Friday, Mar 29 2024 | Time 16:36 Hrs(IST)
 logo img
  • बुंडू में मतदान केंद्र में चुनाव शांतिपूर्ण करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात रहेंगे: डीसी रांची
  • छात्रों ने लगाया JPSC प्रबंधक और राज्य सरकार पर JPSC परीक्षा में धांधली का आरोप
  • झुमरी तिलैया बाईपास में निर्माणाधीन फोरलेन से वायु प्रदूषण, सांस लेने में हो रही लोगों को परेशानी
  • मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल के बिजली खराब होने से मरीज और उनके परिजन काफी परेशान
  • जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने विभिन्न कोषांगों का किया समीक्षा
  • बोकारो में अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, करोड़ों की नकली शराब जब्त, 20 हजार लीटर स्प्रिट बरामद
  • पुरुलिया के बलरामपुर क्षेत्र की नाबालिग को आरपीएफ ने किया रेस्क्यू
  • सभी कोषांग चुनाव से संबंधित सभी तैयारियों को समय रहते पूर्ण करें: डीसी, सिमडेगा
  • धर्म जाति की राजनीति करती है भाजपा और कांग्रेस: एनोस एक्का
  • जमशेदपुर के आजाद नगर में एमओ एकेडमी स्कूल की शिक्षक के फ्लैट में लगी आग, मची अफरा तफरी
  • रंका रघुनाथ अखाड़ा में रामनवमी पूजा महोत्सव मनाने को लेकर किया गया बैठक
झारखंड


Corona Breaking : हजारीबाग से 3 और रामगढ़ से एक कोरोना +ve की पुष्टि, राज्‍य में कुल संख्‍या 610

Corona Breaking : हजारीबाग से 3 और रामगढ़ से एक कोरोना +ve की पुष्टि, राज्‍य में कुल संख्‍या 610

हजारीबाग : झारखंड में कोरोना का कहर लगातार बढ़ रहा है. रविवार को भी जमशेदपुर से 10, हजारीबाग से 3 और रामगढ़ से 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई है. इसके साथ ही जमशेदपुर में संक्रमितों की कुल संख्या 105 हो गई है. वहीं झारखंड में संक्रमितों की कुल संख्या 610 हो गई है. जमशेदपुर से मिले कोरोना पॉजिटिव मरीज में 9 क्‍वारंटाइन सेंटर में थे और एक टाटा अस्‍पताल में भर्ती था.  



वहीं 31 मई को रांची के IIM के एक कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है. बता दें कि युवक को संदिग्ध पाए जाने पर रांची के RIMS लाया गया था. उसके बाद उसकी कोरोना सैंपल की जांच हुई थी.. जिसकी रिपोर्ट आने के बाद उसे कोरोना पॉजिटिव पाया गया.


वहीं शनिवार 30 मई को राज्य में कुल 72 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले. जमशेदपुर से 43, सिमडेगा से 4, गुमला से 1, खूंटी से 2, हजारीबाग 4, गढ़वा 2, पलामू से 1, धनबाद से 13, साहिबगंज से एक और पाकुड़ से एक कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई है. वहीं इससे पहले सिमडेगा से एक कोरोना मरीज की पुष्टि हुई. हालांकि इसका सैंपल अहमदाबाद में लिया गया था. और अब उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है. इसलिए इसकी गिनती झारखंड में नहीं हो रही है. बता दें कि फिलहाल ये मरीज ठेठईटांगर प्रखंड के SS प्लस 2 जोराम के क्वाटरंटाइन सेंटर में रखा गया है. रिपोर्ट आने के बाद इसे बीरू स्थित हॉस्पिटल भेज दिया गया है. बता दें कि अहमदाबाद में इसका सैंपल 22मई को लिया गया था और 25 तारीख को वहां से अपने घर के लिए निकला था और 27 तारीख को सिमडेगा जिला पहुंचा, जबकि 28 मई की रात को ठेठईटांगर क्वा रंटाइन सेंटर में लाया गया था. ये शख्स कोरोमियां का रहनेवाला है, जिसकी उम्र 25 वर्ष है. 


