Friday, Mar 29 2024 | Time 18:32 Hrs(IST)
 logo img
  • प्रभु येसु ने स्वम प्रेम, बलिदान और मृत्यु दें कर हमें सीख का संदेश दिया है: बिशप आनंद जोजो
  • बुंडू में मतदान केंद्र में चुनाव शांतिपूर्ण करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात रहेंगे: डीसी रांची
  • छात्रों ने लगाया JPSC प्रबंधक और राज्य सरकार पर JPSC परीक्षा में धांधली का आरोप
  • झुमरी तिलैया बाईपास में निर्माणाधीन फोरलेन से वायु प्रदूषण, सांस लेने में हो रही लोगों को परेशानी
  • मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल के बिजली खराब होने से मरीज और उनके परिजन काफी परेशान
  • जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने विभिन्न कोषांगों का किया समीक्षा
  • बोकारो में अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, करोड़ों की नकली शराब जब्त, 20 हजार लीटर स्प्रिट बरामद
  • पुरुलिया के बलरामपुर क्षेत्र की नाबालिग को आरपीएफ ने किया रेस्क्यू
  • सभी कोषांग चुनाव से संबंधित सभी तैयारियों को समय रहते पूर्ण करें: डीसी, सिमडेगा
  • धर्म जाति की राजनीति करती है भाजपा और कांग्रेस: एनोस एक्का
  • जमशेदपुर के आजाद नगर में एमओ एकेडमी स्कूल की शिक्षक के फ्लैट में लगी आग, मची अफरा तफरी
  • रंका रघुनाथ अखाड़ा में रामनवमी पूजा महोत्सव मनाने को लेकर किया गया बैठक
झारखंड


झारखंड के दो तस्करों पर शिकंजा, इतने करोड़ की अफीम बरामद

झारखंड के दो तस्करों पर शिकंजा, इतने करोड़ की अफीम बरामद
10 किलोग्राम अफीम के साथ झारखंड के लातेहार के दो अफीम तस्करों को उत्तर प्रदेश पुलिस और क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है. इस दौरान पुलिस ने एक लग्जरी कार भी बरामद किया है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद अफीम की कीमत एक करोड़ रुपये आंकी गई है. बता दें कि उत्तरप्रदेश के सोनभद्र जिला क्षेत्र में राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस को ये बड़ी सफलता मिली है. 

 

तलाशी के दौरान कार से 10 किलोग्राम अफीम बरामद

 

चुर्क पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने मामले का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि पुलिस को मिली गुप्त सूचना के तहत झारखंड से मादक पदार्थों की तस्करी की जा रही है और कुछ लोग झारखंड से मादक पदार्थ लेकर लखनऊ की तरफ जाने वाले हैं. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी नगर राजकुमार त्रिपाठी के क्राइम ब्रांच और राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने राबर्ट्सगंज की तरफ आ रही एक लग्जरी कार को रोका गया. उसकी तलाशी के दौरान कार से 10 किलोग्राम अफीम बरामद की गई. वहीं कार को कब्जे में लेते हुए उसमें सवार दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि हम लोग मादक पदार्थ अफीम की तस्करी करते हैं. यह अवैध मादक पदार्थ अफीम झारखंड से लेकर लखनऊ की तरफ जा रहे थे.

 

SP ने पुलिस टीम को नकद पुरस्कार से किया सम्मानित 

 

बता दें कि गिरफ्तार आरोपितों की पहचान शौकत आलम उर्फ बाबू के अलावे अबू सालेह के रुप में हुई है. दोनों आरोपी झारखंड के  लातेहार के बालूमाथ  का रहने वाला है. इन दोनों अफीम तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया. एसपी के मुताबिक बरामद अफीम की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ रुपये आंकी गई है. गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राबर्ट्सगंज अविनाश चंद्र सिन्हा, एसओजी प्रभारी श्यामबहादुर यादव, सर्विलांस प्रभारी सरोजमा सिंह, स्वाट टीम प्रभारी अमित त्रिपाठी, राबर्ट्सगंज चौकी प्रभारी योगेंद्र कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी अरविंद सिंह सहित पुलिस बल के अन्य जवान शामिल थे. एसपी ने पुलिस टीम को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया है.

 


 

अधिक खबरें
चंद्रप्रकाश चौधरी होंगे गिरिडीह लोकसभा सीट से उम्मीदवार, AJSU पार्टी ने की घोषणा
मार्च 29, 2024 | 29 Mar 2024 | 3:57 AM

NDA गठबंधन में गिरिडीह की सीट AJSU के खाते में आई है. बता दे कि पार्टी ने घोषणा करते हुए चंद्रप्रकाश चौधरी को गिरिडीह लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है. AJSU संसदीय बोर्ड की बैठक में फैसले पर लगी मुहर.

छात्रों ने लगाया JPSC प्रबंधक और राज्य सरकार पर JPSC परीक्षा में धांधली का आरोप
मार्च 29, 2024 | 29 Mar 2024 | 3:25 PM

झारखंड में 17 मार्च को JPSC की परीक्षा आयोजित की गयी थी. पूरे राज्य इसके लिए में 834 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे. लेकिन छात्रों ने जामताड़ा और चतरा में पेपर लीक और गड़बड़ियों का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया था. आपको बता दें कि परीक्षा के दिन ही एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें ओएमआर सीट लेकर अभ्यर्थी बरामदे में बैठकर परीक्षा दे रहे हैं.

Weather Update: झारखंड में गर्मी देने लगी है दस्तक, राजधानी में 35 डिग्री पहुंचा तापमान
मार्च 29, 2024 | 29 Mar 2024 | 10:06 AM

झारखंड में गर्मी ने दस्तक दे दी है. मार्च महीने के खत्म होते-होते अब रांची में भी गर्मी की शुरूआत लगभग शुरू हो गई है. झारखंड में भी मौसम ने अपने तेवर बदलने शुरू कर दिए हैं. रांची समेत कई जिलों में तापमान में वृद्धि देखने को मिल रही है.

झारखंड में 7 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस
मार्च 28, 2024 | 28 Mar 2024 | 8:59 PM

झारखंड के लोकसभा सीटों को लेकर कांग्रेस, RJD और JMM ने समझौता कर लिया है सूत्रों की मने तो कांग्रेस 7 सीटों (रांची, लोहरदगा, हजारीबाग, गोड्डा, खूंटी, धनबाद और चतरा) पर चुनाव लड़ेगी

राज्य की सभी 14 लोकसभा सीटों पर बड़ी जीत दर्ज करेगा एनडीए : सुदेश महतो
मार्च 28, 2024 | 28 Mar 2024 | 7:12 PM

आज भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने आजसू पार्टी अध्यक्ष सह पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो से उनके कांके रोड स्थित आवासीय कार्यालय पर मुलाकात की