Monday, May 6 2024 | Time 05:01 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड


लोहरदगा में बनेगा हॉकी स्टेडियम ! भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान परगट सिंह ने की पूर्व सांसद धीरज साहु से मुलाकात

लोहरदगा में बनेगा हॉकी स्टेडियम ! भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान परगट सिंह ने की पूर्व सांसद धीरज साहु से मुलाकात
न्यूज11 भारत

रांची/डेस्कः दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू से आज भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान परगट सिंह ने मुलाकात की. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मुलाकात का मकसद यह है कि झारखंड के लोहरदगा जिला में एक हॉकी स्टेडियम बनें. बता दें, झारखंड के बच्चों में हॉकी के प्रति जो रुझान है उसे देखते हुए पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहु ने लोहरदगा में एक बेहतर स्टेडियम और ट्रैक बनाने की तैयारी शुरू कर दी है और उनका सहयोग अब भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान परगट सिंह करेंगे. 

 


 

इस मुलाकात के दौरान उन्होंने कहा कि झारखंड के गांव में हॉकी की अच्छी व्यवस्था नहीं है फिर भी राज्य के बच्चे हॉकी में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं अगर उनको सही सुविधा दी जाए तो वे और बेहतर करेंगे. इसलिए उन बच्चों को जो पैसों की वजह से या गरीबों की वजह से इस खेल के प्रति जो रुझान है वह कभी कम ना हो इसके लिए झारखंड के लोहरदगा में वर्ल्ड क्लास हॉकी स्टेडियम बनाने के लिए तैयारी की जा रही है. हॉकी का यह स्टेडियम सभी सुविधाओं और आधुनिक व्यवस्थाओं से लेस होगा. ताकि बच्चे हॉकी खेलें और इसके साथ ही राज्य और देश का नाम रौशन करें. 
अधिक खबरें
आजादी से आज तक फुलवरिया बिरहोर टोला में नहीं पहुंची बिजली, ग्रामीणों ने लिया वोट बहिष्कार का फैसला
मई 05, 2024 | 05 May 2024 | 10:40 AM

आजादी से आज तक फुलवरिया बिरहोर टोला में बिजली नहीं रहने के कारण यहां के निवासियों द्वारा इस चुनाव में वोट बहिष्कार का निर्णय लेने पर शासन से लेकर प्रशासन को कटघरे में खड़ा किया है. इस टोले में 75-80 घर हैं, जिसकी आबादी 500-550 है.

ईचागढ़ भाजपा विधानसभा कोर कमेटी की बैठक, चुनाव की तैयारीयों पर हुई चर्चा
मई 05, 2024 | 05 May 2024 | 9:42 PM

चांडिल डैम रोड के अन्नपूर्णा बैंक्विट हॉल में भाजपा के चांडिल मध्य मंडल का चुनावी कार्यालय का विधिवत रूप से फीता काटकर ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह, रांची लोकसभा के संयोजक संजीव विजयवर्गीय, ईचागढ़ के विधानसभा संयोजक मधु गोराई और सह संयोजक सारथी महतो द्वारा संयुक्त रूप से किया गया.

दोबारा झारखंड दौरे पर आएंगे पीएम मोदी, 12 मई को चतरा और 16 मई को कोडरमा में करेंगे जनसभा को संबोधित
मई 05, 2024 | 05 May 2024 | 8:08 AM

हाल ही में राज्य के दौरे से वापस लौटे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 मई को दोबारा झारखंड की धरती पर आएंगे. इस दौरान वह चतरा और कोडरमा लोकसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 मई को चतरा लोकसभा के सिमरिया के मुरुवे मैदान में दोपहर 3 बजे आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री 16 मई को भी झारखंड आएंगे. वह गिरिडीह जिला अंतर्गत बिरनी प्रखंड के पेशमअरवाड़ मैदान में सुबह 8 बजे से आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे.

बैंक कर्मचारियों को अब सफ्ताह में मात्र इतने दिन ही करने होंगे काम. इस दिन से मिलेगी मंजूरी
मई 05, 2024 | 05 May 2024 | 8:04 AM

क कर्मचारियों के द्वारा हफ्ते में दो दिन की छुट्टी को लेकर भारतीय बैंक संघ और कर्मचारी युनियन के बीच पहले ही एक समझौते पर हस्ताक्षर हो चुके हैं बस इसपर सरकार की मंजूरी बाकी रह गई है. बैंक कर्मचारी की दो दिनों की छुट्टी की मांग को बहुत जल्द पूरी की जा सकती है.

सीता सोरेन का शिकारीपाड़ा में बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन, नलिन सोरेन को उखाड़ फेंकने का संकल्प लेने का किया आह्वान
मई 05, 2024 | 05 May 2024 | 7:50 PM

दुमका जिले के शिकारीपाड़ा प्रखंड के जामकान्दर में रविवार को भारतीय जनता पार्टी के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित हुआ. जिसमें शिकारीपाड़ा के पूर्वी और पश्चिमी दोनों मंडल के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता मौजूद थे, इसलिए इसे संयुक्त कमेटी सम्मेलन का नाम दिया गया.