Sunday, May 19 2024 | Time 02:15 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड » हजारीबाग


हजारीबाग लोकसभा: 84 साल की उम्र में बुलंद इरादें के साथ भाजपा प्रत्याशी बेटे के लिए आशीर्वाद मांगने बड़कागांव पहुंचे ब्रजकिशोर जायसवाल

भावुक होकर बोले, नेता नहीं सेवक चुनें, मोदी को पीएम और मनीष को बनाएं सांसद
हजारीबाग लोकसभा: 84 साल की उम्र में बुलंद इरादें के साथ भाजपा प्रत्याशी बेटे के लिए आशीर्वाद मांगने बड़कागांव पहुंचे ब्रजकिशोर जायसवाल
प्रशांत शर्मा/न्यूज़11 भारत 

हजारीबाग/डेस्क:हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के एनडीए समर्थित भाजपा उम्मीदवार मनीष जायसवाल के पिता सह हजारीबाग जिले के पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष ब्रजकिशोर जायसवाल 84 साल की उम्र में बुलंद इरादें के साथ अपने बेटे के लिए आशीर्वाद मांगने रविवार को बड़कागांव पहुंचे. ब्रजकिशोर जायसवाल का बड़कागांव से खासा अपनापन और रिश्ता रहा है. उन्होंने अपना बचपन बड़कागांव स्थित अपने पैतृक गांव जुगरा में बिताया है और इसी से जिला परिषद सदस्य का चुनाव जीतकर वे हजारीबाग जिले के जिला परिषद अध्यक्ष भी बने थे. उन्होंने यहां पहुंचकर अपने बड़कागांव स्थित आवास जुगरा निवास में क्षेत्र के लोगों से साथ मिलकर और बैठक करके अपने बेटे भाजपा सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल के लिए कमल फूल छाप पर वोट करने का अपील किया. ब्रजकिशोर जायसवाल लोगों से बात करने के दौरान कई बार भावुक हो गए और स्पष्ट शब्दों में मनीष जायसवाल के लिए आशीर्वाद और जनसमर्थन मांगते हुए कहा की नेता नहीं अपने क्षेत्र का बेटा और अपने लिए सेवक चुनें, नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का पीएम और मनीष को अपना सांसद चुनें. ब्रजकिशोर जायसवाल के साथ उनके बेटे और मनीष जायसवाल के भाई निशांत जायसवाल भी बड़कागांव पहुंचे थे. निशांत जायसवाल ने भी अपने जनसेवक और जननेता भाई मनीष जायसवाल के लिए लोगों से बढ़चढ़कर कमल फूल छाप पर मतदान करने का आग्रह किया.

 

मौके पर उनके साथ विशेष रूप से बड़कागांव के पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रो. के.पी. शर्मा, विजय वर्मा, समाजसेवी श्रद्धानंद सिंह, सी.पी.जैन, सत्येंद्र सिंह, पुष्कर अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें 
अधिक खबरें
चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने झोंकी ताकत, निकाली विशाल बाइक रैली, उमड़ा समर्थकों का सैलाब
मई 18, 2024 | 18 May 2024 | 7:11 PM

हजारीबाग लोकसभा का चुनाव पांचवे चरण में आगामी 20 मई को होना है. चुनाव प्रचार के अंतिम दिन शनिवार को भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल के पक्ष में हजारीबाग शहर में विशाल बाइक रैली का भव्य आयोजन किया गया. विशाल बाइक रैली की विधिवत शुरुआत भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल की उपस्थिति में शहर के कानी बाज़ार स्थित मुनका बगीचा के समक्ष हुई जहां मनीष जायसवाल खुद बाइक पर सवार होकर भाजपा झंडा लहराते हुए दिखे.

हजारीबाग में आधा दर्जन मतदान केंद्रों में दिखेगी झारखंड के आकर्षक व पर्यटन स्थलों की झलक
मई 18, 2024 | 18 May 2024 | 6:58 PM

लोकसभा आम निर्वाचन 2024 को लेकर डीसी नैंसी सहाय एवं पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता किया. प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए देसी नैंसी सहाय कहा कि हजारीबाग जिला अंतर्गत आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन से संबंधित कुल 03 मामले प्रकाश में आए हैं जिसमे बरही प्रखंड से दो एवं सदर प्रखंड से एक मामला प्रकाश मे आया है.

मिशन लाइफ के तहत कोबरा वाहिनी 203 ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर निकाला साइकिल रैली
मई 18, 2024 | 18 May 2024 | 6:42 PM

पर्यावरण संरक्षण के प्रति आमजन को जागरूक करने को लेकर केंद्रीय सुरक्षा सीमा बल की टुकड़ी इकाई कोबरा वाहिनी 203 द्वारा एक साइकिल रैली का आयोजन किया गया. माय लाइफ मिशन जो की भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया एक अभियान है, जिसे 06 मई से 05 जून (पर्यावरण दिवस) तक चलाया जा रहा है.

चुनावी आचार संहिता के कारण हजारीबाग का कारोबार बुरी तरह प्रभावित
मई 18, 2024 | 18 May 2024 | 3:59 PM

हजारीबाग/डेस्क: चुनावी आचार संहिता के कारण जिले का व्यवसाय जगत बुरी तरह प्रभावित हो गया है.

हजारीबाग संसदीय क्षेत्र में दो बैलेट यूनिट से कराई जाएगी वोटिंग
मई 18, 2024 | 18 May 2024 | 3:13 PM

हजारीबाग संसदीय क्षेत्र में दो बैलेट यूनिट से मतदान कराया जायेगा. निर्वाचन आयोग को ऐसा इसलिए करना पड़ा क्योंकि इस संसदीय क्षेत्र में प्रत्याशियों की संख्या ज्यादा है. यहां से कुल 17 उम्मीदवार चुनाव मैदान में जीत किए ताल ठोक रहे. हालांकि मुख्य मुकाबला बीजेपी प्रत्याशी मनीष जायसवाल और इंडी गठबंधन प्रत्याशी जेपी पटेल के बीच ही है.