झारखंड में किस दिन कितने कोरोना पॉजिटिव मिले  


31st March : रांची के हिंदपीढ़ी इलाके से 22 वर्षीय मलेशियाई महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई. वह तबलीग जमात से जुड़ी थी.

02nd April : हजारीबाग के विष्‍णुगढ़ का रहने वाला युवक मिला कोरोना पॉजिटिव.

05th April : बोकारो की महिला में कोरोना की पुष्टि हुई. वह बंग्‍लादेश से लौटी थी. वह तबलीग जमात से जुड़ी हुई थी.

06th April : रांची के हिंदपीढ़ी से एक 54 वर्षीय महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई. वह डायलिसिस की मरीज थी.

08th April : हिंदपीढ़ी के 5, बोकारो के चंद्रपुरा में 3 और गोमिया में 1 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे. जिसमें गोमिया के मरीज की मौत हो गई है. इस दिन कुल 9 मरीज की पुष्टि हुई थी.

09th April : बोकारो के चंद्रपुरा के एक मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई.

11th April : हिंदपीढ़ी, हजारीबाग और कोडरमा से 1-1 मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई. इस दिन कुल 3 मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई थी.

12th April : बोकारो के गोमिया के साड़म में दो कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई.

13th April : रांची के हिंदपीढ़ी से 3, बोकारो तथा गिरिडीह से 1-1 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले. इस दिन कुल 5 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई.

14th April : रांची के हिंदपीढ़ी से 2 और सिमडेगा से एक मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई. इस दिन कुल 3 मरीज सामने आये.

15th April : रांची के हिंदपीढ़ी से एक मरीज पॉजिटिव पाया गया.

16th April : धनबाद के कुमारधुबी का एक मरीज कोरोना पॉजिटिव पाया गया.

17th April : रांची के हॉटस्‍पॉट हिंदपीढ़ी से 3 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई.

18th April : रांची के हॉटस्‍पॉट हिंदपीढ़ी से 1, धनबाद के हीरापुर से 1 मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई. वहीं रांची के बरियातू में रहने वाले रिटायर्ड डीडीसी में कोरोना की पुष्टि हुई, मगर उनकी रिपोर्ट गुड़गांव के मेदांता अस्‍पताल में पॉजिटिव आयी.

19th April : रांची के हिंदपीढ़ी से 5, बेड़ो से 1 और सिमडेगा से 1 मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई.

20th April : हिंदपीढ़ी से 1, बोकारो से 1 और हजारीबाग से 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई.

22nd April : रांची के हिंदपीढ़ी के 3 और गढ़वा से 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई.

23rd April : रांची के हिंदपीढ़ी से 7 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई.

24th April : देवघर से 1 कोरोना मरीज की पुष्टि हुई.

25th April : रांची के हिंदपीढ़ी से 4, कांटाटोली से 1 और पलामू के लेस्‍लीगंज से 3 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई.

26th April : झारखंड में कुल 16 मरीजों की पुष्टि हुई है. इनमें सदर अस्पताल की 5 नर्सें, हिंदपीढ़ी से 6, हरमू के इमली चौक से 1, पंजाबी भवन में क्वारंटाइन हो रहा निवासी एक युवक, गढ़वा से 2 लोग और जामताड़ा से 1 मरीज शामिल हैं.

27th April : झारखंड में कुल 20 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि. जिसमें Kadru से 1, Doranda से 1, Kanke से 1, Rims Isolation वार्ड से 1, Railway Station Road से 1, Hindpiri थाना के ASI समेत हिंदपीढ़ी से 8, Lake Road से 1, इटकी से 3 और बेड़ो से 3 मरीज की पुष्टि की गयी है.

28th April : हॉटस्पॉट हिंदपीढ़ी के कुर्बान चौक से 1 और राइन मोहल्ले से 1 मरीज की पुष्टि.

29th April : जामताड़ा से 1 और हिंदपीढ़ी से 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि.

30th April : हिंदपीढ़ी से 2 और रिम्स के आइसोलेशन वार्ड से 1 और गोड्डा से 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि. 

