Sunday, May 19 2024 | Time 11:37 Hrs(IST)
 logo img
  • टेंडर घोटाला मामले में ED के तीखे सवालों का सामना कर रहे मंत्री Alamgir Alam
  • हजारीबाग की सड़कों के किनारे खिल गए गुलमोहर के फूल, खुशबू के साथ गर्मी में दे रहे पथिक को राहत
  • झारखंड में कल होगा 3 लोकसभा सीटों पर मतदान, बूथों के लिए रवाना हो रहे पोलिंग कर्मी
  • PM नरेंद्र मोदी का झारखंड दौरा
  • PM नरेंद्र मोदी का झारखंड दौरा
  • Swati Maliwal Assault Case: आरोपी विभव कुमार पर मोबाइल फॉर्मेट करने का आरोप, कोर्ट ने 5 दिनों के न्यायिक हिरासत में भेजा
  • मानव तस्करों के झांसे में पति की चली गई जान, न्याय की आस में दर-दर भटक रही दलित महिला
  • मानव तस्करों के झांसे में पति की चली गई जान, न्याय की आस में दर-दर भटक रही दलित महिला
  • मानव तस्करों के झांसे में पति की चली गई जान, न्याय की आस में दर-दर भटक रही दलित महिला
  • लोकसभा चुनाव 2024: पांचवें चरण के लिए 20 मई को 49 लोकसभा सीटों पर होगा मतदान
  • लोकसभा चुनाव 2024: पांचवें चरण के लिए 20 मई को 49 लोकसभा सीटों पर होगा मतदान
  • अलग-अलग सड़क हादसे में तीन लोग घायल, दो की हालत गंभीर
  • झारखंड में इस दिन से फिर होगी बारिश ! गर्मी से मिलेगी राहत
झारखंड » हजारीबाग


हजारीबाग लोकसभा : भाजपा प्रत्याशी ने 70 दिनों में नाप दिये हजारों किमी, 1600 गांवों के लोगों से साध लिया संपर्क

सुबह 8 बजे से रात 01 बजे तक चलता रहता है जनसंपर्क, तीन घंटे ही ले पाते हैं नींद, खानपान का बदला रूटीन तो वेट भी घट गया 5 किलो
हजारीबाग लोकसभा : भाजपा प्रत्याशी ने 70 दिनों में नाप दिये हजारों किमी, 1600 गांवों के लोगों से साध लिया संपर्क

प्रशांत शर्मा/न्यूज़11 

हजारीबाग/डेस्क: हजारीबाग लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सदर विधायक मनीष जायसवाल ने 70 दिनों में अपने संसदीय क्षेत्र अंतर्गत हजारों किमी. नाप दिया. इस दौरान 1600 गांवों के लोगों से अबतक संपर्क साध चुके है. अधिक से अधिक लोगों से मिलने और उनतक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संदेश पहुंचाते हुए अपनी बात रखने का ऐसा चुनावी बुखार चढ़ा है कि बिना थके और बिना रूके अपना अभियान जारी रखे हुए है. सुबह 8 बजे से रात 01 बजे तक उनका जनसंपर्क चल रहा है, वापसी के बाद तीन घंटे की नींद ही वे ले पा रहे है. परिजनों के मुताबिक 2 बजे रात पहुंचे तो सुबह 6 बजे से पहले उठकर लोगों से मिलना-जुलना, फिर कार्यकर्ताओं से मिलना और फिर 8 बजे क्षेत्र के लिये निकल पड़ना यह चुनाव के दौरान उनकी दिनचर्या बन चुकी है.

