकसद ये था कि जनता उन पर अपना आशीर्वाद बनाए रखे. इस दौरान हज़ारीबाग में झामुमो कार्यकर्ता काफी उत्साहित दिखे और हज़ारीबाग़ पहुंचने पर उन्हें कुछ देकर स्वागत किया. 


स्थापना दिवस समारोह कार्यक्रम में भाग लेने के लिए कल्पना सोरेन के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता गिरिडीह रवाना हुए. इस दौरान मीडिया से बात करते हुए पार्टी के केंद्रीय सचिव संजीव बेदिया ने कहा कि जिस तरह पूर्व मुख्यमंत्री को बीजेपी सरकार ने प्रताड़ित किया है और साजिश के तहत जेल भेजा है, उसी तरह उनकी पत्नी भी जनता की सेवा के लिए आगे आ रही है. उन्होंने यह भी कहा कि जेल का ताला टूटेगा और हेमंत सोरेन को रिहा किया जायेगा.


 


 
अधिक खबरें
गांडेय विधानसभा उपचुनाव के लिए 29 अप्रैल को नामांकन भरेंगी कल्पना सोरेन
अप्रैल 28, 2024 | 28 Apr 2024 | 7:59 AM

गिरिडीह के गांडेय विधानसभा उपचुनाव के लिए इंडिया गठबंधन की तरफ प्रत्याशी कल्पना मुर्मू सोरेन 29 अप्रैल (सोमवार) को नामांकन पर्चा भरेंगी. इस दौरान उनके साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, मंत्री बसंत सोरेन सहित इंडिया गठबंधन के कई दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे

दो दिवसीय झारखंड दौरे पर आएंगे PM नरेंद्र मोदी
अप्रैल 28, 2024 | 28 Apr 2024 | 5:00 AM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय झारखंड दौरे पर आएंगे. यहां वे लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर आयोजित जनसभा में शामिल होंगे और कार्यक्रम के दौरान जनसभा को संबोधित करेंगे. इसकी जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेस के जरिए बीजेपी प्रदेश महामंत्री सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने दी है.

1 मई को गिरिडीह लोकसभा सीट से नामांकन पर्चा भरेंगे जयराम महतो
अप्रैल 28, 2024 | 28 Apr 2024 | 4:00 AM

लोकसभा चुनाव को लेकर झारखंड में चार चरणों में मतदान होगा. जो 13 मई से शुरू हो जाएगी. इससे पहले प्रत्याशियों के नामांकन का दौर शुरू हो चला है. कई प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पर्चा भर लिया है तो कई प्रत्याशी आने वाले नामांकन दाखिल करेंगे.

बिशुनपुरा BDO ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस
अप्रैल 28, 2024 | 28 Apr 2024 | 2:03 PM

गढ़वा जिले के विशुनपुरा प्रखंड विकास पदाधिकारी हीरक मन्ना केरकेट्टा का शव अपने सरकारी आवास विशुनपुरा में कुंडी के रस्सी से झूलता पाया गया. घटना शनिवार दोपहर तीन बजे की है. सूचना मिलते ही उपायुक्त शेखर जमुआर, एसपी दीपक कुमार पांडेय ने सरकारी आवास पर रात में ही पहुंच कर मामले की जानकारी ली.

Jharkhand Weather update: झारखंड में भीषण गर्मी से राहत नहीं, 11 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी
अप्रैल 28, 2024 | 28 Apr 2024 | 12:11 PM

झारखंड में प्रचंड गर्मी का कहर जारी है. इसके साथ ही हीट वेब का भी अलर्ट जारी कर किया गया है. राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में झलसाने वाली गर्मी पड़ रही है. राज्य के 16 जिलों का पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया जा रहा है.