Monday, Apr 29 2024 | Time 00:15 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड » बोकारो


पहली बार बोकारो-चाईबासा को जोड़ेगी ट्रेन, अब तक सड़क मार्ग ही था विकल्प

9 मार्च से हर शनिवार पुरी-आनंद विहार चलने वाली वीकली एक्सप्रेस
पहली बार बोकारो-चाईबासा को जोड़ेगी ट्रेन, अब तक सड़क मार्ग ही था विकल्प
कृपा शंकर/न्यूज़11 भारत




बोकारो/डेस्क: शिवरात्रि के मौके पर बोकारो रेलवे यात्रियों के दोहरी खुशखबरी है. सबसे बड़ी खुशखबरी चाईबासा-बोकारो से जुड़े लोगों के लिए है. अभी तक बोकारो से चाईबासा आने-जाने वालों के पास सड़क मार्ग ही एकमात्र विकल्प था. लेकिन 9 मार्च शनिवार का दिन इन दिनों जिला से जुड़े लोगों को रेलवे की ओर से साप्ताहिक ही सही राहत का तोहफा मिलने वाला है. यह ट्रेन हर शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे चाईबासा रेलवे स्टेशन होकर गुजरेगी, जो शाम करीब 5 बजे बोकारो रेलवे स्टेशन पहुंचकर, आनंद विहार के लिए रवाना हो जाएगी. जो आनंद विहार से लौटते समय सोमवार सुबह करीब दस बजे बोकारो तथा दिन करीब डेढ़ चाईबासा रेलवे स्टेशन होकर पुरी के लिए रवाना होगी. पहली बार ट्रेन कनेक्टिविटी का विकल्प मिलने से दोनों जिला के हजारों लोगों को बड़ी राहत मिलेगी. 




कानपुर, बोकारो, चाईबासा, कटक को जोड़ेगी पुरी-आनंद विहार एक्सप्रेस

9 मार्च से पुरी से आनंद विहार एक्सप्रेस हर शनिवार को पुरी से खुलेगी. जबकि हर रविवार को आनंद विहार से खुलकर सोमवार को झारखंड के गोमो, बोकारो, चाईबासा होकर ओडिशा के कटक होकर पुरी के लिए परिचालित होगी. 

 


 

इन रेलवे स्टेशनों पर होगा ठहराव

हर शनिवार सुबह सवा चार बजे पुरी से यह एक्सप्रेस ट्रेन रवाना आनंद विहार के लिए रवाना होगी. जो सखी गोपाल 4:35 बजे, खर्दा रोड़ 5:10 बजे, भुवनेश्वर सुबह 5:40 बजे, कटक 6:10 बजे,  जखापुरा 7:05 बजे,  हरिचंदनपुर 8:15 बजे, केंदुझारगर 10 बजे, बंसपानी 12:05 बजे, डांगोपोसी 12:50 बजे पहुंचेगी. डांगोपोसी से खुलकर चाईबासा रेलवे स्टेशन पर दिन के 1:38 बजे, चांडिल 14:48 बजे,  मुरी रेलवे स्टेशन 15:53 बजे तथा शाम 16:55 बजे बोकारो स्टील सिटी स्टेशन पंहुचेगी. बोकारो से खुलकर यह ट्रेन शाम करीब 6 बजे गोमो, रात करीब सवा 9 बजे गया होकर रविवार सुबह करीब साढ़े 6 बजे कानपुर सेंट्रल से दोपहर 13:10 बजे आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी. 




रविवार को आनंद विहार से खुलकर सोमवार मध्य रात्रि को पहुंची पुरी

वीकली एक्सप्रेस ट्रेन हर रविवार को शाम 17:20 बजे आनंद विहार से खुलकर रात करीब सवा दस बजे कानपुर, होकर सोमवार सुबह करीब पौने 7 बजे गया, करीब 9 बजे गोमो, सुबह 10:10 बजे बोकारो, 11:08 बजे मुरी, 12:15 बजे चांडिल, 13:23 बजे चायबासा, रात करीब 9 बजे कटक, करीब 10 बजे भुवनेश्वर होकर देर रात 23:55 बजे पुरी पहुंचेगी.
अधिक खबरें
युवा व्यवसायी संघ फुसरो के द्वारा पनशाला का किया उद्घाटन
अप्रैल 28, 2024 | 28 Apr 2024 | 10:32 PM

भीषण गर्मी को देखते हुए युवा व्यवसायी संघ फुसरो के द्वारा फुसरो ओवर ब्रिज के समीप पनशाला का शुभारंभ किया गया. युवा व्यवसाई संघ फुसरो के अघ्यक्ष वैभव चौरसिया ने कहा कि आमजनों को ठंडा पानी उपलब्ध हो सके इसके लिए प्याऊ खुलवाया गया.

तालगड़िया के कॉल डंपिंग एरिया के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
अप्रैल 28, 2024 | 28 Apr 2024 | 9:58 PM

बोकारो जिले के चंदनकियारी प्रखंड अंतर्गत अमलाबाद ओपी क्षेत्र के तालगड़िया गांव के समीप कोल ब्लॉक डंपिंग के सामने रविवार सुबह एक अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. पुलिस प्रशासन एवं स्थानीय लोगों की काफी कोशिशों के बावजूद शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है.

चंद्रपुरा में उत्पाद विभाग ने अवैध देशी शराब निर्माण स्थल पर की छापेमारी
अप्रैल 28, 2024 | 28 Apr 2024 | 9:44 PM

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त विजया जाधव के निर्देश पर रविवार को सहायक आयुक्त उत्पाद बोकारो के मार्गदर्शन एवं निरीक्षक उत्पाद के पर्यवेक्षण में जिला उत्पाद टीम ने चंद्रपुरा प्रखंड के दुगदा थाना अंतर्गत जमुनिया नदी किनारे अवैध शराब निर्माण स्थल पर छापेमारी की.

कांग्रेस पार्टी ने बैठक कर महागठबंधन प्रत्याशी को जिताने का लिया निर्णय
अप्रैल 28, 2024 | 28 Apr 2024 | 9:36 PM

कांग्रेस पार्टी की बैठक गोमिया प्रखंड के पार्टी कार्यालय में हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष पंकज पांडेय ने किया. बैठक को संबोधित करते हुए श्री पांडेय ने कहा कि गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के महागठबंधन प्रत्याशी मथुरा महतो को भारी मतों से जिताने के लिए रणनीति तैयार करने के लिए बैठक की जा रही है. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और मोदी सरकार ने पूरे दस साल में विकास कार्य नहीं किया. उल्टे मोदी जी हिन्दू मुस्लिम करते रहे.

इंटक व कांग्रेस सहित विभिन्न दलों के कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन
अप्रैल 28, 2024 | 28 Apr 2024 | 7:55 PM

चास स्थित दीपांजलि पैलेस में रविवार को भाजपा के धनबाद लोकसभा प्रत्याशी ढुल्लू महतो, नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी तथा बोकारो विधायक विरंची नारायण की उपस्थिति में सैंकड़ों की संख्या में भाजपा में शामिल हुए. इस दौरान कार्यकर्ताओं को माला पहनाकर स्वागत किया गया. चंदनकियारी विधायक सह नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि ये चुनाव परिवारवाद और वंशवाद की राजनीति करने वालों के लिए आखिरी चुनाव है.