Friday, Mar 29 2024 | Time 20:01 Hrs(IST)
 logo img
  • झारखंड पार्टी पूरे दमखम के साथ लड़ेगी लोकसभा चुनाव: केंद्रीय अध्यक्ष एनोस एक्का
  • BCCL मुख्यालय में मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन
  • कुएं में गिरने से बच्चे की मौत
  • प्रभु येसु ने स्वम प्रेम, बलिदान और मृत्यु दें कर हमें सीख का संदेश दिया है: बिशप आनंद जोजो
  • बुंडू में मतदान केंद्र में चुनाव शांतिपूर्ण करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात रहेंगे: डीसी रांची
  • छात्रों ने लगाया JPSC प्रबंधक और राज्य सरकार पर JPSC परीक्षा में धांधली का आरोप
  • झुमरी तिलैया बाईपास में निर्माणाधीन फोरलेन से वायु प्रदूषण, सांस लेने में हो रही लोगों को परेशानी
  • मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल के बिजली खराब होने से मरीज और उनके परिजन काफी परेशान
  • जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने विभिन्न कोषांगों का किया समीक्षा
  • बोकारो में अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, करोड़ों की नकली शराब जब्त, 20 हजार लीटर स्प्रिट बरामद
  • पुरुलिया के बलरामपुर क्षेत्र की नाबालिग को आरपीएफ ने किया रेस्क्यू
  • सभी कोषांग चुनाव से संबंधित सभी तैयारियों को समय रहते पूर्ण करें: डीसी, सिमडेगा
  • धर्म जाति की राजनीति करती है भाजपा और कांग्रेस: एनोस एक्का
  • जमशेदपुर के आजाद नगर में एमओ एकेडमी स्कूल की शिक्षक के फ्लैट में लगी आग, मची अफरा तफरी
  • रंका रघुनाथ अखाड़ा में रामनवमी पूजा महोत्सव मनाने को लेकर किया गया बैठक
झारखंड » खूंटी


भाकपा माओवादी का हार्डकोर सदस्य बिरसा मुंडा उर्फ नैना गिरफ्तार

भाकपा माओवादी का हार्डकोर सदस्य बिरसा मुंडा उर्फ नैना गिरफ्तार
खूंटी : खूंटी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. भाकपा माओवादी का हार्डकोर सदस्य बिरसा मुंडा उर्फ नैना को रांची के अनगड़ा से पुलिस ने  गिरफ्तार कर लिया है. अनगड़ा स्थित एक अस्पताल में भाकपा माओवादी बिरसा मुंडा उर्फ नैना अपना इलाज करा रहा था. चुनाव के दौरान पोलिंग पार्टियों पर गोलियां बरसाने के साथ-साथ कई नक्सली घटनाओं में शामिल रहा है. गिरफ्तार माओवादी इनामी नक्सली बोयदा पाहन दस्ते का सक्रिय  सदस्य के रूप में कई घटनाओं को अंजाम देने में भी शामिल था. रांची-खूंटी पुलिस की सयुंक्त कार्रवाई में पुलिस को सफलता मिली.

 

खूंटी, अड़की, मारंगहादा थाना में आर्म्स एक्ट और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम समेत सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत गिरफ्तार बिरसा मुंडा पर कुल 7 मामले दर्ज हैं, जिसमें से सिर्फ अड़की थाना में ही 5 मामले दर्ज हैं. भाकपा माओवादी का हार्डकोर सदस्य बिरसा मुंडा उर्फ नैना की गिरफ्तारी से माओवादियों की गतिविधियों में कमी आएगी.

 

 
अधिक खबरें
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा आज खूंटी में अपने चुनावी कार्यालय का करेंगे उद्घाटन
मार्च 17, 2024 | 17 Mar 2024 | 11:13 AM

लोकतंत्र के महापर्व के तरीकों के ऐलान के साथ ही सभी राजनीतिक पार्टी मैदान में कूद गई है वहीं केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा आज खूंटी में अपने चुनावी कार्यालय का उद्घाटन करेंगे.

खूंटी लोकसभा चुनाव की तैयारी: कौन है ज्यादा मजबूत किसको मिलेगा जनता का विश्वास, किसके सर पर सजेगा ताज
मार्च 05, 2024 | 05 Mar 2024 | 11:33 AM

खूंटी लोकसभा सीट को लेकर चुनाव के बिगुल बजने के पूर्व भारतीय जनता पार्टी के खूंटी उम्मीदवार के रूप में अर्जुन मुंडा को प्रोजेक्ट किया गया है.

अर्जुन मुंडा ने खूंटी सदर अस्पताल में सी.टी. स्कैन मशीन के अधिष्ठापन का किया भूमि पूजन
फरवरी 22, 2024 | 22 Feb 2024 | 5:42 AM

खूंटी सदर अस्पताल में आज जनजातीय मामलों सह कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने सी.टी. स्कैन मशीन के अधिष्ठापन का भूमि पूजन किया। साथ में खूंटी विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा, जिले के उपायुक्त लोकेश मिश्रा, आईओसीएल के पदाधिकारी, सिविल सर्जन समेत अन्य उपस्थित थे. खूंटी सदर अस्पताल परिसर में सी.टी. स्कैन मशीन के अधिष्ठापन को लेकर विशेष पूजा अर्चना की गई। पूजा के।पश्चात नारियल फोड़ कर और फीता काटकर भूमि पूजन की परंपरा का निर्वहन किया गया.

खूंटी पुलिस को मिली सफलता, घर में घुस कर हत्या करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
फरवरी 22, 2024 | 22 Feb 2024 | 1:15 PM

खूंटी पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने घर में घुसकर कुल्हाड़ी से हत्या करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. डीएसपी वरुण रजक ने बताया कि विगत 05 फरवरी को मुरहू थाना अन्तर्गत ग्राम एदेलडीह में गन्सु ओडेया की हत्या अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा घर में घूंसकर लाठी-डंडा तथा कुल्हाड़ी से मारकर की गयी थी.

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा एक दिवसीय दौरे पर आज आएंगे खूंटी
फरवरी 22, 2024 | 22 Feb 2024 | 10:46 AM

केंद्रीय कृषि मंत्री और खूंटी के सांसद अर्जुन मुंडा अपने एक दिवसीय प्रवास पर आज अपने संसदीय क्षेत्र खूंटी आएंगे. खूंटी आगमन के बाद अर्जुन मुंडा सदर अस्पताल खुंटी परिसर में आईओसीएल द्वारा सीएसआर फंड से सिटी स्कैन यंत्र के अधिष्ठान कार्य के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे.