Thursday, Apr 25 2024 | Time 04:26 Hrs(IST)
 logo img
देश-विदेश


विश्व पोलियो दिवस आज, झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया ट्वीट

24 अक्टूबर को मनाया जाता है विश्व पोलियो दिवस
विश्व पोलियो दिवस आज, झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया ट्वीट

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) पोलियो उन्मूलन के लिए हमेशा प्रयासरत रहा है और हर साल इस लक्ष्य के करीब पहुंचता रहा है. डब्ल्यूएचओ ने लोगों को जागरूक करने के लिए जो कदम उठाए हैं उससे हर व्यक्ति पोलियो को खत्म करने में मदद कर सकते हैं. पोलियो के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए, हर साल 24 अक्तूबर को विश्व पोलियो दिवस पूरे विश्व में मनाया जाता है. पोलियो को कभी एक अत्यंत सामान्य संक्रामक बीमारी के रूप में जाना जाता था जिसने दुनिया भर में लाखों बच्चों के जीवन को बाधित किया था.



झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने ट्वीट कर कहा कि आज विश्व पोलियो दिवस के अवसर पर हम प्रण ले कि पोलियो के प्रति जागरूकता फैलाने व बच्चो के टीकाकरण करवाने हेतु लोगों को प्रेरित करेंगे. राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग पोलियो रोकने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं.


24 अक्टूबर को क्यों मनाया जाता है पोलियो दिवस विश्व पोलियो दिवस हर साल 24 अक्तूबर को जोनास साल्क के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है, जो अमेरिकी वायरोलॉजिस्ट थे. जिन्होंने दुनिया का पहला सुरक्षित और प्रभावी पोलियो वैक्सीन बनाने में मदद की थी. डॉक्टर जोनास साल्क ने साल 1955 में 12 अप्रैल को ही पोलियो से बचाव की दवा को सुरक्षित करार दिया था और दुनिया के सामने प्रस्तुत किया था. एक समय यह बीमारी सारी दुनिया के लिए एक बड़ी चुनौती बनी हुई थी और डॉ. साल्क ने इसके रोकथाम की दवा ईजाद करके मानव जाति को इस घातक बीमारी से लड़ने का हथियार दिया था, लेकिन 1988 में ग्लोबल पोलियो उन्मूलन पहल (GPEI) की स्थापना की गई. यह पहल विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ), रोटरी इंटरनेशनल और अन्य जो पोलियो उन्मूलन के लिए वैश्विक स्तर पर दृढ़ संकल्प थे, उनके द्वारा की गई.

अधिक खबरें
जनसभा को संबोधित करते हुए अचानक बेहोश होकर गिर गए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी
अप्रैल 24, 2024 | 24 Apr 2024 | 5:28 AM

महाराष्ट्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी अचानक बेहोश होकर गिर गए है.

लड़की अपने बॉयफ्रेंड को रोजाना 100 बार किया करती थी कॉल, वजह जनकर चौक जाएंगे आप
अप्रैल 24, 2024 | 24 Apr 2024 | 4:38 PM

गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड अक्सर दिन भर में कई बार कॉल करके एक-दूसरे के लाइफ में क्या चल रहा है उसका अपडेट देते- लेते रहते है.

Train News:  अब Chaibasa में भी होगा पूरी-नई दिल्ली ट्रेन का ठहराव, जानें टाइम-टेबल
अप्रैल 24, 2024 | 24 Apr 2024 | 4:33 PM

रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. बता दें, ट्रेनों में लोगों की अत्यधिक भीड़ ध्यान में रखते हुए ईस्ट कोस्ट रेलवे ने पुरी और नई दिल्ली के बीच समर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन

जल्द ही CBSE जारी करेगी 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, जानें ताजा अपडेट
अप्रैल 24, 2024 | 24 Apr 2024 | 12:09 PM

CBSE 10th,12th Result 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 10वीं की परीक्षाएं 13 फरवरी और 12वीं की परीक्षाएं 2 अप्रैल को खत्म हुई थी. और अब परीक्षा खत्म होने के उपरांत सभी छात्रों को छात्र नतीजों का बेसब्री से इंतजार

अब हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को डॉली ने पिलाई चाय, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
अप्रैल 24, 2024 | 24 Apr 2024 | 2:20 PM

सोशल मीडिया पर वायरल रहने वाले डॉली चाय वाले ने अब हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को चाय पिलाई. मुख्यमंत्री नायब सिंह और डॉली का वीडियो भी सामने आया है.