Friday, May 10 2024 | Time 18:29 Hrs(IST)
 logo img
  • महिला पहलवान यौन शोषण मामले में बढ़ेगी सांसद बृजभूषण शरण सिंह की मुश्किलें !
  • महिला पहलवान यौन शोषण मामले में बढ़ेगी सांसद बृजभूषण शरण सिंह की मुश्किलें !
  • झारखंड बना BJP का 'पावर प्लेटफार्म' !
  • झारखंड बना BJP का 'पावर प्लेटफार्म' !
  • कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भारतीय निर्वाचन आयोगन ने लगाई फटकार
  • कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भारतीय निर्वाचन आयोगन ने लगाई फटकार
  • लोकसभा आम चुनाव 2024 के लिए हो रही वाहनों की सघन जांच
  • परिवार नियोजन व मातृ-शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक
  • परिवार नियोजन व मातृ-शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक
  • गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे को हाईकोर्ट ने दी राहत, धार्मिक नारा लगाने के आरोप में दर्ज प्राथमिकी किया रद्द
  • चमरा लिंडा के निर्दलिये लोकसभा चुनाव लड़ने से लोहरदगा लोकसभा चुनाव बदला त्रिकोणीय मुकाबले में
  • झारखंड सरकार ने संजीव लाल को अगले आदेश तक के लिए किया निलंबित
  • झारखंड सरकार ने संजीव लाल को अगले आदेश तक के लिए किया निलंबित
  • अरविंद केजरीवाल को मिली अंतरिम बेल से ममता बनर्जी खुश, कहा- 'चुनाव प्रचार में मदद मिलेगी'
  • अरविंद केजरीवाल को मिली अंतरिम बेल से ममता बनर्जी खुश, कहा- 'चुनाव प्रचार में मदद मिलेगी'
झारखंड » बोकारो


भाजपा महिला मोर्चा की बोकारो व चंदनकियारी कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी गुफ्तगू

हर घर जाकर महिलाओं को वोटिंग करने का दिया निर्देश
भाजपा महिला मोर्चा की बोकारो व चंदनकियारी कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी गुफ्तगू

कृपा शंकर/न्यूज़11 भारत 


बोकारो/डेस्क:-लोकसभा चुनाव को लेकर सेक्टर वन स्थित विधायक विरंची नारायण के आवास पर बुधवार को भाजपा महिला मोर्चा की बैठक हुई. अध्यक्षता जिला अध्यक्ष गिरिजा देवी तथा संचालन जिला महामंत्री बबिता देवी ने किया. बैठक में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा आरती सिंह, प्रदेश महिला मोर्चा महामंत्री सीमा सिंह, बोकारो विधायक की पत्नी नीना नारायण, धनबाद लोकसभा प्रत्याशी ढुल्लु महतो की पत्नी सावित्री देवी विशेष रूप से उपस्थित थीं. 


 भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह ने महिला कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए, कहा कि देश में लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है. जिस तरह मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान के विधानसभा चुनाव मे महिलाओं ने अहम भूमिका निभाई. केंद्र की मोदी सरकार पर भरोसा जताया और रिकॉर्ड मतदान किया. उसी प्रकार झारखंड में भी हर विधानसभा क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका होनी चाहिए. कहा कि केंद्र की हर योजनाओं में महिलाओं को महत्वपूर्ण स्थान मिला है. साथ ही महिला कार्यकर्ता से अपील करते हुए कहा कि हर घर की महिलाओं से संपर्क कर, मोदी सरकार के पक्ष में मतदान करने का आग्रह करने की बात कही.


 वहीं, लोकसभा प्रत्याशी श्री महतो की पत्नी सावित्री देवी ने कहा कि मोदी सरकार के वजह से समाज में हम महिलाओं का मान-सम्मान बढ़ा है. हर योजनाओं से सीधे महिलाओं को जोड़ा गया. महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया. आज लाखों महिलाएं अपने दम पर अपना घर चला रही है. हमे पूरा भरोसा है कि बोकारो व चंदनकियारी में महिलाएं इस चुनाव में अहम भूमिका में रहेगी. इधर नीना नारायण ने कहा कि बोकारो विधानसभा क्षेत्र से महिलाओं द्वारा रिकॉर्ड मतदान किया जायेगा. पहले मतदान फिर जलपान का संदेश हर घर में अभियान की तरह चलाया जाएगा. केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं के हित में कई योजनाएं चलाई गई है, जिसका लाभ महिलाओं को मिल रहा है. कार्यक्रम के अंत में प्रीति गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापन किया. 


