भरत मंडल/न्यूज 11 भारत
गांडेय/डेस्क:-इंडिया गठबंधन गांडेय विधानसभा उपचुनाव प्रत्याशी कल्पना मुर्मू सोरेन ने गांडेय प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में जन संपर्क अभियान चलाया.
इस दौरान वे बड़कीटांड मोड़,पंडरी ,नावाटांड ताराटांड ,कुण्डलवादाह ,बदगुन्दा ,कोरबंधा ,केनारी,बांकीकला,गजकुंडा सहित विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया व लोगों से मिला व अपने पक्ष में मतदान करने की अपील किया. उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है. भाजपा के इशारे पर ईडी के द्वारा झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बिल्कुल झुठे मुकदमे में गिरफ्तार कर लिया गया है.पुर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लगातार सड़क शिक्षा बिजली पानी के क्षेत्र में विकास का कार्य कर रही थी.पर एक साज़िश के तहत् उन्हें जेल भेज दिया गया है. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन की रिहाई एवं झारखंड के विकास के लिए एकजुट होकर इंडिया गठबंधन के पक्ष में मतदान करें.
जनसंपर्क अभियान में कल्पना सोरेन के साथ राज्य सभा सांसद डा सरफराज अहमद,सदर विधायक सुदीव्य कुमार सोनू ,भैरो बर्मा,बबली मरांडी, हेंगा मुनि मुर्मू, चांदीमल मरांडी, धुरूव देव पंडित सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.