Tuesday, Apr 30 2024 | Time 01:34 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड


मुंबई-दिल्ली के तर्ज पर रांची में JMM की महारैली, I.N.D.I.A. के सभी कद्दावर नेताओं का होगा महाजुटान

मुंबई-दिल्ली के तर्ज पर रांची में JMM की महारैली, I.N.D.I.A. के सभी कद्दावर नेताओं का होगा महाजुटान
न्यूज11 भारत

रांची/डेस्कः मुंबई-दिल्ली के तर्ज पर राजधानी रांची में JMM महारैली का आयोजन करने वाली है. यह महारैली प्रभात तारा मैदान में आयोजित की जाएगी. यह निर्णय आज सीएम आवास में विधायक दल की बैठक में लिया गया. बता दें, आज मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की अध्यक्षता में जेएमएम विधायक दल की बैठक हुई जिसमें वर्तमान राजनैतिक परिस्थिति और आसन्न लोकसभा निर्वाचन-2024 में पार्टी की रणनीतियों को लेकर विस्तार पूर्वक विचार -विमर्श किया गया. 

 

21 अप्रैल को रांची में होगा I.N.D.I.A. के कद्दावर नेताओं का जुटान

जेएमएम के इस महारैली का नाम 'झारखंड उलगुलान' दिया गया है जो 21 अप्रैल को प्रभात तारा मैदान में भव्य रुप से आयोजित होगा. मेजबानी जेएमएम करेगी. पार्टी की तरफ से I.N.D.I.A. के सभी कद्दावर नेताओं को न्योता भेजा जाएगा. कहा जा रहा है कि इस महारैली में I.N.D.I.A. गठबंधन के घटक दलों के बड़े नेताओं का मुंबई के बाद अब रांची में अगला महाजुटान होगा. 

 


 

पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के विरोध में JMM (झारखंड मुक्ति मोर्चा) ने इस महारैली का आयोजन किया है. पार्टी ने विरोध प्रदर्शन को लेकर उपवास कार्यक्रमों की भी घोषणी की थी पार्टी के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि इस रैली के बाद JMM को अपना अभियान चलाने में और बल मिलेगा. महारैली के बहाने जेएमएम का लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान का भी आगाज होगा.

 
अधिक खबरें
चतरा से 30 अप्रैल और हजारीबाग, धनबाद से 1 मई को अपना नामांकन पर्चा भरेंगे कांग्रेस प्रत्याशी
अप्रैल 29, 2024 | 29 Apr 2024 | 8:24 PM

चतरा लोकसभा सीट से 30 अप्रैल जबकि हजारीबाग और धनबाद लोकसभा सीट से 1 मई को कांग्रेस प्रत्याशी अपना नामांकन पर्चा भरेंगे. इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने बताया

रांची से भोपाल के लिए रवाना हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव
अप्रैल 29, 2024 | 29 Apr 2024 | 7:08 AM

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव एक दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंचे है. रांची पहुंचने के बाद वे हरमू स्थित बीजेपी कार्यालय पहुंचे जहां बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी सहित कई नेताओं ने उनका स्वागत किया.

झारखंड में बढ़ती गर्मी को लेकर 8वीं तक की कक्षाएं स्थगित
अप्रैल 29, 2024 | 29 Apr 2024 | 6:25 AM

झारखंड में अत्यधिक गर्मी पड़ने की वजह से केजी से लेकर 8वीं तक की कक्षाएं स्थगित करने का आदेश दिया गया है. इसे लेकर शिक्षा विभाग की ओर से आदेश जारी किया गया है जिसमें कहा गया है कि राज्य में अत्यधिक गर्मी पड़ने की वजह से छात्रों के स्वास्थ्य जीवन में प्रतिकूल असर पड़ सकता है

छठे चरण के मतदान के लिए अधिसूचना जारी, रांची संसदीय क्षेत्र से 8 अभ्यथियों ने खरीदा नाम-निर्देशन पत्र
अप्रैल 29, 2024 | 29 Apr 2024 | 7:53 PM

रांची लोकसभा सीट में 25 मई को मतदान होगा. इधर, लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण के मतदान के लिए अधिसूचना जारी होते ही रांची संसदीय क्षेत्र से आज दिनांक 29 अप्रैल 2024 को 08 अभ्यर्थियों द्वारा नाम-निर्देशन पत्र खरीदा गया.

6 घंटे तक स्कूल के कमरे में बंद रहा मासूम बच्चा, रोने की आवाज आने पर ग्रामीणों ने तोड़ दिया दरवाजा
अप्रैल 29, 2024 | 29 Apr 2024 | 6:15 PM

पलामू में शिक्षा विभाग की एक बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है. दरअसल, चिलचिलाती गर्मी में स्कूल की छुट्टी के बाद 9 साल के एक मासूम बच्चे क्लास रुम में ही रह गया. यहां की शिक्षक बच्चे को स्कूल के कमरे में ही बंद करके चली गई.