01st May : हिंदपीढ़ी से 2 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि. 

02nd May : देवघर से 2 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि. 

05th May : रांची के हॉटस्पॉट हिंदपीढ़ी  से 8 और दुमका से 2 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि. इसके साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 125 हो गयी.

06th May : रांची के हॉटस्पॉट हिंदपीढ़ी से 1 और रिम्स की 1 नर्स कोरोना पॉजिटिव. दोनों संक्रमित मरीज महला है. इसके साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 127 हो गयी.

07th May : पलामू से 5 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि. राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 132 हो गयी.

08th May : मुंबई से झारखंड लौट रहा 1 व्यक्ति, गढ़वा से 20 और कोडरमा से 2. कुल संख्या हुई 154

09th May : धनबाद से 2 कोरोना मरीज की पुष्टि. झारखंड में कुल संख्या हुई 156.

10th May : हजारीबाग से एक और गिरिडीह से 3 कोरोना पॉजिटिव, झारखंड में कुल संख्‍या हुई 160.

11th May : हिंडपीढ़ी से 1 और गिरिडीह से 1 कोरोना मरीझ की पुष्टि. झारखंड में कुल संख्या 162.

12th May : चाकुलिया से 2, गिरिडीह के गांडेय से 1, हजारीबाग से 6, रांची से 1 और लातेहार से 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि. कुल संख्या 173.

13th May : रांची के हिंदपीढ़ी से 1, मांडर से 1, कोडरमा से 2 और गिरिडीह से 4 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि. कुल संख्या 181.

14th May : रांची से 5, पलामू से 7, जमशेदपुर और कोडरमा से 1-1 और हजारीबाग से 8 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि. कुल संख्या 203.

15th May : हजारीबाग से 6, धनबाद से 1, गढ़वा से 4 और जमशेदपुर से 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि. कुल संख्या 215.

16th May : गढ़वा से 1 और इटकी से 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि. कुल संख्या 217.

17th May : रांची से 1, लोहरदगा से 1, देवघर से 1, हजारीबाग से 1 और रामगढ़ से 2 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि. कुल संख्या 223.

18th May : लातेहार से 2, गुमला से 1, जमशेदपुर से 1, चाईबासा से 1, गढ़वा से 1, धनबाद से 1 औऱ हजारीबाग से 1 मरीज की पुष्टि कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि. कुल संख्या 231.

19th May : कोडरमा 3, हजारीबाग से 6, रामगढ़, जमशेदपुर, लातेहार, सरायकेला, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा और रांची के रिम्स से 1-1 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि. कुल संख्या 248.

20th May : गढ़वा से 18, जमशेदपुर से 9, कोडरमा से 5, गिरिडीह से 5, गुमला 1, सरायकेला 1, धनबाद 1, चतरा 1 और हजारीबाग से 1 मरीज की पुष्टि. कुल संख्या हुई 290.

21st May : बोकारो से 5, रांची के चान्हों व मांडर से 7, कोडरमा से 2, रायकेला से 2, ओरमांझी और जमशेदपुर से 1-1 मरीज की पुष्टि. कुल संख्या हुई 308.

22nd May : हजारीबाग से 8, रामगढ़ से 3, चाईबासा से 3, गुमला से 7 और जमशेदपुर से 1 मरीज की पुष्टि. कुल संख्या हुई 330.

23rd May :  जमशेदपुर से 3 मरीज, कोडरमा से 11, रांची से 2 और सिमडेगा से 4 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई. कुल संख्या हुई 350.  

24th Mayपाकुड़ से 4,धनबाद से 3,जमशेदपुर और हजारीबाग से 4-4, चक्रधरपुर से 3, रामगढ़ से 3, गढ़वा से 3, कोडरमा से 2, बुंडू से 1 मरीज की पुष्टि. कुल संख्या हुई 377.

25th May : चाईबासा से 3, सिल्ली से 10, लातेहार से 5, सिमडेगा से 3, बोकारो, गढ़वा और रामगढ़ से 2-2, गुमला, खूंटी, पलामू और जमशेदपुर से 1-1 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि. कुल संख्या हुई 408.

