Saturday, Apr 20 2024 | Time 07:31 Hrs(IST)
 logo img
  • रांची के बड़ा तालाब में अफरा-तफरी, तैर कर युवक पहुंचा तालाब के बीचों-बीच
  • जमशेदपुर लोकल ट्रेलर ऑनर यूनियन ने टाटा कंपनी प्रबंधन पर मनमाना रवैया अपनाने का लगाया आरोप
  • जमशेदपुर लोकल ट्रेलर ऑनर यूनियन ने टाटा कंपनी प्रबंधन पर मनमाना रवैया अपनाने का लगाया आरोप
  • BJP ने चुनाव आयोग से की बोकारो SP को हटाने की मांग, सौंपा ज्ञापन
झारखंड


हाथियों की झुंड ने लाखों की फसलों को किया बर्बाद, ग्रामीण दहशत में जीने को मजबूर

हाथियों की झुंड ने लाखों की फसलों को किया बर्बाद, ग्रामीण दहशत में जीने को मजबूर
झारखंड: हज़ारीबाग और कोडरमा जिले के सीमावर्ती इलाके में इन दिनों हाथियों के झुंड ने उत्पात मचा रखा है. हाथियों की झुंड एलिफैंट कॉरिडॉर क्षेत्र में दामोदर नदी के किनारे करीब दो दर्जन की संख्या में देखे गए हैं. जयनगर थाना क्षेत्र के खरपोका में बीते दिन हांथियो की झुंड ने लाखों की फसलों को रौंद डाला है. 

 

हांथियो का झुंड गांव के काफी करीब पहुंच गया है, जिससे ग्रामीण काफी दहशत में हैं. वहीं हांथियो के झुंड को भगाने के लिए ग्रामीण  तरह-तरह के उपाय लगा रहे हैं. खरपोका गांव में किसानों के ईख, गेंहू, मटर और खेसारी फसलों को काफी नुकसान हुआ है. ग्रामीण फसलों की नुकसान को लेकर मुआवजा की मांग कर रहे हैं. इंसानी आबादी वाले क्षेत्र में हांथियो के झुंड पहुंचने से वन विभाग भी चिंतित है. 

 

वहीं विभाग के लोग ग्रामीणों को जागरूक कर रहे हैं और हांथियो के झुंड से दूर रहने की चेतावनी दे रहे हैं. इधर हांथियो के झुंड की खबर पुलिस को भी दी गयी है, जिसके बाद थाना प्रभारी ने दल बल के साथ खरपोका पहुंचकर क्षेत्र का जायजा लिया.

 

 

अधिक खबरें
ईचागढ़ विधानसभा में भाजपा की बैठक, पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ के साथ की मंत्रणा
अप्रैल 20, 2024 | 20 Apr 2024 | 7:08 AM

रांची लोकसभा क्षेत्र के ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ की भारी मतों से जीत सुनिश्चित करने को लेकर बैठकों का सिलसिला जारी है.

जमशेदपुर लोकल ट्रेलर ऑनर यूनियन ने टाटा कंपनी प्रबंधन पर मनमाना रवैया अपनाने का लगाया आरोप
अप्रैल 20, 2024 | 20 Apr 2024 | 6:45 AM

जमशेदपुर लोकल ट्रेलर ऑनर यूनियन ने टाटा कंपनी प्रबंधन के अधिकारीयों पर मनमाना रवैया अपनाने का आरोप लगाया है, और इसके खिलाफ आंदोलन की चेतावनी भी दी है.

कांग्रेस के घमासान पर कौन लगाए लगाम ?
अप्रैल 19, 2024 | 19 Apr 2024 | 7:56 PM

लोकसभा चुनाव 2024 की घोषणा के महीनों बाद काफी सोच विचार के साथ ही कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा की. लेकिन घोषणा के साथ ही राज्यभर में घमासान छिड़ गया है. अब इस घमासान पर लगाम कौन लगाएगा, क्योंकि घमासान के लिए प्रदेश कमिटी के शीर्ष नेताओं को ही जिम्मेदार बताया जा रहा है.

धनबाद मंडल कारा में छापेमारी, DC और SSP के नेतृत्व में भारी संख्या में पहुंचे पुलिस बल के जवान
अप्रैल 19, 2024 | 19 Apr 2024 | 7:12 AM

धनबाद डीसी और एसएसपी के नेतृत्व में धनबाद मंडल कारा में छापेमारी चल रही है. छापेमारी के लिए भारी संख्या में पुलिस बल के जवाब जेल के अंदर गए है.

कांग्रेस के कद्दावर नेता ललन चौबे ने पार्टी से दिया इस्तीफा, अनुपमा सिंह को प्रत्याशी बनाने पर जताया विरोध
अप्रैल 19, 2024 | 19 Apr 2024 | 7:03 AM

झरिया में कांग्रेस के कद्दावर नेता ललन चौबे ने इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया है. पार्टी के प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर और प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर को उन्होंने अपना इस्तीफा पत्र भेजा है.