झारखंड » जमशेदपुरPosted at: अप्रैल 20, 2024 उलगुलान रैली में शामिल होने के लिए रांची रवाना होंगे सैकड़ों कांग्रेसी
मुजतबा हैदर रिजवी/ न्यूज11भारत
जमशेदपुर/डेस्कः रांची में 21 अप्रैल को आयोजित उलगुलान रैली में कांग्रेसी भी शामिल होंगे. जमशेदपुर से सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता जिला उपाध्यक्ष बबलू झा के नेतृत्व में रविवार को जमशेदपुर से रांची रवाना होंगे. इस मौके पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष बबलू झा ने बताया कि कांग्रेसी कार्यकर्ता और कांग्रेसी नेता अपने-अपने वहां से रांची रवाना होंगे उन्होंने कहा कि रांची की उलगुलान रैली में कांग्रेसी अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी, सोनिया गांधी और गठबंधन के अन्य नेताओं का स्वागत किया जाएगा. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी और भाजपा का 400 सीट पार का सपना चूर हो चुका है. जनता केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ गोल बंद हो चुकी है.