Thursday, Mar 28 2024 | Time 18:30 Hrs(IST)
 logo img
  • जल नल योजना में अब तक सोलर जलमीनार भी लगा मोटर
  • किसी उम्मीदवार पर धार्मिक या जातिगत टिप्पणी की तो,आदर्श आचार संहिता के तहत होगी कार्रवाई
  • मतदान केंद्रों पर उपलब्ध होने वाले एएमएफ (सुनिश्चित न्यूनतम सुविधाओं) का करें व्यापक प्रचार–प्रसार सचिव
  • JMM में वह सम्मान नहीं मिला जिसकी मैं हकदार थी- सीता सोरेन
  • जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रांची पहुंचे तमाड़, लोकसभा चुनाव को लेकर पदाधिकारियों को दिया गया निर्देश
  • ईश्वर की शरण में तलाश रहे जीत की राह लोकसभा के प्रत्याशी
  • CBSE 10th Result: जल्द जारी होगा 10वीं का रिजल्ट, जानें समय और तारीख
  • CBSE 10th Result: जल्द जारी होगा 10वीं का रिजल्ट, जानें समय और तारीख
  • इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं की बढ़ी धड़कन, हो रहा उम्मीदवार के एलान का इंतजार
  • इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं की बढ़ी धड़कन, हो रहा उम्मीदवार के एलान का इंतजार
  • कुणाल षाड़ंगी की होगी घर वापसी, आज JMM में होंगे शामिल
  • पटमदा के गोबरघुसी पंचायत में चुड़ुबुड़ू पहाड़ पर मिली अधजली अज्ञात लाश
  • उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अगुवाई में, लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा में औचक निरीक्षण
  • मानगो के डिमना बस्ती में एक महीने से जलापूर्ति नहीं होने से हाहाकार, लोगों ने किया हंगामा
  • अनुमंडल पदाधिकारी ने किया जराईकेला इंटर स्टेट चेकनाका का औचक निरीक्षण
राजनीति


जेपी नड्डा की नई टीम का गठन, रघुवर दास और अन्नपूर्णा देवी बने बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

समीर उरांव को एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया
जेपी नड्डा की नई टीम का गठन, रघुवर दास और अन्नपूर्णा देवी बने बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

जेपी नड्डा ने आज नई टीम का एलान कर दिया है. उनकी नई टीम में बिहार के राधा मोहन सिंह, जबकि झारखंड के लिए पूर्व सीएम रघुवर दास और अन्नपूर्णा देवी को बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है. जबकि समीर उरांव को एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है.


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालने के आठ महीने बाद जेपी नड्डा ने भाजपा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की है. शीर्ष भाजपा सूत्रों के मुताबिक, इस टीम से प्रमुख सुधार की उम्मीद है, इसके जरिए राज्यों का प्रतिनिधित्व किया जाएगा. नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में महिलाओं और युवाओं को अवसर दिया गया है.


नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में कई नए चेहरे को जगह दी गई है तो वहीं कई दिग्गज बाहर हो गए हैं. दिग्गज नेता राम माधव और अनिल जैन को नई टीम में जगह नहीं मिली है. मुरलीधर राव का नाम भी नई लिस्ट से बाहर है. वहीं सीटी रवि और तरुण चुग नए महासचिव बनाए गए हैं.


तेजस्वी सूर्या को बीजेवाईएम का अध्यक्ष बनाया गया


तेजस्वी सूर्या को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है. तेजस्वी ने पूनम महाजन का स्थान लिया है. मंदसौर सांसद सुधीर गुप्ता को नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सह कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी  मिली है. नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 12 लोगों को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है. इसमें झारखंड से दो नेताओं को जगह मिली है जबकि अन्य राज्यों से एक-एक लोगों को ही जगह मिली है. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और सांसद अन्नपूर्णा देवी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है.


पंजाब के अमृतसर से तरुण चुग को प्रमोशन मिला है. तरुण पहले राष्ट्रीय सचिव थे, उन्हें अब राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है तरुण फिलहाल अंडमान निकोबार के प्रभारी हैं. 

अधिक खबरें
BJP में शामिल होने के बाद Sita Soren पहली बार पहुंची रांची, हुआ जोरदार स्वागत
मार्च 28, 2024 | 28 Mar 2024 | 1:27 PM

बीजेपी में शामिल होने के बाद सीता सोरेन पहली बार रांची पहुंची है. उनका स्वागत के लिए भाजपा के राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा बीजेपी के कई कार्यकर्ता और नेता भी एयरपोर्ट में मौजूद है.

इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं की बढ़ी धड़कन, हो रहा उम्मीदवार के एलान का इंतजार
मार्च 28, 2024 | 28 Mar 2024 | 1:16 AM

जमशेदपुर संसदीय सीट पर इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं की धड़कनें बढ़ गई हैं. कांग्रेस और झामुमो के पदाधिकारी उम्मीदवार का ऐलान होने का इंतजार कर रहे हैं. अभी तक आधिकारिक तौर पर यह साफ नहीं हो पाया है कि जमशेदपुर संसदीय सीट पर कौन सी पार्टी चुनाव लड़ेगी. लेकिन, माना जा रहा है कि इस मामले में झामुमो का पलड़ा भारी है.

पुराने तेवर में लौटे TMC नेता यशवंत सिन्हा, सोशल मीडिया में हो गए सक्रिय, विरोधियों को दी चेतावनी
मार्च 28, 2024 | 28 Mar 2024 | 10:53 AM

पूर्व केन्द्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा सोशल मीडिया पर कभी इतना एक्टिव नहीं रहें, जितना अब उन्हें देखा जा रहा है. परिवार में सिर्फ उनकी पत्नी नीलिमा सिन्हा आज से नहीं पिछले कई सालों से सोशल मीडिया में सक्रिय रही हैं. उनके फेसबुक एकाउंट से ही लोगों को उनके पति यानी यशवंत सिन्हा के बाबत थोड़ी-बहुत जानकारी मिलती रही थी.

पुराने तेवर में लौटे TMC नेता यशवंत सिन्हा, सोशल मीडिया में हो गए सक्रिय, विरोधियों को दी चेतावनी
मार्च 28, 2024 | 28 Mar 2024 | 10:53 AM

पूर्व केन्द्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा सोशल मीडिया पर कभी इतना एक्टिव नहीं रहें, जितना अब उन्हें देखा जा रहा है. परिवार में सिर्फ उनकी पत्नी नीलिमा सिन्हा आज से नहीं पिछले कई सालों से सोशल मीडिया में सक्रिय रही हैं. उनके फेसबुक एकाउंट से ही लोगों को उनके पति यानी यशवंत सिन्हा के बाबत थोड़ी-बहुत जानकारी मिलती रही थी.

बिहार और झारखंड में कांग्रेस–RJD के अब तक गठबंधन की गांठ के उलझन का सार
मार्च 26, 2024 | 26 Mar 2024 | 1:23 PM

बिहार में 2024 में इंडिया गठबन्धन का भविष्य 2009 जैसा तो नहीं होने जा रहा! इंडिया गठबन्धन में दूरी इतनी बढ़ गयी है कि, गठबन्धन टूटने की कगार पर आ गया है. अगर सोनिया-लालू के स्तर पर बात नहीं हुई तो फिलहाल दोनों दलों के बातचीत कर रहे नेताओं ने अपने अपने आलाकमान को कह दिया कि हम इससे ज़्यादा नहीं झुक सकते, अकेले-अकेले लड़िये.. तनाव बहुत बढ़ गया है. क्योंकि, लालू की धमकी के बाद खरगे अल्टीमेटम दे चुके हैं.