रांची: झारखंड में कोरोना एक बार फिर बेकाबू हो गया है. मंगलवार को राज्य में 1312 नए मरीज मिले. इनमें 562 सिर्फ रांची के हैं. रांची में अब तक कुल 37694 पॉजिटिव केस आए हैं, जिसमें 34411 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं. अब पूरे राज्य में सक्रिय मरीजों की तादाद 7872 पहुंच गई. इनमें से 3663 केवल रांची से हैं. आज 7 मरीजों की मौत हो गई.
अब पूरे राज्य में 130908 पॉजिटिव मरीज हो चुके हैं. इनमें से 121885 ठीक हो चुके हैं.
कहां मिले कितने मरीज
बोकारो में 39, चतरा में 10, देवघर में 34, धनबाद में 68, दुमका में 39, पूर्वी सिंहभूम में 149, गढ़वा में 13, गिरिडीह में 17, गोड्डा में 61, गुमला में 33, हजारीबाग में 48, जामताड़ा में 26, खूंटी में 13, कोडरमा में 26, लातेहार में 28, लोहरदगा में 16, पाकुड़ में 2, पलामू में 3, रांची में 562, साहेबगंज में 34, सिमडेगा में 11 और पश्चिमी सिंहभूम में 21.