Wednesday, May 15 2024 | Time 05:37 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड


झामुमो के केंद्रीय सचिव ने की पूर्व विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा से मुलाकात

इंडी गठबंधन प्रत्याशी जेपी पटेल की जीत सुनिश्चित करने के लिए की राजनीति मंत्रणा
झामुमो के केंद्रीय सचिव ने की पूर्व विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा से मुलाकात
प्रशांत शर्मा/न्यूज़11 भारत

हजारीबाग/डेस्क: इंडिया गठबंधन के हजारीबाग लोकसभा के प्रत्याशी जे पी पटेल जीत सुनिश्चित करने को लेकर पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा से मिलकर झामुमो केंद्रीय सचिव सह हजारीबाग मुख्य संयोजक संजीव कुमार बेदिया हजारीबाग लोकसभा का सीट इंडिया गठबंधन के खाते में कैसे आए, इसको लेकर विचार विमर्श किया गया. संजीव बेदिया और संजय सिंह के द्वारा गुलदस्ता देखकर स्वागत अभिनंदन किए. यशवंत सिन्हा ने कहा इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी जेपी पटेल चुनाव निश्चित तौर पर जीत रहे है. इसमें किसी प्रकार का कोई शक नहीं है. वहीं पर विचार विमर्श के दौरान संजीव बेदिया ने कहा हमारे तरफ से जितना भी प्रयास है, हम पूरा कर रहे है. हमको विश्वास है कि इस बार हजारीबाग लोकसभा सीट इंडिया गठबंधन के खाते में निश्चित होगा.

 


 

मौके पर उपस्थित झामुमो केंद्रीय सचिव संजीव बेदिया, पूर्व जिला सचिव नीलकंठ महतो, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह झारखंड श्रमिक संघ जिला सचिव संजय सिंह, नयूम राही, झामुमो नेता सह प्रमुख प्रतिनिधि हेमंत भुइयां, जिला सोशल मीडिया प्रभारी संजय भुइयां, पीयूष बेदिया, सफीउल्लाह अंसारी, राकेश मिश्रा, प्रखंड सचिव सरोज मेहता गुलाब राम, बाबर कुरैशी, विनोद यादव समेत अन्य लोग उपस्थित थे.
अधिक खबरें
असम के सीएम हिमंत बिश्व सरमा 15 मई को रजरप्पा, देवरी और चिरकुंडा में करेंगे जनसभा को संबोधित
मई 14, 2024 | 14 May 2024 | 10:28 PM

असम के मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिश्व सरमा 15 मई को हजारीबाग, कोडरमा और धनबाद लोकसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे. हिमंत बिश्वा सरमा 15 मई को रजरप्पा, देवरी और चिरकुंडा में जनसभा करेंगे. असम के सीएम 11 बजे रामगढ़ जिले के रजरप्पा डीएवी मैदान में आयोजित जनसभा संबोधित करेंगे. 12:30 बजे गिरिडीह जिले के जमुआ विधानसभा के ब्लॉक मैदान-देवरी में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे.

मंत्री आलमगीर आलम से करीब 9 घंटे तक चली ED की पूछताछ, कल फिर बुलाया गया
मई 14, 2024 | 14 May 2024 | 9:02 AM

ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम रांची के ED कार्यालय पहुंच गए है. आज, मंगलवार (14 मई) को मंत्री आलमगीर आलम से 32 करोड़ से अधिक पैसे बरामद मामले में ईडी पूछताछ करेगी.

भाजपा प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी 15 मई को रांची और जमशेदपुर के कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे
मई 14, 2024 | 14 May 2024 | 8:26 PM

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी 15 मई को रांची और जमशेदपुर के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. लक्ष्मीकांत वाजपेयी दोपहर 12 बजे सरायकेला खरसावां जिले के ईचागढ़ विधानसभा के नीमडीह, रघुनाथपुर के ब्लॉक ऑफिस के सामने महिला लाभार्थी सम्मेलन में भाग लेंगे.

झारखंड के 13 जिला एवं सत्र न्यायाधीशों की ट्रांसफर-पोस्टिंग
मई 14, 2024 | 14 May 2024 | 6:35 AM

झारखंड के 13 जिला एवं सत्र न्यायाधीशों की ट्रांसफर-पोस्टिंग कर दी गई है. कार्मिक विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है.

सहायक आयुक्त उत्पाद रामलीला रबानी  व अवर निरीक्षक सतेंद्र कुमार निलंबित
मई 14, 2024 | 14 May 2024 | 5:36 AM

जमशेदपुर आयुक्त-सह-उपायुक्त अन्य मित्तल द्वारा चुनाव के दौरन नकली शराब, पानी मिला हुआ शराब व ओवर प्राइस मामले में सहायक आयुक्त उत्पाद रामलीला रबानी और अवर निरीक्षक सतेंद्र कुमार को निलंबित करने की अनुशंसा उत्पद सचिव से की गई थी. जिसके बाद आज मंगलवार को चुनाव आयोग द्वारा आज दोनों को निलंबित कर दिया गया है.