Monday, May 6 2024 | Time 05:32 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड


झापा के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री एनोस एक्का ने कांग्रेस और भाजपा पर लगाए कई गंभीर आरोप

कांग्रेस वोट कटवा पार्टी है: एनोस एक्का
झापा के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री एनोस एक्का ने कांग्रेस और भाजपा पर लगाए कई गंभीर आरोप
न्यूज़11 भारत 

सिमडेगा/डेस्क: झारखंड पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री एनोस एक्का सिमडेगा में बुधवार को मीडिया से बात करते हुए भाजपा और कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथ लिया. उन्होंने दोनों पार्टियों पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कांग्रेस को वोट कटवा पार्टी बताया. झापा के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री एनोस एक्का इस बार खूंटी लोकसभा सीट से अपर्णा हंस को पार्टी के प्रत्याशी के रूप में उतार कर चुनावी दौड़ का हिस्सा बन गए है. एक बार फिर से सत्ता के गलियारे में अपनी खोई हुई पैठ बनाने की कोशिश में जुटे है. एनोस एक्का ने इस बार खूंटी लोकसभा सीट से अपनी पार्टी के जीत का दावा किया है.

 

उन्होंने अर्जुन मुंडा पर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले पांच सालों में खूंटी लोकसभा क्षेत्र में अर्जुन मुंडा ने कुछ नही किया है. एनोस ने कहा कि भाजपा ने खूंटी लोकसभा सीट में 45 साल तक राज किया. लेकिन आज तक भाजपा ने इस लोकसभा क्षेत्र में 45 काम भी नही किए है. इसी तरह कांग्रेस के विधायकों ने भी इस लोकसभा क्षेत्र में कोई काम नहीं किया है. इसलिए यहां की जनता झारखंड पार्टी को एक विकल्प के रूप में देख रही है. 





 

एनोस एक्का ने कांग्रेस पार्टी को वोट कटवा पार्टी बताते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से वोट बेचते आ रही है. 2019 की लोकसभा चुनाव में कालीचरण मुंडा ने बीजेपी से साठ-गांठ कर हार स्वीकार कर ली थी. इसके साथ ही एनोस ने कांग्रेस के विधायकों पर भी बीजेपी से पैसा लेने का आरोप लगाया. एनोस ने इस बार लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और भाजपा को मात देते हुए झारखंड पार्टी की जीत का दावा किया है. 

अब एनोस एक्का की बातों में और उनके जीत के दावों में कितनी सच्चाई है, यह तो आने वाले 4 जून को ही पता चलेगा. लेकिन एक बात तो तय है कि जिस तरह से खूंटी लोकसभा सीट का रोमांच बढ़ता जा रहा है. वह आने वाले समय में एक रोमांचक मुकाबले की तरफ इशारा कर रहा है.
अधिक खबरें
आजादी से आज तक फुलवरिया बिरहोर टोला में नहीं पहुंची बिजली, ग्रामीणों ने लिया वोट बहिष्कार का फैसला
मई 05, 2024 | 05 May 2024 | 10:40 AM

आजादी से आज तक फुलवरिया बिरहोर टोला में बिजली नहीं रहने के कारण यहां के निवासियों द्वारा इस चुनाव में वोट बहिष्कार का निर्णय लेने पर शासन से लेकर प्रशासन को कटघरे में खड़ा किया है. इस टोले में 75-80 घर हैं, जिसकी आबादी 500-550 है.

ईचागढ़ भाजपा विधानसभा कोर कमेटी की बैठक, चुनाव की तैयारीयों पर हुई चर्चा
मई 05, 2024 | 05 May 2024 | 9:42 PM

चांडिल डैम रोड के अन्नपूर्णा बैंक्विट हॉल में भाजपा के चांडिल मध्य मंडल का चुनावी कार्यालय का विधिवत रूप से फीता काटकर ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह, रांची लोकसभा के संयोजक संजीव विजयवर्गीय, ईचागढ़ के विधानसभा संयोजक मधु गोराई और सह संयोजक सारथी महतो द्वारा संयुक्त रूप से किया गया.

दोबारा झारखंड दौरे पर आएंगे पीएम मोदी, 12 मई को चतरा और 16 मई को कोडरमा में करेंगे जनसभा को संबोधित
मई 05, 2024 | 05 May 2024 | 8:08 AM

हाल ही में राज्य के दौरे से वापस लौटे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 मई को दोबारा झारखंड की धरती पर आएंगे. इस दौरान वह चतरा और कोडरमा लोकसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 मई को चतरा लोकसभा के सिमरिया के मुरुवे मैदान में दोपहर 3 बजे आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री 16 मई को भी झारखंड आएंगे. वह गिरिडीह जिला अंतर्गत बिरनी प्रखंड के पेशमअरवाड़ मैदान में सुबह 8 बजे से आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे.

बैंक कर्मचारियों को अब सफ्ताह में मात्र इतने दिन ही करने होंगे काम. इस दिन से मिलेगी मंजूरी
मई 05, 2024 | 05 May 2024 | 8:04 AM

क कर्मचारियों के द्वारा हफ्ते में दो दिन की छुट्टी को लेकर भारतीय बैंक संघ और कर्मचारी युनियन के बीच पहले ही एक समझौते पर हस्ताक्षर हो चुके हैं बस इसपर सरकार की मंजूरी बाकी रह गई है. बैंक कर्मचारी की दो दिनों की छुट्टी की मांग को बहुत जल्द पूरी की जा सकती है.

सीता सोरेन का शिकारीपाड़ा में बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन, नलिन सोरेन को उखाड़ फेंकने का संकल्प लेने का किया आह्वान
मई 05, 2024 | 05 May 2024 | 7:50 PM

दुमका जिले के शिकारीपाड़ा प्रखंड के जामकान्दर में रविवार को भारतीय जनता पार्टी के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित हुआ. जिसमें शिकारीपाड़ा के पूर्वी और पश्चिमी दोनों मंडल के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता मौजूद थे, इसलिए इसे संयुक्त कमेटी सम्मेलन का नाम दिया गया.