बैठक में शामिल महिला कार्यकर्ता-


इस बैठक में बोकारो तथा चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र की महिला कार्यकर्ताओं ने शिरकत की. इनमें प्रियंका रंजन, बबिता वर्मा, धनबाद लोकसभा सह संयोजक अर्चना सिंह, संजू देवी, आरती राणा, लीला देवी, रिम्पा चक्रवर्ती, कार्यक्रम संयोजक प्रीति गुप्ता, लोकसभा बोकारो जिला की सह संयोजक ममता गोस्वामी व करुणा कुमारी, सुनीता देवी, वनिता देवी, रेशु सिन्हा, पूनम देवी, नीलम उपाध्याय, राधा देवी, रंजू देवी, बबिता देवी, सुमिता साहू, सीमा शर्मा, वर्षा चौधरी, कुमकुम राय, कल्पना देवी, कविता, मीनाक्षी सिंह, संध्या, पुष्पा मिश्रा, रीना एक्का, इंदु देवी, बबिता देवी, उषा, पूजा, पुतुल, भारती देवी, प्रियंका, सरिता देवी, मंजू सिंह, रजनी सिंह, आभा देवी, आशा देवी, पूनम कुमारी, कविता झा, मिली, वैजयंती देवी, अहिल्या भारती, अनिता सिंह, हल्दी देवी, कपुरा देवी, रीता देवी, सुनीता देवी, मंजू देवी, रानी देवी,भानु देवी, दयमिनी देवी, कविता झा, बालिका देवी, सुगन्धा देवी, बेला देवी सहित अन्य मौजूद रही

अधिक खबरें
लोकसभा आम चुनाव 2024 के लिए हो रही वाहनों की सघन जांच
मई 10, 2024 | 10 May 2024 | 5:24 PM

लोकसभा आम चुनाव 2024 के मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त विजया जाधव के निर्देश पर जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों पर चेकनाका लगाकर (आहरडीह मोड़ नावाडीह, आइईएल थाना गोमिया, तिरबुल चौक कसमार, वन विभाग गेस्ट हाउस समीप पेटरवार, तरंगा चंद्रपुरा, मिर्धा – पिंड्राजोरा चास, तेलमच्चों चास, बिरखम चंदनकियारी, बिरसा पुल चंदनकियारी, गायछान्दा जरीडीह) सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है.

मजदूरों की हकमारी और ठेकेदार से प्रबंधन की सांठगांठ के खिलाफ बीएसएल यातायात विभाग का 28 को होगा चक्का जाम- राजेंद्र सिंह
मई 10, 2024 | 10 May 2024 | 5:18 AM

क्रांतिकारी इस्पात मजदूर संघ (एचएमएस) के यातायात विभाग ठेका मजदूर प्रकोष्ठ ने शुक्रवार को बोकारो इस्पात संयंत्र के यातायात विभाग के मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय (रेल भवन) पर प्रबंधन एवं ठेकेदारों के गठजोड़ तथा तानाशाही का आरोप लगाते हुए, मोर्चा खोल दिया है.

तेनुघाट अधिवक्ता संघ भवन में लगा स्वास्थ्य जांच शिविर
मई 10, 2024 | 10 May 2024 | 2:08 PM

रमो अनुमंडल स्थित तेनुघाट अधिवक्ता भवन मे अधिवक्ता संघ के देख रेख मे आयुष्मान आरोग्य मंदिर बालूडीह छापरगड़ा के द्वारा स्वास्थ जाँच शिविर का आयोजन किया गया

बीरखाम अंतरराज्यीय चेकनाका में लगभग 2 लाख बरामद
मई 10, 2024 | 10 May 2024 | 7:00 AM

चंदनजियारी थाना क्षेत्र के बीरखाम स्थित अंतरराज्जीय चेकनाका में बाइक सवार से दो लाख 11हजार 941रुपए बरामद. गुरुवार देर शाम हुई कार्रवाई.

तेनुघाट महाविद्यालय में चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान
मई 09, 2024 | 09 May 2024 | 8:50 PM

बेरमो अनुमंडल के तेनुघाट महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया. इस दौरान महाविद्यालय में उपस्थित शिक्षकों के साथ छात्र-छात्राओं ने स्वच्छ वातावरण में मतदान करने का संकल्प लिया.