Sunday, May 19 2024 | Time 04:08 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड » हजारीबाग


हजारीबाग पहुंचे भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने विरोधियों पर बोला हमला

घोटाले का दूसरा नाम कांग्रेस, जेएमएम और आरजेडी: दीपक प्रकाश
हजारीबाग पहुंचे भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने विरोधियों पर बोला हमला

प्रशांत शर्मा/न्यूज़11 भारत

हजारीबाग/डेस्क:
भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रदीप प्रसाद के कार्यालय में रविवार को भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि मोदी जी इस बार पूर्ण बहुमत के साथ पुणे फिर प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं मोदी की गारंटी देश के हर एक नागरिकों को पसंद आया है. कांग्रेस गरीब विरोधी आदिवासी विरोधी है, कांग्रेस का मतलब क से करप्शन, क से कांग्रेस और क से काले कारनामे, मोदी जी ने 10 वर्षों में अपने संकल्प पत्र में किए गए वादे को पूरा किया है उन्होंने 370 हटाया,भव्य राम मंदिर बना इसके साथ उन्होंने उसे वाला योजना आयुष्मान कार्ड योजना जैसे विभिन्न योजनाओं की माध्यम से जनता जनार्दन की सेवा की है, देश की 141 करोड़ जनता मोदी जी को पसंद कर रही है कोरोना काल में राशन दिया है, मोदी जी ने आत्म सुरक्षा के साथ बाहरी सुरक्षा भी दिया है, मोदी जी की लहर व तूफान चल रहा है इस बार झारखंड में 14 की 14 सीटें एनडीए की झोली में आने वाली है.


साथ प्रकाश ने कहा कि हजारीबाग की संसदीय सीट काफी महत्वपूर्ण है, यहां की जमीन और यहां की माटी में गुलाब का फूल की महक है. हजारीबाग संसदीय सीट की जनता की आवाज है यहां के प्रत्याशी इस बार पूर्ण बहुमत के साथ मनीष जायसवाल विजय होंगे. साथ कहा कि बूथ पर भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक 10% वोट बढ़ाने का काम करेंगे. घरों में जाने का काम प्रारंभ कर दिया गया है. भारतीय जनता पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता घरों में जाकर मोदी जी का नमस्कार दे रहे हैं. झारखंड राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड की जनता के साथ छल किया है. सैनिक की जमीन का घोटाला किया है तभी तो आज जेल में है. घोटाले का दूसरा नाम कांग्रेस झामुमो और आरजेडी है. साथी कहा कि कांग्रेस के पास कोई उम्मीदवार नहीं है और ना ही कोई कार्यकर्ता है इसलिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता को हाईजैक कर ले गई है. साथ ही उन्होंने बताया कि भाजपा हजारीबाग में लोकसभा सीट को जीत रही है . हजारीबाग से जीत कर भाजपा से मनीष जायसवाल सांसद जा रहे हैं. साथ-साथ उन्होंने बताया कि मैं बिहार झारखंड का दौरा दोनों का कर रहा हूं जिनमे कुल 54 सीट है  जिसमें मोदी जी की लहर नहीं तूफान चल रहा है . सभी 54 सीट हम जीत कर दिखाएंगे . अगर झारखंड की बात करें तो 14 सीट हम जीतेंगे जिसमें 13 सीट हमारे कब्जे में है और इस बार सिंहभूम की भी सीट को हम अपने कब्जे में कर लेंगे. दीपक प्रकाश ने मोदी सरकार के द्वारा लाए गए योजनाओं के बारे में बताया वहीं पाकिस्तान पर किए गए सर्जिकल स्ट्राइक से भी लोगों को अवगत कराया . साथ-साथ बताया कि अगर मोदी जी को हम फिर से केंद्र सरकार में लाते हैं तो हमारा विकास के साथ-साथ पूरे भारतवर्ष का विकास होगा और भारत एक नई ऊंचाइयों को छूएगा .

अधिक खबरें
चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने झोंकी ताकत, निकाली विशाल बाइक रैली, उमड़ा समर्थकों का सैलाब
मई 18, 2024 | 18 May 2024 | 7:11 PM

हजारीबाग लोकसभा का चुनाव पांचवे चरण में आगामी 20 मई को होना है. चुनाव प्रचार के अंतिम दिन शनिवार को भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल के पक्ष में हजारीबाग शहर में विशाल बाइक रैली का भव्य आयोजन किया गया. विशाल बाइक रैली की विधिवत शुरुआत भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल की उपस्थिति में शहर के कानी बाज़ार स्थित मुनका बगीचा के समक्ष हुई जहां मनीष जायसवाल खुद बाइक पर सवार होकर भाजपा झंडा लहराते हुए दिखे.

हजारीबाग में आधा दर्जन मतदान केंद्रों में दिखेगी झारखंड के आकर्षक व पर्यटन स्थलों की झलक
मई 18, 2024 | 18 May 2024 | 6:58 PM

लोकसभा आम निर्वाचन 2024 को लेकर डीसी नैंसी सहाय एवं पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता किया. प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए देसी नैंसी सहाय कहा कि हजारीबाग जिला अंतर्गत आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन से संबंधित कुल 03 मामले प्रकाश में आए हैं जिसमे बरही प्रखंड से दो एवं सदर प्रखंड से एक मामला प्रकाश मे आया है.

मिशन लाइफ के तहत कोबरा वाहिनी 203 ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर निकाला साइकिल रैली
मई 18, 2024 | 18 May 2024 | 6:42 PM

पर्यावरण संरक्षण के प्रति आमजन को जागरूक करने को लेकर केंद्रीय सुरक्षा सीमा बल की टुकड़ी इकाई कोबरा वाहिनी 203 द्वारा एक साइकिल रैली का आयोजन किया गया. माय लाइफ मिशन जो की भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया एक अभियान है, जिसे 06 मई से 05 जून (पर्यावरण दिवस) तक चलाया जा रहा है.

चुनावी आचार संहिता के कारण हजारीबाग का कारोबार बुरी तरह प्रभावित
मई 18, 2024 | 18 May 2024 | 3:59 PM

हजारीबाग/डेस्क: चुनावी आचार संहिता के कारण जिले का व्यवसाय जगत बुरी तरह प्रभावित हो गया है.

हजारीबाग संसदीय क्षेत्र में दो बैलेट यूनिट से कराई जाएगी वोटिंग
मई 18, 2024 | 18 May 2024 | 3:13 PM

हजारीबाग संसदीय क्षेत्र में दो बैलेट यूनिट से मतदान कराया जायेगा. निर्वाचन आयोग को ऐसा इसलिए करना पड़ा क्योंकि इस संसदीय क्षेत्र में प्रत्याशियों की संख्या ज्यादा है. यहां से कुल 17 उम्मीदवार चुनाव मैदान में जीत किए ताल ठोक रहे. हालांकि मुख्य मुकाबला बीजेपी प्रत्याशी मनीष जायसवाल और इंडी गठबंधन प्रत्याशी जेपी पटेल के बीच ही है.