Friday, Apr 19 2024 | Time 04:12 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड


Happy Birthday Dhoni : 39 के हुये रांची के राजकुमार महेंद्र सिंह धौनी, देखिये उनके क्रिकेट करियर के खास लम्‍हें

Happy Birthday Dhoni : 39 के हुये रांची के राजकुमार महेंद्र सिंह धौनी, देखिये उनके क्रिकेट करियर के खास लम्‍हें

रांची : भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और रांची के राजकुमार महेंद्र सिंह धोनी आज 39 वर्ष के हो गए. भारत को दो बार विश्व विजेता बनाने वाले करिश्माई कप्तान धोनी का जन्म 7 जुलाई, 1981 को हुआ था. महेंद्र सिंह धोनी का आज 39वां जन्मदिन है. रांची की गलियों से निकलकर भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तान तक का एक लंबा सफर धोनी ने तय किया है. अब वह टीम में युवा खिलाड़ियों के मेंटॉर की भूमिका में अधिक नजर आ रहे हैं.



बता दें कि धोनी का बचपन काफी संघर्षपूर्ण रहा है. उनके पिता मेकॉन में जॉब करते थे. मेकॉन कॉलोनी में ही धोनी के करियर की कहें तो शुरुआत हुई. वहीं से धोनी ने बल्‍ला संभाला और आज भारत के सबसे सफल कप्‍तानों में से एक हैं.



  • धोनी के अबतक के सफलता की कहानी

  • धोनी के नाम ICC की तीनों बड़ी ट्रॉफी है. जिसमें 2007 का वर्ल्ड टी-20, 2011 का वर्ल्ड कप और 2013 का आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी शामिल है. धोनी टीम इंडिया को आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में टॉप पर लेकर जा चुके हैं.

  • धोनी तीसरे सबसे सफल विकेटकीपर है, जिन्होंने अपने 500 मैच में 780 खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा है. इसमें सबसे पहले नंबर पर दक्षिण अफ्रीका के मार्क बाउचर हैं और दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट हैं. जिन्होंने 998 और 905 खिलाड़ियों को वापस भेजा है.

  • धोनी के नाम सबसे ज्यादा स्टंपिंग करने का भी रिकॉर्ड है. उन्होंने अभी तक कुल 178 स्टंपिंग्स की है.

  • टी-20 में धोनी सबसे सफल विकेटकीपर है, जहां उनके नाम 82 शिकार है.

  • एमएस धोनी ने अपना पहला वनडे और टेस्ट शतक पाकिस्तान के खिलाफ मारा था जहां उन्होंने 148 रनों की शानदार पारी खेली थी.

  • धोनी ने वनडे मुकाबलों में अभी तक कुल 217 छक्के मारे हैं. धोनी इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं. कप्तान के तौर पर भी धोनी ने सबसे ज्याद छक्के लगाए हैं.

  • धोनी के नाम एक और अनोखा रिकॉर्ड है, जहां उन्होंने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं वो भी बिना हॉफ सेंचुरी मारे. धोनी ने 1000 रन बिना किसी अर्धशतक के बनाए हैं.

  • 7वें नबंर पर बल्लेबाजी करते हुए धोनी ने सबसे ज्यादा शतक मारे हैं. इस क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए धोनी के नाम कुल 2 शतक है.

  • धोनी कुल 9 बार गेंदबाजी की है, जहां उनका पहला विकेट 2009 में वेस्टइंडीज के खिलाफ आया था.

  • एफ्रो एशियन कप में महेला जयवर्धने के साथ 218 रनों का पार्टनरशिप अभी तक का सबसे बड़ा पार्टनरशिप है, जो एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है.

  • धोनी पहले ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनके नाम लगातार दो बार ICC वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड है.

अधिक खबरें
देवघर के त्रिकुट पर्वत पर रोपवे हादसा मामले में हाईकोर्ट के स्वतः संज्ञान पर हुई सुनवाई
अप्रैल 18, 2024 | 18 Apr 2024 | 6:46 PM

देवघर में रोपवे दुर्घटना से तीन लोगों की मौत मामले में हाईकोर्ट के स्वतः संज्ञान पर आज सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने राज्य सरकार से पूछा कि हादसे को लेकर जो एफआईआर हुई है उसपर अबतक क्या कार्रवाई हुई है.

बच्चा तस्करी मामले में DG CID ने हाईकोर्ट से कहा- लापता बच्चों को बायोमेट्रिक्स से ढूंढ पाना असंभव
अप्रैल 18, 2024 | 18 Apr 2024 | 6:20 PM

साहिबगंज में बच्चों की तस्करी से जुड़े मामले में आरोपी कुलदेव शाह की क्रिमिनल अपील पर झारखंड हाईकोर्ट में आज सुनवाई हुई. यह सुनवाई जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद और नवनीत कुमार की खंडपीठ में हुई.

रिश्वत लेने मामले में CBI की कोर्ट ने यूडीसी क्लर्क को सुनाई 3 साल की सजा
अप्रैल 18, 2024 | 18 Apr 2024 | 4:34 PM

रिश्वत लेने के आरोपी रेलीगढ़ा परियोजना कार्यालय (रामगढ़) के यूडीसी क्लर्क रामराज नोनिया को सीबीआई की विशेष अदालत ने दोषी पाते हुए तीन वर्ष की सजा के साथ 20 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है.

खूंटी के मनरेगा घोटाला मामले में ED ने जब्त किए दो एग्जीक्यूटिव इंजीनियर की संपत्ति
अप्रैल 18, 2024 | 18 Apr 2024 | 4:09 PM

राज्य के मनरेगा घोटाला मामले में दो कार्यकारी अभियंता (एग्जीक्यूटिव इंजीनियर) की 4 अचल संपत्ति अस्थाई रुप से जब्त कर दिया गया है बता दें, मामले में कार्रवाई करते हुए ईडी ने एग्जीक्यूटिव इंजीनियर जय किशोर चौधरी और शशि प्रकाश की 22.47 लाख रुपए मूल्य की 4 अचल संपत्तियों को जब्त किया है.

शादी का झांसा देकर 3 वर्षों से नाबालिक से कर रहा था दुष्कर्म, कोर्ट ने दोषी पाते हुए दी 10 साल की सजा
अप्रैल 18, 2024 | 18 Apr 2024 | 3:47 PM

शादी का झांसा देकर नाबिलिग से दुष्कर्म के दोषी मिथुन बेदिया को कोर्ट ने 10 साल की सजा से साथ 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है. मामले में पॉक्सो की विशेष अदालत ने दोषी को सजा सुनाया.