Friday, Mar 29 2024 | Time 01:38 Hrs(IST)
 logo img
खेल


#ICC महिला टी-20 वर्ल्ड कप : भारत ने बांग्‍लादेश को 18 रनों से हराया

#ICC महिला टी-20 वर्ल्ड कप : भारत ने बांग्‍लादेश को 18 रनों से हराया
पर्थ : भारतीय टीम ने महिला टी-20 वर्ल्ड कप के अपने दूसरे मैच में बांग्लादेश को 18 रनों हराकर अपने विजय अभियान को जारी रखा. 143 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्‍लादेश की टीम 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 124 रन ही बना पायी. भारत की ओर से एक बार फिर लेग स्पिनर पूनम यादव ने शानदार प्रदर्शन कर किया और 3 विकेट झटके. अरुंधति रेड्डी और शिखा पांडे को भी 2-2 विकेट मिले.

महिला टी-20 वर्ल्ड कप के अपने दूसरे मैच में भारतीय टीम ने बांग्लादेश के सामने 143 रनों का लक्ष्य रखा था. जिसके जवाब में बांग्‍लादेश की टीम 124 रन ही बना पायी. भारत की ओर से वेदा कृष्णमूर्ति (20) और शिखा पांडे (7) नाबाद लौटीं. सलामी बल्लेबाज तानिया भाटिया 2, शेफाली वर्मा (39 रन, 17 गेंदों में, 4 छक्के, 2 चौके), कप्तान हरमनप्रीत कौर 8, जेमिमा रोड्रिग्स 34, ऋचा घोष 14 और दीप्ति शर्मा ने 11 रन बनाये. बांग्लादेश के लिए कप्तान सलमा खातून (2/25) और पन्ना घोष (2/25) ने दो-दो विकेट लिये. वहीं ICC महिला टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप के पहले मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 17 रनों से हराया था.

16 साल की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने एक बार फिर भारत को शानदार शुरुआत दी. उन्होंने 17 गेंदों में 39 रन बनाए, जिसमें दो चौके और चार छक्के शामिल थे. तीसरे नंबर पर उतरीं जेमिमा रोड्रिग्स ने भी 37 गेंद में 34 रन बनाए. सांतवें नंबर पर वेदा कृष्णमूर्ति ने 11 गेंदों में नाबाद 20 रन बनाकर टीम को 142 रनों तक पहुंचाया.

 

 
अधिक खबरें
IPL 2024: MS धोनी ने छोड़ी चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी
मार्च 21, 2024 | 21 Mar 2024 | 4:12 AM

IPL 2024 से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी छोड़ दी है.

IPL 2024: 22 मार्च से होगा IPL का आगाज, लोकसभा चुनाव के बावजूद भारत में ही होगा पूरा टूर्नामेंट, यहां देखें फ्री आईपीएल
मार्च 19, 2024 | 19 Mar 2024 | 11:33 AM

बस चंद दिनों में क्रिकेट फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है. 22 मार्च से इंडियन प्रीमियर लीग ((IPL) का आगाज होने वाला है. इस सीजन का पहला मैच महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और फाफ डु प्लेसिस(Faf du Plessis) की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच होने वाली है. यह मैच एमए चिदम्बरम स्टेडियम में रात 8 बजे खेला जाएगा.

WPL 2024 Final: Delhi को हराकर RCB ने जीता WPL 2024 का खिताब, खत्म किया ट्रॉफी का 'सूखा
मार्च 18, 2024 | 18 Mar 2024 | 7:15 AM

रविवार (17 मार्च) को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए महिला प्रीमियर लीग 2024 सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु(Royal Challengers Bangalore) ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर इतिहास रच दिया है. स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है. आपको बता दें कि आरसीबी का यह पहला ख‍िताब है.आरसीबी(RCB) पहली बार फाइनल में पहुंची थी. वहीं टीम ने

IPL 2024: गुजरात टाइटंस को बड़ा झटका ! राबिन मिंज IPL से बाहर
मार्च 17, 2024 | 17 Mar 2024 | 2:16 PM

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024 ) का आगाज 22 मार्च को होने वाला है. लेकिन इस बीच गुजरात टाइटंस और झारखंड के क्रिकेट प्रेमियों को बड़ा झटका लगा है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रांची के युवा वि

सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप : झारखंड ने आंध्र प्रदेश को 13-0 से हरा जीत के साथ किया टूर्नामेंट में आगाज
मार्च 13, 2024 | 13 Mar 2024 | 6:22 AM

13 से 23 मार्च 2024 तक पुणे महाराष्ट्र में आयोजित 14 हॉकी इंडिया सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप 2024 में आज हॉकी झारखंड ने अपने पहले मैच में हॉकी आंध्र प्रदेश को 13-0 से पराजित कर बड़ी जीत के साथ टूर्नामेंट में अपना दिमाग दिखाते हुए आगाज किया है. झारखंड टीम की ओर संगीता कुमारी ने 4 गोल, दीपिका सोरेंग और दीप्ति कुल्लू ने 2-2 गोल तथा सलीमा टेटे, रजनी केरकेट्टा, दीप्ति कुल्लू और निक्की कुल्लू ने एक-एक गोल दागा. बताते चलें कि झारखंड की दीपिका सोरेंग को मिला प्लेयर ऑफ द मैच का पुरुस्कार मिला है.