Saturday, Apr 27 2024 | Time 07:36 Hrs(IST)
 logo img
  • सिमडेगा के सिकरिया टांड़ में पति ने पत्नी को मिट्टी तेल छिड़क जलाया
  • सिमडेगा के सिकरिया टांड़ में पति ने पत्नी को मिट्टी तेल छिड़क जलाया
झारखंड


शॉर्ट सर्किट से गेहूं के खेत में लगी आग, 15 बीघा में लगी फसल जलकर खाक

शॉर्ट सर्किट से गेहूं के खेत में लगी आग, 15 बीघा में लगी फसल जलकर खाक

पाकुड़ : पाकुड़ के महेशपुर अंचल के कानीझांडा और इंग्लिशपाड़ा में रविवार को शॉर्ट सर्किट से अचानक गेहूं के खेत में आग लग गई. और देखते ही देखते लगभग 15 बीघा में लगी गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई. खेत में आग लगने की सूचना मिलने के बाद सैकड़ों ग्रामीण खेत में पहुंचे और कड़ी मशक्‍कत के बाद आग पर काबू पाया गया. मगर तब तक लगभग 15 बीघा में लगी फसल जलकर खाक हो गई.



मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह खेत के बीचों बीच एक किसान का इलेक्ट्रॉनिक संचालित सिंचाई पंप में शॉर्ट सर्किट हुआ. जिससे गेहूं के खेत में आग लग गई. इस अगलगी में किसान मानिक चंद्र दास का 4 बीघा, सरफूल रहमान का 2 बीघा, नईमुद्दीन मंडल का 1.5 बीघा, बनी आमीन का 1.5 बीघा, मनुवरा बीबी का 1 बीघा, इस्लाम सिद्धीकी का 1 बीघा, एनामुतुल्लाह शेख का 1 बीघा, जलालुद्दीन शेख का 1 बीघा, अब्दुल हुसैन का 1 बीघा में लगे गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई. इस अगलगी के बाद किसानों के समक्ष भूखमरी की स्थिति पैदा हो जायेगी. ‍



 


अधिक खबरें
रांची लोकसभा के प्रत्याशी होंगे भारतीय जनतंत्र मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 9:11 PM

भारतीय जनतंत्र मोर्चा के संसदीय चुनाव समिति की बैठक आज रांची में संपन्न हुई. बैठक में सर्वसहमति से निर्णय हुआ कि पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी रांची लोकसभा से चुनाव लड़ेंगे.

रांची में अवैध और बिना परमिट के ऑटो, ई-रिक्शा चलाने वालों पर कार्रवाई, चालकों में मचा हड़कंप
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 7:59 PM

झारखण्ड हाईकोर्ट ने अवैध ऑटो, ई रिक्शा सहित शहर के जाम की समस्या को लेकर सुनवाई के दौरान जवाब दाखिल करने का आदेश दिया था मामले की सुनवाई अब 13 मई को होगी. इसके बाद रांची में डीटीओ अखिलेश कुमार के नेतृत्व में ऑटो और ई रिक्शा के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है

AJSU पार्टी के केंद्रीय सचिव महेश्वर साहू ने थामा कांग्रेस का दामन
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 6:19 AM

राजनीतिक पार्टियों में दलबदल का सिलसिला अब भी नहीं रूका है. अब झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष और AJSU पार्टी के केंद्रीय सचिव महेश्वर साहू ने अपना दल बदलकर कांग्रेस का दामन थाम लिया है.

HC के दिवंगत वरीय अधिवक्ता प्रलय कुमार सिन्हा की स्मृति में 'लेक्चर सीरीज' की शुरूआत
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 4:48 PM

दिवंगत वरीय अधिवक्ता प्रलय कुमार सिन्हा के स्मरण में झारखंड हाईकोर्ट में आज से 'लेक्चर सीरीज' की शुरूआत हो गई है इसकी शुरूआत झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं और सरकारी अधिवक्ताओं की मौजूदगी में राज्य के महाधिवक्ता राजीव रंजन ने की.

नकली सोना गिरवी रखकर जालसाजों ने बैंक को लगाया करोड़ों का चूना, मचा हड़कंप
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 3:55 PM

धनबाद जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जिसे जानकर आप दंग रह जाएंगे. दरअसल अपने शातिराना अंदाज में जालसाजों ने आम आदमी के साथ नहीं बल्कि एक बैंक को करोड़ों रुपए का चूना लगा दिया है.