 


 

सदर विधायक के मीडिया प्रभारी रंजन चौधरी कहते हैं कि 2200 गांव में जो गांव बचे है, वे सदर विस क्षेत्र के है. बताया कि जिस दिन से टिकट मिला, उसी दिन से उन्होंने पतरातु से आभार यात्रा शुरू कर दी थी. बीजेपी के 34 मंडल में कार्यकर्ताओं से मिले, नेता कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर समन्वय बनाया और चुनावी रणनीति को लेकर बैठक की. साथ ही 34 मंडल में गांव-गांव भ्रमण किया. बताया कि हर दिन एक दर्जन पंचायत, न्यूनतम 15 गांव और अधिकतम 36 गांव एक दिन में नाप दे रहे हैं और इस दौरान नारियल पानी और अपनी पोटली में बंधा चना उनका भोजन होता है. लोगों ने कहीं चाय तो कहीं सत्तु, कहीं खीरा- तरबूज या फल दिया तो वह ले लिया. खाना रास्ते में कभी कार्यकर्ताओं के साथ कर लिया तो कभी उसी तरह वापस लौट आये और चुनाव को लेकर इस अनियमित भोजन से उनका वेट लॉस पांच किलो हो गया है. 

अधिक खबरें
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने जारी किया आदेश, मतदान के दिन मतदाताओं को मिलेगा सवैतनिक अवकाश
मई 19, 2024 | 19 May 2024 | 7:41 AM

लोकसभा चुनाव 2024 में प्रत्येक मतदाता की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए भारत चुनाव आयोग से प्राप्त निर्देश के आलोक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नैंसी सहाय ने मतदान के दिन सवैतनिक अवकाश घोषित किया है.

14 हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में 20 मई को मतदान, आज पोलिंग पार्टियां होंगी रवाना, तैयारियां पूर्ण
मई 19, 2024 | 19 May 2024 | 8:24 AM

लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर शांतिपूर्ण मतदान प्रक्रिया के सफल संचालन के लिए मतदान कर्मियों को बेहतर प्रशिक्षण मिलना अति आवश्यक है. जितना अच्छा प्रशिक्षण मतदान कर्मियों को दिया जाएगा,त्रु

बड़कागांव में बीजेपी के बाइक रैली में शामिल कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, कई कार्यकर्ता चोटिल
मई 18, 2024 | 18 May 2024 | 7:22 PM

बड़कागांव प्रखंड के बादम गांव में एक समुदाय द्वारा भाजपा के मोटरसाइकिल रैली पर पथराव एवं रैली में शामिल कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट का मामला प्रकाश में आया है. मारपीट में दो भाजपा कार्यकर्ता विक्की राणा पिता स्वर्गीय विनय राणा ग्राम खरांटी एवं दिवाकर नायक पिता स्वर्गीय अशोक नायक ग्राम गोसाई बलिया घायल हो गया जिन्हें बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद हजारीबाग रेफर कर दिया गया.

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने झोंकी ताकत, निकाली विशाल बाइक रैली, उमड़ा समर्थकों का सैलाब
मई 18, 2024 | 18 May 2024 | 7:11 PM

हजारीबाग लोकसभा का चुनाव पांचवे चरण में आगामी 20 मई को होना है. चुनाव प्रचार के अंतिम दिन शनिवार को भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल के पक्ष में हजारीबाग शहर में विशाल बाइक रैली का भव्य आयोजन किया गया. विशाल बाइक रैली की विधिवत शुरुआत भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल की उपस्थिति में शहर के कानी बाज़ार स्थित मुनका बगीचा के समक्ष हुई जहां मनीष जायसवाल खुद बाइक पर सवार होकर भाजपा झंडा लहराते हुए दिखे.

हजारीबाग में आधा दर्जन मतदान केंद्रों में दिखेगी झारखंड के आकर्षक व पर्यटन स्थलों की झलक
मई 18, 2024 | 18 May 2024 | 6:58 PM

लोकसभा आम निर्वाचन 2024 को लेकर डीसी नैंसी सहाय एवं पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता किया. प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए देसी नैंसी सहाय कहा कि हजारीबाग जिला अंतर्गत आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन से संबंधित कुल 03 मामले प्रकाश में आए हैं जिसमे बरही प्रखंड से दो एवं सदर प्रखंड से एक मामला प्रकाश मे आया है.