Monday, May 6 2024 | Time 05:27 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड


रांची लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेगी जयराम महतो की पार्टी 'झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा'

रांची लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेगी जयराम महतो की पार्टी 'झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा'
न्यूज11 भारत

रांची/डेस्कः लोकसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा के बाद सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव के प्रचार-प्रसार में जुट गई है झारखंड में भी अलग-अलग पार्टियां लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी-अपनी तैयारियों में लग गई है. जयराम महतो की पार्टी झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा भी इस चुनावी दंगल में उतर गई है. पार्टी रांची लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेगी. राज्य के जल, जंगल-जमीन और बेरोजगारी जैसे कई मुद्दों को लेकर पार्टी इस चुनावी मैदान में उतर रही है. पार्टी के सतीश कुमार महतो ने राजधानी रांची में एक प्रेस वार्ता का आयोजन कर अपनी दावेदारी पेश की.

 


 

गिरिडीह लोस सीट से चुनाव लड़ेंगे जयराम महतो !

बता दें, कि जयराम महतो खुद गिरिडीह लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं. वहीं उनकी पार्टी राज्य के अन्य लोकसभा क्षेत्र से भी चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है. इसी कड़ी रांची में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें पार्टी से सतीश कुमार महतो ने रांची लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ने की ताल ठोक दी है. उनकी माने तो वे पूर्व में छात्र राजनीति में सक्रिय रहे हैं, जल जंगल जमीन और विभिन्न मुद्दों को लेकर लगातार मुखर रहे हैं इस बार छात्र संगठन और सक्रिय छात्र नेताओं के बल पर ही वे चुनावी मैदान में होंगे. इसके लिए व् तैयारी भी कर रहे हैं. 
अधिक खबरें
आजादी से आज तक फुलवरिया बिरहोर टोला में नहीं पहुंची बिजली, ग्रामीणों ने लिया वोट बहिष्कार का फैसला
मई 05, 2024 | 05 May 2024 | 10:40 AM

आजादी से आज तक फुलवरिया बिरहोर टोला में बिजली नहीं रहने के कारण यहां के निवासियों द्वारा इस चुनाव में वोट बहिष्कार का निर्णय लेने पर शासन से लेकर प्रशासन को कटघरे में खड़ा किया है. इस टोले में 75-80 घर हैं, जिसकी आबादी 500-550 है.

ईचागढ़ भाजपा विधानसभा कोर कमेटी की बैठक, चुनाव की तैयारीयों पर हुई चर्चा
मई 05, 2024 | 05 May 2024 | 9:42 PM

चांडिल डैम रोड के अन्नपूर्णा बैंक्विट हॉल में भाजपा के चांडिल मध्य मंडल का चुनावी कार्यालय का विधिवत रूप से फीता काटकर ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह, रांची लोकसभा के संयोजक संजीव विजयवर्गीय, ईचागढ़ के विधानसभा संयोजक मधु गोराई और सह संयोजक सारथी महतो द्वारा संयुक्त रूप से किया गया.

दोबारा झारखंड दौरे पर आएंगे पीएम मोदी, 12 मई को चतरा और 16 मई को कोडरमा में करेंगे जनसभा को संबोधित
मई 05, 2024 | 05 May 2024 | 8:08 AM

हाल ही में राज्य के दौरे से वापस लौटे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 मई को दोबारा झारखंड की धरती पर आएंगे. इस दौरान वह चतरा और कोडरमा लोकसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 मई को चतरा लोकसभा के सिमरिया के मुरुवे मैदान में दोपहर 3 बजे आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री 16 मई को भी झारखंड आएंगे. वह गिरिडीह जिला अंतर्गत बिरनी प्रखंड के पेशमअरवाड़ मैदान में सुबह 8 बजे से आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे.

बैंक कर्मचारियों को अब सफ्ताह में मात्र इतने दिन ही करने होंगे काम. इस दिन से मिलेगी मंजूरी
मई 05, 2024 | 05 May 2024 | 8:04 AM

क कर्मचारियों के द्वारा हफ्ते में दो दिन की छुट्टी को लेकर भारतीय बैंक संघ और कर्मचारी युनियन के बीच पहले ही एक समझौते पर हस्ताक्षर हो चुके हैं बस इसपर सरकार की मंजूरी बाकी रह गई है. बैंक कर्मचारी की दो दिनों की छुट्टी की मांग को बहुत जल्द पूरी की जा सकती है.

सीता सोरेन का शिकारीपाड़ा में बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन, नलिन सोरेन को उखाड़ फेंकने का संकल्प लेने का किया आह्वान
मई 05, 2024 | 05 May 2024 | 7:50 PM

दुमका जिले के शिकारीपाड़ा प्रखंड के जामकान्दर में रविवार को भारतीय जनता पार्टी के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित हुआ. जिसमें शिकारीपाड़ा के पूर्वी और पश्चिमी दोनों मंडल के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता मौजूद थे, इसलिए इसे संयुक्त कमेटी सम्मेलन का नाम दिया गया.