Sunday, May 19 2024 | Time 08:04 Hrs(IST)
 logo img
  • लोकसभा चुनाव 2024: पांचवें चरण के लिए 20 मई को 49 लोकसभा सीटों पर होगा मतदान
  • लोकसभा चुनाव 2024: पांचवें चरण के लिए 20 मई को 49 लोकसभा सीटों पर होगा मतदान
  • अलग-अलग सड़क हादसे में तीन लोग घायल, दो की हालत गंभीर
  • झारखंड में इस दिन से फिर होगी बारिश ! गर्मी से मिलेगी राहत
झारखंड » गिरिडीह


आजसू पार्टी का गांडेय विधानसभा स्तरीय सम्मेलन कल, तैयारी में में जुटे कार्यकर्ता

आजसू पार्टी का गांडेय विधानसभा स्तरीय सम्मेलन कल, तैयारी में में जुटे कार्यकर्ता
मनीष मंडल/न्यूज11 भारत

बेंगाबाद/डेस्कः रविवार बेंगाबाद के रातडीह गांव स्थित मैदान रविवार को आजसू पार्टी का गांडेय विधानसभा स्तरीय सम्मेलन होगा. जिसकी तैयारी में पूरे जोर-शोर से कार्यकर्ता लगे हुए हैं आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव अर्जुन बैठा ने बताया कि गांडेय विधानसभा उपचुनाव को लेकर यह विधानसभा स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है जिसमें मुख्य अतिथि के रूप आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो शामिल होंगे. जहां पर इस सम्मेलन में पूरे विधानसभा क्षेत्र के चुल्हा प्रमुख, पंचायत प्रभारी, ग्राम प्रभारी, बूथ प्रभारी सहित सभी प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित होंगे. वहीं प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र महतो ने बताया कि यह सम्मेलन भव्य रूप होगा जिसकी तैयारी जोरों पर है कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है.

 

अधिक खबरें
अवैध माइका खदान में चाल धंसने से दो महिला मजदूरों की मौत, एक की स्थिति गंभीर
मई 18, 2024 | 18 May 2024 | 2:40 PM

गिरिडीह के गावां थाना क्षेत्र के परसौनी इलाके में धड़ल्ले से अभ्रख (माइका) की अवैध खदान चल रही है. शुक्रवार को माइका के अवैध खनन के दौरान चाल धंसने से दो महिलाओं की मौत हो गई. वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल है. घायल का इलाज धनबाद के अस्पताल में चल रहा है. मृतक महिलाओं की पहचान बिहार के गोविन्दपुर निवासी फुलवा देवी व गावां थाना क्षेत्र की निवासी टुनी देवी के रूप में हुई है.

गांडेय विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी अर्जुन बैठा ने बाइक रैली कर झोकीं ताकत
मई 18, 2024 | 18 May 2024 | 8:46 AM

गांडेय उपचुनाव निर्दलीय प्रत्याशी अर्जुन बैठा ने शुक्रवार को पैदल एवं बाइक रैली कर शक्ति प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं एवं आमजनों के साथ निर्दलीय प्रत्याशी अर्जुन बैठा के नेतृत्व में निकली बाइक रैली धोबिया मोड़ से महुदा मोड़, गांडेय बाजार होते हुए लोहारी, महेशमुंडा तक पहुची.

दासडीह मुखिया आवास के सामने से झामुमो प्रचार चार पहिया वाहन की हुई चोरी जांच में जुटी पुलिस
मई 17, 2024 | 17 May 2024 | 9:02 PM

गांडेय थाना क्षेत्र के दासडीह पंचायत के लोहारी गांव स्थित पंचायत की मुखिया निर्मला कुमारी के आवास से गुरुवार की रात को झामुमो की चारपहिया प्रचार वाहन (जेएच10सीपी2932) की चोरी हो गई. वाहन के मालिक प्रदीप पंडित के लिखित आवेदन के आधार गांडेय पुलिस ने कांड संख्या 47/24 के तहत मामला दर्ज करते हुए वाहन की खोजबीन शुरू की है.

अनुमंडल पदाधिकारी ने पोस्टल बैलेट से किया मतदान
मई 17, 2024 | 17 May 2024 | 7:54 PM

डुमरी अनुमंडल पदाधिकारी शहजाद परवेज ने लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के चुनाव के नियमित अपने लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र रांची के लिए अपना मताधिकार का प्रयोग पोस्टल बैलेट से मताधिकार का प्रयोग किया है.

पुलिस ऑब्जर्वर ने चेक पोस्टो का किया निरिक्षण
मई 17, 2024 | 17 May 2024 | 7:25 PM

लोकसभा चुनाव को लेकर डुमरी के विभिन्न क्षेत्रों में बनाए गए चेक पोस्टों का पुलिस ऑब्जर्वर गिरिडीह लोकसभा मोहित चावला ने निमियाघाट डुमरी पीरटांड़ नावाडीह चेक पोस्टों का निरीक्षण किया है.