Saturday, May 18 2024 | Time 15:41 Hrs(IST)
 logo img
  • Monsoon 2024: किसानों के लिए खुशखबरी ! झारखंड में इस दिन मानसून देगी दस्तक
  • बिहार के पूर्णिया में सीएसपी संचालक की गोली मार कर हत्या, पैसे लेकर फरार हुए अपराधी
  • बिहार के पूर्णिया में सीएसपी संचालक की गोली मार कर हत्या, पैसे लेकर फरार हुए अपराधी
  • हजारीबाग संसदीय क्षेत्र में दो बैलेट यूनिट से कराई जाएगी वोटिंग
  • बिजली करंट लगने से एक किशोर की बिगड़ी हालत
  • अवैध खनन मामले में आरोपी कृष्णा शाहा की सशरीर उपस्थिति से छूट की याचिका को कोर्ट से झटका
  • अवैध माइका खदान में चाल धंसने से दो महिला मजदूरों की मौत, एक की स्थिति गंभीर
  • अवैध माइका खदान में चाल धंसने से दो महिला मजदूरों की मौत, एक की स्थिति गंभीर
  • सिमडेगा में सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण के खिलाफ गोलबंद हुए ग्रामीण
  • चैनपुर थाना क्षेत्र के बसाईरटोली गांव के बांध में डुबने से एक व्यक्ति की हुई मौत
  • लोकसभा चुनाव को लेकर बीडीओ ने की बीएलओ के साथ बैठक
  • विधायक इरफान अंसारी के ट्वीट पर झारखंड में सियासी बवाल, BJP ने किया पलटवार
  • सिमडेगा में गहराता जल संकट, जिम्मेदार कौन ?
  • हजारीबाग: आम लोग टैक्स न भरे तो भारी जुर्माना, नगर निगम अपनी ही प्रॉपर्टी का नही भरता होल्डिंग टैक्स
  • समन की अवहेलना मामले में चौथी बार कोर्ट में उपस्थित नहीं हुए पूर्व CM हेमंत सोरेन
झारखंड » गढ़वा


साढ़े चार साल में गढ़वा झारखंड का नंबर वन विधानसभा क्षेत्र बन गया है : मंत्री मिथिलेश

साढ़े चार साल में गढ़वा झारखंड का नंबर वन विधानसभा क्षेत्र बन गया है : मंत्री मिथिलेश
अरुण कुमार यादव/न्यूज़11 भारत 

गढ़वा/डेस्क:- गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता व उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के गढ़वा स्थित आवास पर शनिवार को झामुमो गढ़वा प्रखंड के बूथ एवं पंचायत प्रभारियों का प्रशिक्षिण शिविर का आयोजन किया गया. इस प्रशिक्षण शिविर में मंत्री  ठाकुर ने सभी कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव जीतने का गुर सिखलाया.मौके पर मंत्री के साथ पार्टी के सभी पदाधिकारियों, प्रभारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पलामू लोकसभा सीट से महागठबंधन प्रत्याशी को जीताने का संकल्प लिया.

 

