Sunday, Dec 14 2025 | Time 06:39 Hrs(IST)
झारखंड


झारखंड की पहली महिला राज्‍यपाल द्रौपदी मुर्मू की विदाई, सीएम हेमंत सोरेन पहुंचे एयरपोर्ट

झारखंड की पहली महिला राज्‍यपाल द्रौपदी मुर्मू की विदाई, सीएम हेमंत सोरेन पहुंचे एयरपोर्ट

रांची: झारखंड की पहली महिला राज्‍यपाल द्रौपदी मुर्मू को विदाई दी गई. उनका कार्यकाल 6 साल का रहा. राज्‍यपाल के तौर पर उनका कार्यकाल सबसे लंबा रहा. उन्‍हें विदाई देने के लिए सीएम हेमंत सोरेन अपनी पत्‍नी के साथ एयरपोर्ट पहुंचे. राज्‍यपाल ने बातचीत के दौरान कहा कि वे अपनी गांव ओडिशा जा रही है. उन्‍हें गॉर्ड ऑफ ऑनर से सम्‍मानित किया गया. 



इससे पहले रविवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में राज्‍यपाल के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित की गई थी. सादगी से भरे भावपूर्ण वातावरण में आयोजित विदाई समारोह में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो, मंत्री रामेश्वर उरांव, मंत्री आलमगीर आलम, मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, मंत्री बादल पत्रलेख, मंत्री सत्यानंद भोक्ता एवं मंत्री बन्ना गुप्ता ने भी पुष्पगुच्छ भेंट कर भावभीनी विदाई दी. 


राज्यपाल के रूप में झारखंड प्रदेश के लिए इनका कार्यकाल सबसे लंबा 6 साल से अधिक का रहा. इनके मार्गदर्शन और दिशा निर्देश से राज्य ने लंबी यात्रा तय की. मुख्यमंत्री ने बीते दिन कहा कि राज्यपाल ने बेहतर मार्गदर्शन और समन्वय से राज्य में गुड गवर्नेंस का उदाहरण पेश किया. इन्होंने कई कठिन निर्णय को सरलता से लेते हुए समस्याओं का समाधान किया. 


 


अधिक खबरें
सीएम हेमंत सोरेन ने शिक्षकों को सौंपा नियुक्ति पत्र, मेघावी छात्रों को भी किया सम्मानित
सितम्बर 02, 2025 | 02 Sep 2025 | 9:53 AM

हेमंत सोरेन आज नव नियुक्त PGT शिक्षक, सहायक आचार्य को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे. प्रोजेक्ट भवन सभागार में सीएम हेमंत सोरेन नियुक्ति पत्र सौपेंगे. 10वीं और 12वीं बोर्ड के टॉपर विद्यार्थियों को पुरुष्कृत किया जाएगा

झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक आज, 50 से अधिक प्रस्तावों पर होगा फैसला
सितम्बर 02, 2025 | 02 Sep 2025 | 10:07 AM

झारखंड सरकार की कैबिनेट की बैठक आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में होगी. बैठक में स्व. शिबू सोरेन को आवंटित मोरहाबादी स्थिति आवास पर फैसला लिया जायेगा. इसे फिलहाल रुपी सोरेन के नाम पर आवंटित किया

गणेश पूजा समिति की ओर से जगराता कार्यक्रम आयोजित
सितम्बर 02, 2025 | 02 Sep 2025 | 9:34 AM

मनोहरपुर प्रखंड के गणेश पूजा समिति मनोहरपुर की और से बारह दिवसीय पूजा सह मेला का आयोजन किया गया है. प्रतिदिन समिति की ओर से गणेश पूजा के परिसर में विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. सोमवार को समिति की ओर से जगराता कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें बहार आये कलाकारों के द्बारा गणेश वंदना, बजरंगबली, मां काली वंदना समेत एक से बढ़कर एक भक्ति गीतों में कलाकारों के प्रस्तुत किया गया.

झारखंड में 6 नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना पर मंत्री सुदीव्य कुमार ने केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा का जताया आभार
सितम्बर 02, 2025 | 02 Sep 2025 | 9:32 AM

मंत्री सुदीव्य कुमार ने केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा को झारखण्ड में 6 मेडिकल कॉलेजों की स्थापना हेतु उनके सकारात्मक पहल के लिए आभार व्यक्त किया हैं. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन जी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार झारखण्ड

पति को सब्जी वाला बता.. छिपाए पैसे, महिला दारोगा मीरा सिंह की नाजायज कमाई का हुआ खुलासा
सितम्बर 02, 2025 | 02 Sep 2025 | 7:35 AM

झारखंड पुलिस की महिला दारोगा मीरा सिंह और उनके पति प्रीतम सिंह की काली कमाई का खुलासा ईडी की जांच में हुआ हैं. जांच में यह पाया गया है कि मीरा सिंह ने अपनी अवैध आमदनी को छिपाने के लिए पति को कागजी रूप से सब्जी का थोक विक्रेता दिखाया था, जबकि हकीकत तो कुछ और ही थी.झारखंड पुलिस की महिला दारोगा मीरा सिंह और उनके पति प्रीतम सिंह की काली कमाई का खुलासा ईडी की जांच में हुआ हैं. जांच में यह पाया गया है कि मीरा सिंह ने अपनी अवैध आमदनी को छिपाने के लिए पति को कागजी रूप से सब्जी का थोक विक्रेता दिखाया था, जबकि हकीकत तो कुछ और ही थी.