Saturday, May 18 2024 | Time 23:15 Hrs(IST)
 logo img
  • पहले नर्स को प्यार में फंसाया, फिर कर दी हत्या, सहयोगी के साथ हेड कांस्टेबल गिरफ्तार
  • पहले नर्स को प्यार में फंसाया, फिर कर दी हत्या, सहयोगी के साथ हेड कांस्टेबल गिरफ्तार
  • इरफान अंसारी के बयान के खिलाफ BJP ने चुनाव आयोग में दर्ज कराई शिकायत, कार्रवाई की रखी मांग
  • इरफान अंसारी के बयान के खिलाफ BJP ने चुनाव आयोग में दर्ज कराई शिकायत, कार्रवाई की रखी मांग
  • आरटीसी स्कूल एवं इंटर कॉलेज में बेहतर परिणाम लाने वाले छात्रों को किया गया सम्मानित
  • कई देशों में बैन होने के बाद नेपाल ने भी लगाया Everest और MDH के मसालों पर प्रतिबंध
  • कई देशों में बैन होने के बाद नेपाल ने भी लगाया Everest और MDH के मसालों पर प्रतिबंध
  • अगर आप भी चाहते हैं आपके पास धन की नहीं हो कमी, तो अपनाएं वास्तु-शास्त्र के ये टिप्स
  • CRPF के हवलदार ने खाया जहर, पारस अस्पताल में चल रहा इलाज
  • CRPF के हवलदार ने खाया जहर, पारस अस्पताल में चल रहा इलाज
  • ED की पूछताछ के दौरान बिगड़ी आलमगीर आलम की तबीयत, जानिए किन सवालों का कर रहे सामना
  • ED की पूछताछ के दौरान बिगड़ी आलमगीर आलम की तबीयत, जानिए किन सवालों का कर रहे सामना
  • नशे की तस्करी करने वाले गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे, 7 क्विंटल डोडा के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार
  • नशे की तस्करी करने वाले गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे, 7 क्विंटल डोडा के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार
  • राजधानी रांची में 4 जून तक लागू रहेगा धारा 144, धरना, जुलूस व सभा करने पर रहेगा प्रतिबंध
झारखंड » गिरिडीह


गांडेय विधानसभा उपचुनाव में इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी कल्पना सोरेन सोमवार को पहुंची गांडेय

गांडेय विधानसभा उपचुनाव में इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी कल्पना सोरेन सोमवार को पहुंची गांडेय

भरत मंडल / न्यूज 11 भारत,


गांडेय/डेस्क: गांडेय के खंम्भाटांड पहुंचे इंडिया गठबंधन के संभावित प्रत्याशी कल्पना सोरेन, आदिवासी समाज के साथ किया संवाद कार्यक्रम, इसके पूर्व उन्होंने चिन्हित आंदोलनकारी स्वर्गीय धनेश्वर मंडल, बसंत पाठक, गिरिश चंद्र किस्कू के समाधी स्थल पर पहुंच कर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दिया, कल्पना सोरेन के साथ गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनु राज्यसभा सांसद सरफराज अहमद साथ रहे. हालांकि आदिवासी संवाद कार्यक्रम की शुरुआत होते ही ये सभी वहां से निकल गए,कार्यक्रम में कल्पना सोरेन ने लगभग 19 मिनट का भाषण संताली भाषा में दिया.

 

सर्वप्रथम कल्पना सोरेन ने दासडीह पंचायत के मरगोडीह गांव स्थित चिन्हित आंदोलनकारी स्वर्गीय धनेश्वर मंडल की समाधि स्थल पर पहुंची और उनके प्रतिमा में माल्यार्पण किया पुनः कल्पना सोरेन जोरा आम स्थित स्वर्गीय बसंत पाठक के समाधि स्थल पर पहुंचकर उनके समाधि स्थल पर माल्यार्पण करके उन्हें श्रद्धांजलि दिया. वे खभाटांड गांव स्थित गिरीश चंद्र किस्कू के समाधि स्थल पर भी माल्यार्पण किया. 

 

पुनः कल्पना सोरेन गिरीश चंद्र किस्कू के समाधि स्थल समीप मैदान में आदिवासियों से संवाद कार्यक्रम में भाग लिया. 

 

कार्यक्रम में पहुंचने पर आदिवासी समाज की महिलाओं ने पारंपरिक रूप से उनका स्वागत किया. 

 

कार्यक्रम में कई आदिवासी महिलाओं ने संताली भाषा में अपने विचार व्यक्त किए. 

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कल्पना सोरेन ने कहा कि झारखंड में  जल जंगल जमीन हमारा है. फिर भी हम आदिवासियों को हक और अधिकार से वंचित रखा जाता है. अपने हक और अधिकार को प्राप्त करने के लिए आपको जनता के द्वारा चुनकर संसद पहुंचना होगा. 