मौके पर मंत्री ठाकुर ने कहा कि सभी कार्यकर्ता प्रत्येक घर में जाकर झारखंड सरकार की उपलब्धियों को बतायें.साथ ही केंद्र सरकार द्वारा जनता के साथ किये जा रहे छलावा एवं फरेब को भी बतायें.लोगों को यह बतायें कि यदि इस बार गलती हुई तो जीवन भर पछताने के सिवा कुछ नहीं बचेगा.मंत्री ने कहा कि साढ़े चार साल में गढ़वा विधानसभा क्षेत्र झारखंड का नंबर वन विधानसभा क्षेत्र बन गया है.मोदी जी पिछले 10 साल की उपलब्धि को कभी भी मंच से नहीं बतलाते हैं.सिर्फ यही बताते हैं कि कांग्रेस की सरकार आयेगी तो आपकी सारी संपति लूटकर मुसलमानों में बांट देगी.पाकिस्तान राजकुमार को प्रधानमंत्री बनाने में लगा हुआ है.भाजपा फूट डालकर सिर्फ अपना राजनीतिक रोटी सेंकने का काम कर रही है.वे आदिवासियों की हितैशी खुद को बतलाते हैं, परंतु आदिवासियो के लिए कोई उपलब्धि नहीं है.भाजपा आदिवासियो को समाप्त करने, लोकतंत्र को समाप्त करने, संविधान बदलने की साजिश कर रही है.देश की जनता यह देख रही है कि लोकसभा चुनाव के पहले बेवजह देश के दो-दो मुख्यमंत्री को जेल में बंद कर दी है.इस लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखलाने को तैयार र्है.लोकसभा चुनाव के दो चरण के रूझान से भाजपा पूरी तरह बौखला गई है.मौके पर केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे, जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, बीस सूत्री जिला उपाध्यक्ष नितेश सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा चौबे, दिलीप गुप्ता, रितेश तिवारी, मुखराम भारती, नारद तिवारी, शरीफ अंसारी, फुजैल अहमद, कांत तिवारी, अशोक चंद्रवंशी, राजन उरांव, संजय चंद्रवंशी, सुलेमान अंसारी, जितेंद्र दुबे, फैजुल अंसारी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.
अधिक खबरें
मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने गढ़वा में सपरिवार किया मतदान
मई 13, 2024 | 13 May 2024 | 11:28 AM

पलामू लोकसभा क्षेत्र के गढ़वा जिले के कल्याणपुर मे बूथ संख्या 206, 207, 208 और 209 पर सूबे के मंत्री मिथलेश ठाकुर सपरिवार वोट देने बूथ पर पहुंचे. इस दौरान उनकी बेटी प्रत्याक्षा पहली बार वोट दी.

भाजपा प्रत्याशी विष्णु दयाल राम का रोड शो,सभी मतदाताओं से माँगा आशीर्वाद
मई 11, 2024 | 11 May 2024 | 9:00 PM

भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल गढ़वा क्षेत्र में भाजपा जिला अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो के अध्यक्षता में नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप के नेतृत्व में भाजपा प्रत्याशी विष्णु दयाल राम का रोड शो का आयोजन किया गया रोड शो मिनी टेंपो स्टैंड से शुरू होकर रंका मोड़ होते हुए गढ़देवी मंदिर में दर्शन पूजन कर मांझीयाँव मोड होते हुए इंदिरा गांधी रोड होते हुए बाजार की सभी गलियों से होकर समाप्त हुआ रोड शो.

गढ़वा जिले में होगी शांतिपूर्ण मतदान लोकसभा चुनाव को लेकर गढ़वा डीसी, एसपी ने किया प्रेस कांफ्रेंस
मई 11, 2024 | 11 May 2024 | 7:08 PM

पलामू लोकसभा सभा चुनाव को लेकर गढ़वा समाहरणालय स्थित प्रेस कांफ्रेंस हाल में गढ़वा डीसी शेखर जमुआर एवं एसपी दीपक कुमार पाण्डेय ने की प्रेस वार्ता. गढ़वा डीसी ने बताया की पलामू लोकसभा चुनाव को लेकर हमलोग ने पूरी तैयारी कर ली है. वही 13 मई को मतदान है.

अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद गढ़वा की बैठक,अधिवक्ता परिषद के उद्देश्यों पर विस्तार से हुई चर्चा
मई 11, 2024 | 11 May 2024 | 7:02 PM

अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद गढ़वा की एक बैठक जिला अधिवक्ता संघ गढ़वा के सभागार में हुई .बैठक की अध्यक्षता अधिवक्ता राकेश कुमार त्रिपाठी ने की .बैठक को सम्बोधित करते हुए झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र कुमार मिश्रा ने अधिवक्ता परिषद के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला.

उदयपुर पंचायत के मुखिया के सगे भाई प्रेम यादव सहित झामुमो और राजद के सैकड़ो लोग पूर्व विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी जी के समक्ष भाजपा में हुए शामिल
मई 07, 2024 | 07 May 2024 | 6:19 PM

गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र के रामकंडा प्रखंड के उदयपुर पंचायत में पूर्व विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने झारखंड मुक्ति मोर्चा एवं राष्ट्रीय जनता दल के सैकड़ो लोगों को अपने हाथों से माला और भाजपा का पट्टा ओढ़ा कर भाजपा में शामिल करवाया