झारखंडPosted at: फरवरी 22, 2021 भारतीय महिला हॉकी टीम जर्मनी रवाना, झारखंड की निक्की प्रधान,सलीमा टेटे भी टीम में
रांची: अर्जेंटीना टूर के बाद अब रानी रामपाल की कप्तानी में भारतीय महिला हॉकी टीम विश्व नंबर 3 की टीम जर्मनी के खिलाफ उनके घर में 4 मुकाबले खेलेगी. टोक्यो ओलंपिक गेम्स के लिए ज़ोरों से तैयारी कर रही भारतीय महिला हॉकी टीम 10 दिन के जर्मनी दौरे के लिए निकल चुकी है. टीम में झारखंड की 2 खिलाड़ियों निक्की प्रधान और सलीमा टेटे को जगह दी गई है. भारतीय टीम को जर्मनी में 4 मैच खेलने हैं.