 

पूर्व मुख्यमंत्री  की पत्नी ने कहा  कि आप लोगों की अच्छी और सकारात्मक सोच के कारण हेमंत सोरेन  2019 में राज्य के मुख्यमंत्री बने. मुख्यमंत्री  बनने के बाद उन्होंने राज्य की जनता के लिए कई जनकल्याणकारी  योजनाओं को चलाया. सर्वजन पेंशन योजना भारत के सिर्फ झारखंड में संचालित किया जा रहा है. हेमंत सोरेन ने राज्य के 20 लाख परिवारों का राशन कार्ड बनवाया. केन्द्र सरकार हमेशा राज्य के साथ  सौतेला व्यवहार कर रही है. राज्य के सभी गरीब परिवारों  को घर देने के उद्देश्य से अंबुआ आवास योजना का संचालन किया जा रहा है. 

 

उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों को 21 अप्रैल  को रांची में आयोजित उलगुलान रैली में ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेने की बात कही. कार्यक्रम को हीरालाल मुर्मू, बबली मरांडी, महालाल सोरेन, चांदमल मरांडी, दशरथ सोरेन, आदि ने भी संबोधित किया. 

 

कार्यक्रम  में कल्पना सोरेन आदिवासी महिलाओं के साथ जमीन पर बैठी रही. कार्यक्रम में उन्होंने लगभग 19 मिनट का भाषण संताली भाषा में दिया .

 

आदिवासी संवाद कार्यक्रम में प्रखंड के विभिन्न गांवों के आदिवासी मांझी हड़ाम, पराणिक, जोग मांझी, नायके सहित, मैनेजर किस्कू, गुड्डू मुर्मू, राजन सोरेन, प्रेम मुर्मू, सनातन चोड़े, उप प्रमुख किशोर मुर्मू सहित अन्य लोग उपस्थित थे. 

 


 

कल्पना सोरेन के साथ गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, राज्यसभा सांसद सरफराज अहमद, भैरव प्रसाद वर्मा,   दिलीप मंडल, हलधर राय, अमृत लाल पाठक, नंद किशोर किस्कू समेत कई झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे. हालांकि ये सभी कार्यकर्ता आदिवासी संवाद कार्यक्रम में उपस्थित नहीं थे .
अधिक खबरें
अवैध माइका खदान में चाल धंसने से दो महिला मजदूरों की मौत, एक की स्थिति गंभीर
मई 18, 2024 | 18 May 2024 | 2:40 PM

गिरिडीह के गावां थाना क्षेत्र के परसौनी इलाके में धड़ल्ले से अभ्रख (माइका) की अवैध खदान चल रही है. शुक्रवार को माइका के अवैध खनन के दौरान चाल धंसने से दो महिलाओं की मौत हो गई. वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल है. घायल का इलाज धनबाद के अस्पताल में चल रहा है. मृतक महिलाओं की पहचान बिहार के गोविन्दपुर निवासी फुलवा देवी व गावां थाना क्षेत्र की निवासी टुनी देवी के रूप में हुई है.

गांडेय विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी अर्जुन बैठा ने बाइक रैली कर झोकीं ताकत
मई 18, 2024 | 18 May 2024 | 8:46 AM

गांडेय उपचुनाव निर्दलीय प्रत्याशी अर्जुन बैठा ने शुक्रवार को पैदल एवं बाइक रैली कर शक्ति प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं एवं आमजनों के साथ निर्दलीय प्रत्याशी अर्जुन बैठा के नेतृत्व में निकली बाइक रैली धोबिया मोड़ से महुदा मोड़, गांडेय बाजार होते हुए लोहारी, महेशमुंडा तक पहुची.

दासडीह मुखिया आवास के सामने से झामुमो प्रचार चार पहिया वाहन की हुई चोरी जांच में जुटी पुलिस
मई 17, 2024 | 17 May 2024 | 9:02 PM

गांडेय थाना क्षेत्र के दासडीह पंचायत के लोहारी गांव स्थित पंचायत की मुखिया निर्मला कुमारी के आवास से गुरुवार की रात को झामुमो की चारपहिया प्रचार वाहन (जेएच10सीपी2932) की चोरी हो गई. वाहन के मालिक प्रदीप पंडित के लिखित आवेदन के आधार गांडेय पुलिस ने कांड संख्या 47/24 के तहत मामला दर्ज करते हुए वाहन की खोजबीन शुरू की है.

अनुमंडल पदाधिकारी ने पोस्टल बैलेट से किया मतदान
मई 17, 2024 | 17 May 2024 | 7:54 PM

डुमरी अनुमंडल पदाधिकारी शहजाद परवेज ने लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के चुनाव के नियमित अपने लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र रांची के लिए अपना मताधिकार का प्रयोग पोस्टल बैलेट से मताधिकार का प्रयोग किया है.

पुलिस ऑब्जर्वर ने चेक पोस्टो का किया निरिक्षण
मई 17, 2024 | 17 May 2024 | 7:25 PM

लोकसभा चुनाव को लेकर डुमरी के विभिन्न क्षेत्रों में बनाए गए चेक पोस्टों का पुलिस ऑब्जर्वर गिरिडीह लोकसभा मोहित चावला ने निमियाघाट डुमरी पीरटांड़ नावाडीह चेक पोस्टों का निरीक्षण किया है.