न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड में 3 दिन तक हीट वेव (HEAT WAVE) का येलो अलर्ट जारी किया गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने स्पेशल बुलेटिन जारी करके यह जानकारी दी है. इसमें कहा गया है कि कम से कम 3 दिनों तक झारखंड के कई जिलों में उष्ण लहर यानी हीट वेव का असर देखा जाएगा.
IMD के येलो अलर्ट में बताया गया है कि 19 अप्रैल से 21 अप्रैल तक झारखंड के कम से कम 7 जिलों में लोगों को भीषण गर्मी का प्रकोप झेलना पड़ेगा. रांची स्थित मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने बताया कि 19, 20 और 21 अप्रैल को कोल्हान प्रमंडल के साथ-साथ संताल प्रमंडल के जिलों में भी उष्ण लहर की स्थिति बनेगी. इस दौरान लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह भी मौसम विभाग की ओर से दी गई है.