26th May :  गुमला से 6, पश्चिमी सिंहभूम 4, जमशेदपुर 3, हजारीबाग से 3, गढ़वा से 3, धनबाद से 3, पलामू से 2, लोहरदगा 1, कोडरमा से 2 और खूंटी से 2 मरीज की पुष्टि हुई है. वहीं एक मृत प्रवासी मजदूर का भी रिपोर्ट पॉजिटिव आया है. राज्य में कुल संख्या हुई 438.

27th May : हजारीबाग से 8, रामगढ़ से 4, कोडरमा से 2, जमशेदपुर से 3 और चाईबासा, लातेहार और रांची से 1-1 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि. कुल संख्या हुई 458.

28th May : रांची से 5, जमशेदपुर से 6, बोकारो से 3, गढ़वा से 2, गुमला से 2 और धनबाद से 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि. कुल संख्या 477.

29th May : 
जमशेदपुर से 15, हजारीबाग 10, रामगढ़ से 9, कोडरमा से 7, धनबाद से 3 और बोकारो से 2 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि. कुल संख्या 523.

30th May : जमशेदपुर से 43, सिमडेगा से 4, गुमला से 1, खूंटी से 2, हजारीबाग 4, गढ़वा 2, पलामू से 1, धनबाद से 13, साहिबगंज से एक और पाकुड़ से एक कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि. झारखंड में कुल संख्‍या 595.

31th May :  IIM रांची का एक कर्मचारी में कोरोना की पुष्टि. जमशेदपुर से 10, हजारीबाग से 3 और रामगढ़ से एक कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई है. झारखंड में कुल संख्‍या 610.

अधिक खबरें
छात्रों ने लगाया JPSC प्रबंधक और राज्य सरकार पर JPSC परीक्षा में धांधली का आरोप
मार्च 29, 2024 | 29 Mar 2024 | 3:25 PM

झारखंड में 17 मार्च को JPSC की परीक्षा आयोजित की गयी थी. पूरे राज्य इसके लिए में 834 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे. लेकिन छात्रों ने जामताड़ा और चतरा में पेपर लीक और गड़बड़ियों का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया था. आपको बता दें कि परीक्षा के दिन ही एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें ओएमआर सीट लेकर अभ्यर्थी बरामदे में बैठकर परीक्षा दे रहे हैं.

Weather Update: झारखंड में गर्मी देने लगी है दस्तक, राजधानी में 35 डिग्री पहुंचा तापमान
मार्च 29, 2024 | 29 Mar 2024 | 10:06 AM

झारखंड में गर्मी ने दस्तक दे दी है. मार्च महीने के खत्म होते-होते अब रांची में भी गर्मी की शुरूआत लगभग शुरू हो गई है. झारखंड में भी मौसम ने अपने तेवर बदलने शुरू कर दिए हैं. रांची समेत कई जिलों में तापमान में वृद्धि देखने को मिल रही है.

झारखंड में 7 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस
मार्च 28, 2024 | 28 Mar 2024 | 8:59 PM

झारखंड के लोकसभा सीटों को लेकर कांग्रेस, RJD और JMM ने समझौता कर लिया है सूत्रों की मने तो कांग्रेस 7 सीटों (रांची, लोहरदगा, हजारीबाग, गोड्डा, खूंटी, धनबाद और चतरा) पर चुनाव लड़ेगी

राज्य की सभी 14 लोकसभा सीटों पर बड़ी जीत दर्ज करेगा एनडीए : सुदेश महतो
मार्च 28, 2024 | 28 Mar 2024 | 7:12 PM

आज भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने आजसू पार्टी अध्यक्ष सह पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो से उनके कांके रोड स्थित आवासीय कार्यालय पर मुलाकात की

BJP और AJSU के बीच सीट बंटवारे पर बनी सहमति
मार्च 28, 2024 | 28 Mar 2024 | 6:39 PM

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने झारखंड में लोकसभा सीटों को लेकर आजसू के साथ समझौता कर लिया है. झारखंड में भाजपा 13 सीटों पर और आजसू . सीट पर अपने उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतारेगी