Monday, Apr 29 2024 | Time 04:24 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड


विभिन्न मांगों को लेकर झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा बोकारो से गुजर रही NH 32 और 23 को किया जाम

झारखंड निर्माण के आंदोलनकारियों को मान-सम्मान-पहचान, पेंशन तथा प्रशस्ति पत्र आदि मांगों को लेकर मोर्चा का आर्थिक नाकेबंदी शुरू
विभिन्न मांगों को लेकर झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा बोकारो से गुजर रही NH 32 और 23 को किया जाम

कृपा शंकर/न्यूज11भारत


बोकारो/डेस्क: आज, शनिवार की सुबह करीब 6 बजे झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के बैनर तले विभिन्न मांगों को लेकर आर्थिक नाकेबंदी करते एनएच 32 (धनबाद-बोकारो-पुरुलिया) को चास आईटीआई मोड़ को जाम कर दिया. यह मोड़ एनएच 32 तथा 23 (रांची-रामगढ़-बोकारो) सड़क को जोड़ती है. आईटीआई मोड़ जाम होते ही बोकारो से गुजरने वाली दोनों एनएच में आवागमन लगभग ठप हो गया. इससे इन मार्गों पर सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी. मोर्चा जिलाध्यक्ष राजदेव महथा ने कहा कि यह आर्थिक नाकेबंदी झारखंड निर्माण के लिए आंदोलनकारियों को मान-सम्मान दिलाने के लिए किया गया है. जब तक आंदोलनकारियों को चिन्हित कर मान-सम्मान, पहचान, प्रशस्ति पत्र सहित अन्य अधिकार नहीं मिलता है, हमारा संघर्ष जारी रहेगा. 


ये भी पढ़ें- क्या आप भी रोज पी रहे हैं इतने कप से ज्यादा कॉफी? हो सकती हैं बड़ी बीमारियां


जैनामोड़ पोर्श चौक पर भी मोर्चा ने किया जाम


इधर, झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा के बैनर तले जरीडीह थाना क्षेत्र स्थित जैनामोड़ फोरलेन(एनएच 23) चौक को जाम कर दिया गया. मोर्चा सदस्य ललित नारायण ने कहा कि झारखंड अलग राज्य बनाने में आंदोलनकारियों का सबसे अधिक योगदान रहा है. लेकिन राज्य बनने के 23 वर्ष बाद भी उन्हें झारखंड सरकार द्वारा वो सम्मान नहीं मिला, जिसके वो हकदार है. आंदोलनकारियों को मान-सम्मान, पेंशन के साथ पहचान मिले, इसके लिए आज पूरे राज्य भर में मोर्चा द्वारा आर्थिक नाकेबंदी की गई है.

अधिक खबरें
गांडेय विधानसभा उपचुनाव के लिए 29 अप्रैल को नामांकन भरेंगी कल्पना सोरेन
अप्रैल 28, 2024 | 28 Apr 2024 | 7:59 AM

गिरिडीह के गांडेय विधानसभा उपचुनाव के लिए इंडिया गठबंधन की तरफ प्रत्याशी कल्पना मुर्मू सोरेन 29 अप्रैल (सोमवार) को नामांकन पर्चा भरेंगी. इस दौरान उनके साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, मंत्री बसंत सोरेन सहित इंडिया गठबंधन के कई दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे

दो दिवसीय झारखंड दौरे पर आएंगे PM नरेंद्र मोदी
अप्रैल 28, 2024 | 28 Apr 2024 | 5:00 AM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय झारखंड दौरे पर आएंगे. यहां वे लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर आयोजित जनसभा में शामिल होंगे और कार्यक्रम के दौरान जनसभा को संबोधित करेंगे. इसकी जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेस के जरिए बीजेपी प्रदेश महामंत्री सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने दी है.

1 मई को गिरिडीह लोकसभा सीट से नामांकन पर्चा भरेंगे जयराम महतो
अप्रैल 28, 2024 | 28 Apr 2024 | 4:00 AM

लोकसभा चुनाव को लेकर झारखंड में चार चरणों में मतदान होगा. जो 13 मई से शुरू हो जाएगी. इससे पहले प्रत्याशियों के नामांकन का दौर शुरू हो चला है. कई प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पर्चा भर लिया है तो कई प्रत्याशी आने वाले नामांकन दाखिल करेंगे.

बिशुनपुरा BDO ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस
अप्रैल 28, 2024 | 28 Apr 2024 | 2:03 PM

गढ़वा जिले के विशुनपुरा प्रखंड विकास पदाधिकारी हीरक मन्ना केरकेट्टा का शव अपने सरकारी आवास विशुनपुरा में कुंडी के रस्सी से झूलता पाया गया. घटना शनिवार दोपहर तीन बजे की है. सूचना मिलते ही उपायुक्त शेखर जमुआर, एसपी दीपक कुमार पांडेय ने सरकारी आवास पर रात में ही पहुंच कर मामले की जानकारी ली.

Jharkhand Weather update: झारखंड में भीषण गर्मी से राहत नहीं, 11 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी
अप्रैल 28, 2024 | 28 Apr 2024 | 12:11 PM

झारखंड में प्रचंड गर्मी का कहर जारी है. इसके साथ ही हीट वेब का भी अलर्ट जारी कर किया गया है. राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में झलसाने वाली गर्मी पड़ रही है. राज्य के 16 जिलों का पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया जा रहा है.