Sunday, May 19 2024 | Time 06:12 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड » गिरिडीह


JLKM के प्रत्याशी मनोज यादव ने चलाया जनसम्पर्क अभियान

JLKM के प्रत्याशी मनोज यादव ने चलाया जनसम्पर्क अभियान
आदित्य पांडेय/न्यूज11 भारत

सरिया/डेस्कः झारखण्ड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा से कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी मनोज यादव ने सरिया प्रखण्ड के घुठियापेसरा, अमनारी, परसिया, नगरकेसवारी एवं केसवारी पंचायत में जनसम्पर्क अभियान चलाया. इस दौरान इन्होंने मतदाताओं से मुलाकात की और 20 मई को होने वाले चुनाव में उनके पक्ष में मतदान करने का अपील किया. 

 

इस संबंध में इन्होंने कहा कि अबतक कोडरमा लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र के समुचित विकास के लिए सदन में जरूरी सवाल तक नहीं उठाया और कहा कि लोगों से जाति-धर्म के नाम पर वोट तो ले लिया गया. मगर उनके हित में कभी कोई पहल नहीं कि गयी इसलिए क्षेत्र की जनता बदलाव के मूड में हैं और टाइगर जयराम महतो के झारखण्ड व झारखंडी हित के विचारधारा के पक्ष में मतदान करने वाले हैं. 

 

ताकि राज्य के असली समस्याओं को संसद भवन में उठाया जा सके. इन्होंने कहा कि विशेषकर युवाओं का अपार समर्थन मिल रहा है इसलिए हम जीत के लिए आश्वस्त हैं. अभियान के दौरान धर्मपाल महतो, टेकलाल मण्डल, कुलदीप झारखंडी समेत दर्जनों के संख्या में लोग उपस्थित रहे.
अधिक खबरें
अवैध माइका खदान में चाल धंसने से दो महिला मजदूरों की मौत, एक की स्थिति गंभीर
मई 18, 2024 | 18 May 2024 | 2:40 PM

गिरिडीह के गावां थाना क्षेत्र के परसौनी इलाके में धड़ल्ले से अभ्रख (माइका) की अवैध खदान चल रही है. शुक्रवार को माइका के अवैध खनन के दौरान चाल धंसने से दो महिलाओं की मौत हो गई. वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल है. घायल का इलाज धनबाद के अस्पताल में चल रहा है. मृतक महिलाओं की पहचान बिहार के गोविन्दपुर निवासी फुलवा देवी व गावां थाना क्षेत्र की निवासी टुनी देवी के रूप में हुई है.

गांडेय विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी अर्जुन बैठा ने बाइक रैली कर झोकीं ताकत
मई 18, 2024 | 18 May 2024 | 8:46 AM

गांडेय उपचुनाव निर्दलीय प्रत्याशी अर्जुन बैठा ने शुक्रवार को पैदल एवं बाइक रैली कर शक्ति प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं एवं आमजनों के साथ निर्दलीय प्रत्याशी अर्जुन बैठा के नेतृत्व में निकली बाइक रैली धोबिया मोड़ से महुदा मोड़, गांडेय बाजार होते हुए लोहारी, महेशमुंडा तक पहुची.

दासडीह मुखिया आवास के सामने से झामुमो प्रचार चार पहिया वाहन की हुई चोरी जांच में जुटी पुलिस
मई 17, 2024 | 17 May 2024 | 9:02 PM

गांडेय थाना क्षेत्र के दासडीह पंचायत के लोहारी गांव स्थित पंचायत की मुखिया निर्मला कुमारी के आवास से गुरुवार की रात को झामुमो की चारपहिया प्रचार वाहन (जेएच10सीपी2932) की चोरी हो गई. वाहन के मालिक प्रदीप पंडित के लिखित आवेदन के आधार गांडेय पुलिस ने कांड संख्या 47/24 के तहत मामला दर्ज करते हुए वाहन की खोजबीन शुरू की है.

अनुमंडल पदाधिकारी ने पोस्टल बैलेट से किया मतदान
मई 17, 2024 | 17 May 2024 | 7:54 PM

डुमरी अनुमंडल पदाधिकारी शहजाद परवेज ने लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के चुनाव के नियमित अपने लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र रांची के लिए अपना मताधिकार का प्रयोग पोस्टल बैलेट से मताधिकार का प्रयोग किया है.

पुलिस ऑब्जर्वर ने चेक पोस्टो का किया निरिक्षण
मई 17, 2024 | 17 May 2024 | 7:25 PM

लोकसभा चुनाव को लेकर डुमरी के विभिन्न क्षेत्रों में बनाए गए चेक पोस्टों का पुलिस ऑब्जर्वर गिरिडीह लोकसभा मोहित चावला ने निमियाघाट डुमरी पीरटांड़ नावाडीह चेक पोस्टों का निरीक्षण किया है.