Sunday, May 19 2024 | Time 05:49 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड » गिरिडीह


चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर ताराटांड में भव्य शोभायात्रा व झांकी ने सबका मन मोहा

जगह-जगह पर शोभा यात्रा का किया गया स्वागत
चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर ताराटांड में भव्य शोभायात्रा व झांकी ने सबका मन मोहा
भरत मंडल/न्यूज 11 भारत

गांडेय/डेस्क:-गांडेय प्रखंड के भलपहरी ताराटांड में मंगलवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के प्रधानाध्यापक जितन पंडित के नेतृत्व में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा हिन्दी नववर्ष पर शोभा यात्रा निकाली गई.

 

शोभा यात्रा के दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षक झांकी निकाली गयी. इस दौरान जय श्री राम, भारत माता की जय, नव वर्ष मंगलमय हो, विक्रमादित्य अमर रहे, वंदे मातरम आदि नारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया. शोभा यात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष जागेश्वर पंडित, सचिव गौरी शंकर यादव, सक्रिय सदस्य रोहन पंडित, सुरेंद्र यादव ने संयुक्त रूप से ध्वज दिखाकर किया.

 

हिन्दू नववर्ष पर निकली शोभायात्रा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर से होकर मोहलीडीह समेत अन्य क्षेत्र का भ्रमण करते हुए भलपहरी पहुंची. बाद में बुचादह गांव होते हुए वापस सरस्वती शिशु विद्या मंदिर भलपहरी में शोभायात्रा समाप्त हुआ.मौके पर मुख्य रूप से विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बंशीधर मंडल, सक्रिय सदस्य यमुना मंडल, आचार्य भगवान पंडित, मनीष गुप्ता, बब्लू अग्रवाल, संदीप पांडेय,किशोरी राय आचार्या चंदना बोस, सोनम कुमारी, यशोदा देवी आदि मौजूद थे.
अधिक खबरें
अवैध माइका खदान में चाल धंसने से दो महिला मजदूरों की मौत, एक की स्थिति गंभीर
मई 18, 2024 | 18 May 2024 | 2:40 PM

गिरिडीह के गावां थाना क्षेत्र के परसौनी इलाके में धड़ल्ले से अभ्रख (माइका) की अवैध खदान चल रही है. शुक्रवार को माइका के अवैध खनन के दौरान चाल धंसने से दो महिलाओं की मौत हो गई. वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल है. घायल का इलाज धनबाद के अस्पताल में चल रहा है. मृतक महिलाओं की पहचान बिहार के गोविन्दपुर निवासी फुलवा देवी व गावां थाना क्षेत्र की निवासी टुनी देवी के रूप में हुई है.

गांडेय विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी अर्जुन बैठा ने बाइक रैली कर झोकीं ताकत
मई 18, 2024 | 18 May 2024 | 8:46 AM

गांडेय उपचुनाव निर्दलीय प्रत्याशी अर्जुन बैठा ने शुक्रवार को पैदल एवं बाइक रैली कर शक्ति प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं एवं आमजनों के साथ निर्दलीय प्रत्याशी अर्जुन बैठा के नेतृत्व में निकली बाइक रैली धोबिया मोड़ से महुदा मोड़, गांडेय बाजार होते हुए लोहारी, महेशमुंडा तक पहुची.

दासडीह मुखिया आवास के सामने से झामुमो प्रचार चार पहिया वाहन की हुई चोरी जांच में जुटी पुलिस
मई 17, 2024 | 17 May 2024 | 9:02 PM

गांडेय थाना क्षेत्र के दासडीह पंचायत के लोहारी गांव स्थित पंचायत की मुखिया निर्मला कुमारी के आवास से गुरुवार की रात को झामुमो की चारपहिया प्रचार वाहन (जेएच10सीपी2932) की चोरी हो गई. वाहन के मालिक प्रदीप पंडित के लिखित आवेदन के आधार गांडेय पुलिस ने कांड संख्या 47/24 के तहत मामला दर्ज करते हुए वाहन की खोजबीन शुरू की है.

अनुमंडल पदाधिकारी ने पोस्टल बैलेट से किया मतदान
मई 17, 2024 | 17 May 2024 | 7:54 PM

डुमरी अनुमंडल पदाधिकारी शहजाद परवेज ने लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के चुनाव के नियमित अपने लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र रांची के लिए अपना मताधिकार का प्रयोग पोस्टल बैलेट से मताधिकार का प्रयोग किया है.

पुलिस ऑब्जर्वर ने चेक पोस्टो का किया निरिक्षण
मई 17, 2024 | 17 May 2024 | 7:25 PM

लोकसभा चुनाव को लेकर डुमरी के विभिन्न क्षेत्रों में बनाए गए चेक पोस्टों का पुलिस ऑब्जर्वर गिरिडीह लोकसभा मोहित चावला ने निमियाघाट डुमरी पीरटांड़ नावाडीह चेक पोस्टों का निरीक्षण किया है.