Thursday, May 16 2024 | Time 06:15 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड


सीएम की नाक का सवाल बनी जमशेदपुर व सिंहभूम संसदीय सीटें

सीएम की नाक का सवाल बनी जमशेदपुर व सिंहभूम संसदीय सीटें

मुजतबा हैदर रिजवी/न्यूज11 भारत


जमशेदपुर/डेस्क: जमशेदपुर और सिंहभूम संसदीय सीटें सीएम चंपई सोरेन की नाक का सवाल बन गई है. इन दोनों जगह सीट निकालना मुख्यमंत्री की प्राथमिकता हो गई है. मुख्यमंत्री चंपई सोरेन कोल्हान से आते हैं. इसलिए झामुमो को जीत दिलाने का सारा दारोमदार उन पर है. इन दोनों सीटों पर टिकट देने में ज्यादा जोर मुख्यमंत्री चंपई सोरेन का ही चला है. मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने यह दोनों सीटें कांग्रेस से यह कह कर ली है कि इन सीटों पर अपने विधायकों के बल पर वह झामुमो को जीत दिलाएंगे. सिंहभूम संसदीय सीट कांग्रेस की परंपरागत सीट मानी जाती है. यहां से साल 2019 में कांग्रेस के टिकट पर ही गीता कोड़ा ने चुनाव जीता था. इसके पहले साल 2009 के चुनाव में गीता कोड़ा के पति मधु कोड़ा निर्दलीय चुनाव जीते थे. उसके पहले बागुन सुम्ब्रोई भी कई बार यहां से जीते थे. फिर भी यह सीट कांग्रेस से झामुमो ने यही कह कर ली कि इस क्षेत्र में उनकी अच्छी पकड़ है. अपने विधायकों के बल पर वह यह सीटें निकाल लेंगे. जमशेदपुर संसदीय सीट की भी यही स्थिति है.

 

विधायकों के बूते चुनावी लड़ाई का दंभ 

जमशेदपुर संसदीय सीट पर के तहत आने वाली घाटशिला, बहरागोड़ा, जुगसलाई और पोटका विधानसभा क्षेत्र में झामुमो के विधायक है. जमशेदपुर पश्चिम सीट पर कांग्रेस के बन्ना गुप्ता काबिज है. लेकिन एक तथ्य यह भी है कि साल 2019 के चुनाव में झामुमो ने चंपई सोरेन को जमशेदपुर संसदीय सीट से लड़ाया था और वह विद्युत वरण महतो से भारी अंतर से चुनाव हार गए थे. मुख्यमंत्री चुनाव का ऐलान होने के बाद जमशेदपुर संसदीय सीट पर कई मीटिंग कर चुके है. रविवार को ही उन्होंने सिदगोड़ा टाउन हॉल में झामुमो के कैडर को संबोधित किया और चुनाव जीतने का बिगुल बजाया. एक-एक कार्यकर्ता को चुनाव में जुट जाने को कहा. 

 


 

कोल्हान में आसान नहीं झामुमो की चुनावी डगर 

दोनों संसदीय सीट पर झामुमो को कड़ी चुनौती मिलने की बात कही जा रही है. सिंहभूम संसदीय सीट पर कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गई गीता कोड़ा का खासा असर है. उनके पति मधु कोड़ा भी इस इलाके में काफी प्रभाव रखते हैं. यही हाल जमशेदपुर संसदीय सीट का है. जमशेदपुर संसदीय सीट पर भाजपा के उम्मीदवार कई बार जीत का परचम लहरा चुके है. पिछले दो चुनावों से लगातार भाजपा के ही सांसद विद्युत वरण महतो विजयी हो रहे है. ऐसे में मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के लिए दोनों सीटें झामुमो की झोली में डालना आसान नहीं होगा. राजनीतिक जानकारों की मानें तो यह बहुत बड़ी चुनौती है और इन दोनों सीटों पर झामुमो की डगर आसान नहीं है. अब देखना यह है की मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की सेना इस चुनावी युद्ध में कितना सफल हो पाती है.
अधिक खबरें
Minister Alamgir Alam arrested LIVE: झारखंड सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम को ED ने किया गिरफ्तार
मई 15, 2024 | 15 May 2024 | 6:28 AM

झारखंड सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री और कांग्रेस नेता आलमगीर आलम को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है. ईडी ने करीब 7 घंटे की पूछताछ के बाद आलमगीर आलम को गिरफ्तार किया है.

ये तो शुरुआत है अभी झारखंड सरकार की पूरी कैबिनेट की पोल खुलना बाकी है- सांसद दीपक प्रकाश
मई 15, 2024 | 15 May 2024 | 7:56 AM

झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के द्वारा गिरफ्तार किए जाने पर बीजेपी के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है.

Minister Alamgir Alam की गिरफ्तारी पर BJP ने कहा- झारखंड में भ्रष्टाचार का आज एक और बड़ा विकेट गिरा
मई 15, 2024 | 15 May 2024 | 7:15 AM

झारखंड सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री और कांग्रेस नेता आलमगीर आलम की गिरफ्तारी के बाद बीजेपी ने बड़ा वार किया है मामले में बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. उन्होंने कहा है कि झारखंड में भ्रष्टाचार का आज एक और बड़ा विकेट गिर गया है.

झारखंड विधानसभा के पास कैशकांड में पकड़ाए तीनों युवकों को कोर्ट से मिली बेल
मई 15, 2024 | 15 May 2024 | 6:10 PM

झारखंड विधानसभा के पास वाहन चेकिंग के दौरान 4 लाख से अधिक रूपयों के साथ पकड़े गए तीन युवकों को कोर्ट से जमानत मिल गई है. मामले में सुनवाई करते हुए रांची सिविल कोर्ट ने तीनों अभियुक्तों (अश्विनी रजवार, रवि कुमार राय और प्रखर रंजन) को बेल दे दी है.

ED की जांच की जद में विष्णु अग्रवाल का न्यूक्लियस मॉल
मई 15, 2024 | 15 May 2024 | 3:43 AM

राजधानी रांची के सबसे बड़े कारोबारी और जमीन घोटाला मामले में आरोपी विष्णु अग्रवाल के ठिकानों पर ईडी की टीम एक बार फिर से बड़ी कार्रवाई कर रही है. बता दें, ईडी की टीम कारोबारी विष्णु अग्रवाल के न्यूक्लियस मॉल पहुंच गई है.