Wednesday, May 8 2024 | Time 03:36 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड » बोकारो


झामुमो नेता मंटू यादव ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, कहा: धनबाद से अनुपमा नहीं कल्पना सोरेन लड़ रहीं चुनाव

झामुमो नेता मंटू यादव ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, कहा: धनबाद से अनुपमा नहीं कल्पना सोरेन लड़ रहीं चुनाव
कृपा शंकर/न्यूज़ 11 भारत 

बोकारो/डेस्क: सेक्टर 9 थाना क्षेत्र के मधुडीह स्थित झामुमो कार्यालय में बोकारो महानगर की बैठक हुई.  बैठक में विशेष रूप से बेरमो विधायक सह धनबाद लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह के पति जय मंगल सिंह सहित झामुमो बोकारो विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख कार्यकर्ता शामिल थे. कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी अनुपमा सिंह को जिताने की बात कही. झामुमो बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने उपस्थित कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि धनबाद सहित पूरे झारखंड में पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की प्रतिनिधि कल्पना सोरेन चुनाव लड़ रहीं है. हर कार्यकर्ता हेमंत सोरेन की हिम्मत से लबरेज है.

 

धनबाद लोकसभा चुनाव में इंडी गठबंधन से कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह तथा गिरिडीह से मथुरा बाबू का सांसद बनना तय है. बोकारो व चंदनकियारी का एक-एक कार्यकर्ता प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए काम करेगा. झारखंड सरकार के मुखिया हेमंत सोरेन को किस प्रकार जबरदस्ती जेल भेजा गया. ये चुनाव उस मनमानी व तानाशाही रवैया के खिलाफ है. लोग महंगाई और तानाशाही से और युवा बेरोजगारी से त्रस्त है. झामुमो नेता मंटू यादव ने कहा कि धनबाद लोकसभा में भाजपा के सांसद बनते आए है. लेकिन यहां के विस्थापितों को नियोजन नहीं मिला. बोकारो विधानसभा से दो लाख अधिक मतों का अंतर होना तय है. विस्थापितों के साथ धोखा करने वाली मोदी सरकार के खिलाफ मतदान करने का मन जनता ने बना लिया है. कहा कि यहां से भाजपा हारेगी तो झारखंड जीतेगा. भाजपा जितेगी तो झारखंड व झारखंडियों की हार होगी.

 


 

बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय सदस्य बीके चौधरी, हसन अंसारी, फिरदौस अंसारी, मिथुन मंडल, मुक्तेश्वर महतो, अभिमन्यु माझी, चंदू सिंह मुंडा, मनोज हेंब्रम, सुशांत मुंडा, प्रमोद तापड़िया, डालो यादव, कलाम अंसारी, अजय हेंब्रम, निशा हेंब्रम, पुनीत विश्वकर्मा, उदय गोस्वामी, लकी गोस्वामी, भारत यादव, पप्पू सरदार, टीपी महतो, के के मंडल, अशोक हेमराम, सोहन मुर्मू, अर्जुन महतो, विनोद महतो, अशोक सोरेन, धनेश तुरी, मोतीलाल सोरेन, सुनील रजवार, साधन मांझी, शंभू ठाकुर, कैसी टुडू सहित अन्य मौजूद थे.
अधिक खबरें
बिरसा डेंटल कॉलेज (बोकारो एजुकेशनल सोसाइटी) का लाइसेंस बीएसएल ने किया रद्द, तीन अन्य पर भी हुई कार्रवाई
मई 07, 2024 | 07 May 2024 | 10:02 PM

बोकारो स्टील प्रबंधन ने सेक्टर 8 सी में बोकारो एजुकेशनल सोसाइटी द्वारा संचालित बिरसा डेंटल कॉलेज को लाइसेंस पर किए गए, आवंटन को रद्द कर दिया है. लाइसेंस एग्रीमेंट की शर्तों के उल्लंघन और बकाया भुगतान न करने को लेकर बीएसएल ने ये कदम उठाया है.

धनबाद लोकसभा प्रत्याशी अनुपमा सिंह के पक्ष में झामुमो नेता का जनसंपर्क
मई 07, 2024 | 07 May 2024 | 9:19 PM

धनबाद लोकसभा क्षेत्र से इंडी महागठबंधन की लोकप्रिय प्रत्याशी अनुपमा सिंह के पक्ष में झामुमो नेता मंटू यादव ने मंगलवार को बोकारो विधानसभा क्षेत्र के गांवों में जनसंपर्क किया.

गिरिडीह लोकसभा चुनाव: सात उम्मीदवारों का नामांकन प्रपत्र रद्द, अब 18 उम्मीदवारों शेष
मई 07, 2024 | 07 May 2024 | 9:12 PM

06 गिरिडीह लोकसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को उम्मीदवारों के नामांकन की संवीक्षा हुई. मंगलवार को 7 उम्मीदवारों के नामांकन को रद्द कर दिया गया.

गोमिया बीडीओ ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान
मई 07, 2024 | 07 May 2024 | 6:52 PM

लोकसभा चुनाव को लेकर बीडीओ महादेव कुमार महतो ने मंगलवार को मतदाताओं के बीच जागरूकता अभियान चलाया.इस दौरान बीडीओ ने आइइएल फुटबॉल ग्राउंड में जागरूकता अभियान के तहत मतदाताओं से कहा कि लोकसभा चुनाव नजदीक है

डाक मतपत्र से पुलिस/सुरक्षा जवानों ने किया मतदान
मई 06, 2024 | 06 May 2024 | 9:21 PM

लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के तहत आगामी 13 मई 2024 पश्चिमी सिंहभूम, खुंटी, लोहरदगा एवं पलामू संसदीय क्षेत्र में मतदान होना है. इससे संबंधित जिले के पुलिस जवानों/झारखंड शस्त्र पुलिस बल (जेएपीएफ) ,केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआइएसएफ) आदि सुरक्षा बलों ने सोमवार को डाक मतपत्र के माध्यम से अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया.