Wednesday, Apr 24 2024 | Time 06:32 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड


Corona Blast @29 May : 35 नये कोरोना +ve मरीजों के साथ झारखंड में संक्रमितों की कुल संख्या हुई 512

Corona Blast @29 May : 35 नये कोरोना +ve मरीजों के साथ झारखंड में संक्रमितों की कुल संख्या हुई 512

रांची : 29 मई शुक्रवार को रात 9:30 बजे बोकारो से और 1 नये मरीज की पुष्टि हुई है. वह गोमिया का रहने वाला है और क्वारंटाइन सेंटर में था. सीएस ने इसकी पुष्टि की है. इसके साथ आज कुल 35 पॉजिटिव मरीज सामने आये और झारखंड में संक्रमितों की कुल संख्या 512 हो गयी है. 


इससे पहले आज हजारीबाग से 10, रामगढ़ में 9, जमशेदपुर से 5, धनबाद से 3 और कोडरमा से 7 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई थी. रामगढ़ के संक्रमितों में पतरातू से 4, रामगढ़ प्रखंड से 4 और चितरपुर से 1 मरीज शामिल है. पतरातू और चितरपुर के मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री मुंबई की है. वहीं रामगढ़ प्रखंड के 4 मरीज बैंगलोर, गुजरात, मुंबई और तमिल नाडू से लौटे थे. सभी को सरकारी क्वारंटाइन में रखा गया था. जमशेदपुर से मिले सभी 5 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री महाराष्ट्र, दिल्ली, गुड़गांव और चेन्नई की है. लौटने के बाद से सभी क्वारंटाइन सेंटर में थे.  


बता दें गुरूवार को कुल 19 मरीज मिले थे. जिनमें जमशेदपुर से 6, रांची से 5, बोकारो से 3, गढ़वा से 2, गुमला से 2 और धनबाद के गोमो से 1 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है. रांची के चारों मरीज मेडिका में भर्ती हो कर अपना इलाज करवाने आया थे. इनका सैंपल निजी लैब में जांच के लिए गया था, जिसका रिपोर्ट पॉजिटिव आया. वहीं जमशेदपुर से मिले दोनों मरीज चाकुलिया के रहने वाले हैं और दोनों की ट्रैवेल हिस्ट्री महाराष्ट्र की है. जमशेदपुर लौटने के बाद दोनों को क्वारंटाइन कर दिया गया था और जांच के लिए सैंपल एमजीएम भेजा गया था. जिसकी रिपोर्ट आज पॉजिटिव आई है. दोनों मरीजों को टीएमएच लाया गया है. डीपीआरओ ने प्रेस रिलीज जारी कर जानकारी दी है. बता दें कि जमशेदपुर में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 33 हो गयी है. धनबाद से मिला मरीज गोमो का रहने वाला है. 


प्रवासियों के झारखंड आने के साथ ही राज्य में संक्रमितों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. प्रवासियों के आने से पहले राज्य में कोरोना के मामले लगभग थम से गये थे, मगर प्रवासियों के आने के साथ ही इसकी रफ्तार तेज हो गई है. प्रवासियों के आने के बाद से अब तक मिले अधिकतर कोरोना संक्रमितों की ट्रेवल हिस्ट्री  बाहर की है. वहीं सबसे अधिक संक्रमित सूरत और महाराष्ट्र  से लौटने वाले प्रवासी पाए जा रहे हैं. अब साहिबगंज राज्य का एकमात्र ऐसा जिला है, जहां से अबतक एक भी कोरोना पॉजिटिव मामले सामने नहीं आये हैं. बाकी 23 जिलों से कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हो चुकी है.


झारखंड में किस दिन कितने कोरोना पॉजिटिव मिले  

31st March : रांची के हिंदपीढ़ी इलाके से 22 वर्षीय मलेशियाई महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई. वह तबलीग जमात से जुड़ी थी.

02nd April : हजारीबाग के विष्‍णुगढ़ का रहने वाला युवक मिला कोरोना पॉजिटिव.

05th April : बोकारो की महिला में कोरोना की पुष्टि हुई. वह बंग्‍लादेश से लौटी थी. वह तबलीग जमात से जुड़ी हुई थी.

06th April : रांची के हिंदपीढ़ी से एक 54 वर्षीय महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई. वह डायलिसिस की मरीज थी.

08th April : हिंदपीढ़ी के 5, बोकारो के चंद्रपुरा में 3 और गोमिया में 1 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे. जिसमें गोमिया के मरीज की मौत हो गई है. इस दिन कुल 9 मरीज की पुष्टि हुई थी.

09th April : बोकारो के चंद्रपुरा के एक मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई.

11th April : हिंदपीढ़ी, हजारीबाग और कोडरमा से 1-1 मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई. इस दिन कुल 3 मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई थी.

12th April : बोकारो के गोमिया के साड़म में दो कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई.

13th April : रांची के हिंदपीढ़ी से 3, बोकारो तथा गिरिडीह से 1-1 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले. इस दिन कुल 5 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई.

14th April : रांची के हिंदपीढ़ी से 2 और सिमडेगा से एक मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई. इस दिन कुल 3 मरीज सामने आये.

15th April : रांची के हिंदपीढ़ी से एक मरीज पॉजिटिव पाया गया.

16th April : धनबाद के कुमारधुबी का एक मरीज कोरोना पॉजिटिव पाया गया.

17th April : रांची के हॉटस्‍पॉट हिंदपीढ़ी से 3 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई.

18th April : रांची के हॉटस्‍पॉट हिंदपीढ़ी से 1, धनबाद के हीरापुर से 1 मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई. वहीं रांची के बरियातू में रहने वाले रिटायर्ड डीडीसी में कोरोना की पुष्टि हुई, मगर उनकी रिपोर्ट गुड़गांव के मेदांता अस्‍पताल में पॉजिटिव आयी.

19th April : रांची के हिंदपीढ़ी से 5, बेड़ो से 1 और सिमडेगा से 1 मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई.

20th April : हिंदपीढ़ी से 1, बोकारो से 1 और हजारीबाग से 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई.

22nd April : रांची के हिंदपीढ़ी के 3 और गढ़वा से 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई.

23rd April : रांची के हिंदपीढ़ी से 7 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई.

24th April : देवघर से 1 कोरोना मरीज की पुष्टि हुई.

25th April : रांची के हिंदपीढ़ी से 4, कांटाटोली से 1 और पलामू के लेस्‍लीगंज से 3 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई.

26th April : झारखंड में कुल 16 मरीजों की पुष्टि हुई है. इनमें सदर अस्पताल की 5 नर्सें, हिंदपीढ़ी से 6, हरमू के इमली चौक से 1, पंजाबी भवन में क्वारंटाइन हो रहा निवासी एक युवक, गढ़वा से 2 लोग और जामताड़ा से 1 मरीज शामिल हैं.

27th April : झारखंड में कुल 20 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि. जिसमें Kadru से 1, Doranda से 1, Kanke से 1, Rims Isolation वार्ड से 1, Railway Station Road से 1, Hindpiri थाना के ASI समेत हिंदपीढ़ी से 8, Lake Road से 1, इटकी से 3 और बेड़ो से 3 मरीज की पुष्टि की गयी है.

28th April : हॉटस्पॉट हिंदपीढ़ी के कुर्बान चौक से 1 और राइन मोहल्ले से 1 मरीज की पुष्टि.

29th April : जामताड़ा से 1 और हिंदपीढ़ी से 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि.

30th April : हिंदपीढ़ी से 2 और रिम्स के आइसोलेशन वार्ड से 1 और गोड्डा से 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि. 

01st May : हिंदपीढ़ी से 2 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि. 

02nd May : देवघर से 2 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि. 

05th May : रांची के हॉटस्पॉट हिंदपीढ़ी  से 8 और दुमका से 2 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि. इसके साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 125 हो गयी.

06th May : रांची के हॉटस्पॉट हिंदपीढ़ी से 1 और रिम्स की 1 नर्स कोरोना पॉजिटिव. दोनों संक्रमित मरीज महला है. इसके साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 127 हो गयी.

07th May : पलामू से 5 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि. राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 132 हो गयी.

08th May : मुंबई से झारखंड लौट रहा 1 व्यक्ति, गढ़वा से 20 और कोडरमा से 2. कुल संख्या हुई 154

09th May : धनबाद से 2 कोरोना मरीज की पुष्टि. झारखंड में कुल संख्या हुई 156.

10th May : हजारीबाग से एक और गिरिडीह से 3 कोरोना पॉजिटिव, झारखंड में कुल संख्‍या हुई 160.

11th May : हिंडपीढ़ी से 1 और गिरिडीह से 1 कोरोना मरीझ की पुष्टि. झारखंड में कुल संख्या 162.

12th May : चाकुलिया से 2, गिरिडीह के गांडेय से 1, हजारीबाग से 6, रांची से 1 और लातेहार से 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि. कुल संख्या 173.

13th May : रांची के हिंदपीढ़ी से 1, मांडर से 1, कोडरमा से 2 और गिरिडीह से 4 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि. कुल संख्या 181.

14th May : रांची से 5, पलामू से 7, जमशेदपुर और कोडरमा से 1-1 और हजारीबाग से 8 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि. कुल संख्या 203.

15th May : हजारीबाग से 6, धनबाद से 1, गढ़वा से 4 और जमशेदपुर से 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि. कुल संख्या 215.

16th May : गढ़वा से 1 और इटकी से 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि. कुल संख्या 217.

17th May : रांची से 1, लोहरदगा से 1, देवघर से 1, हजारीबाग से 1 और रामगढ़ से 2 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि. कुल संख्या 223.

18th May : लातेहार से 2, गुमला से 1, जमशेदपुर से 1, चाईबासा से 1, गढ़वा से 1, धनबाद से 1 औऱ हजारीबाग से 1 मरीज की पुष्टि कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि. कुल संख्या 231.

19th May : कोडरमा 3, हजारीबाग से 6, रामगढ़, जमशेदपुर, लातेहार, सरायकेला, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा और रांची के रिम्स से 1-1 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि. कुल संख्या 248.

20th May : गढ़वा से 18, जमशेदपुर से 9, कोडरमा से 5, गिरिडीह से 5, गुमला 1, सरायकेला 1, धनबाद 1, चतरा 1 और हजारीबाग से 1 मरीज की पुष्टि. कुल संख्या हुई 290.

21st May : बोकारो से 5, रांची के चान्हों व मांडर से 7, कोडरमा से 2, रायकेला से 2, ओरमांझी और जमशेदपुर से 1-1 मरीज की पुष्टि. कुल संख्या हुई 308.

22nd May : हजारीबाग से 8, रामगढ़ से 3, चाईबासा से 3, गुमला से 7 और जमशेदपुर से 1 मरीज की पुष्टि. कुल संख्या हुई 330.

23rd May :  जमशेदपुर से 3 मरीज, कोडरमा से 11, रांची से 2 और सिमडेगा से 4 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई. कुल संख्या हुई 350.  

24th Mayपाकुड़ से 4,धनबाद से 3,जमशेदपुर और हजारीबाग से 4-4, चक्रधरपुर से 3, रामगढ़ से 3, गढ़वा से 3, कोडरमा से 2, बुंडू से 1 मरीज की पुष्टि. कुल संख्या हुई 377.

25th May : चाईबासा से 3, सिल्ली से 10, लातेहार से 5, सिमडेगा से 3, बोकारो, गढ़वा और रामगढ़ से 2-2, गुमला, खूंटी, पलामू और जमशेदपुर से 1-1 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि. कुल संख्या हुई 408.

26th May :  गुमला से 6, पश्चिमी सिंहभूम 4, जमशेदपुर 3, हजारीबाग से 3, गढ़वा से 3, धनबाद से 3, पलामू से 2, लोहरदगा 1, कोडरमा से 2 और खूंटी से 2 मरीज की पुष्टि हुई है. वहीं एक मृत प्रवासी मजदूर का भी रिपोर्ट पॉजिटिव आया है. राज्य में कुल संख्या हुई 438.

27th May : हजारीबाग से 8, रामगढ़ से 4, कोडरमा से 2, जमशेदपुर से 3 और चाईबासा, लातेहार और रांची से 1-1 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि. कुल संख्या हुई 458.

28th May : रांची से 5, जमशेदपुर से 6, बोकारो से 3, गढ़वा से 2, गुमला से 2 और धनबाद से 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि. कुल संख्या 477.

29th May : 
हजारीबाग 10, रामगढ़ से 9, कोडरमा से 7, जमशेदपुर से 5,  धनबाद से 3 और बोकारो से 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि. कुल संख्या 512.

अधिक खबरें
चुनावी बयार में कांग्रेस जिलाध्यक्ष बीमार, सीने में दर्द की शिकायत पर रेस्ट में गये संतोष सिंह
अप्रैल 23, 2024 | 23 Apr 2024 | 6:15 PM

मंगलवार की दोपहर अचानक कांग्रेस के धनबाद जिलाध्यक्ष संतोष सिंह के सीने में दर्द उठ गया. संतोष चूकि उस समय घर पर ही थे, इसलिए आनन फानन में परिजन अपार्टमेंट के नीचे स्थित जांच घर ले गये.

खूंटी लोकसभा सीट से NDA प्रत्याशी और INDI गठबंधन प्रत्याशी ने भरा नामांकन
अप्रैल 23, 2024 | 23 Apr 2024 | 7:47 AM

खूंटी लोकसभा सीट से नामांकन करने के लिए बीजेपी के प्रत्याशी अर्जुन मुंडा डीसी ऑफिस पहुंची. जहां उन्होंने लोकसभा चुनाव के लिए पर्चा भरा.

पलामू लोकसभा से आज तीन प्रत्याशियों ने किया नामांकन
अप्रैल 23, 2024 | 23 Apr 2024 | 4:46 AM

पलामू लोकसभा निर्वाचन के नामांकन के पांचवें दिन तीन प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया. बीएसपी पार्टी से पूर्व सांसद कामेश्वर बैठा, सीपीआई से अभय भुइयां और पीडीआई से वीरेंद्र राम ने पर्चा दाखिल किया है.

झारखंड विधानसभा में नियुक्ति गड़बड़ी मामले को लेकर दायर जनहित याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में हुई सुनवाई
अप्रैल 23, 2024 | 23 Apr 2024 | 4:16 AM

झारखंड विधानसभा में नियुक्ति गड़बड़ी मामले को लेकर दायर जनहित याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में हुई सुनवाई. हाईकोर्ट ने राज्य सरकार और झारखंड विधानसभा से मांगा जस्टिस विक्रमादित्य प्रसाद की रिपोर्ट आने पर की गई कार्रवाई की फाइल.

झारखंड मुक्ति मोर्चा से जुड़े लोकपाल के मामले में निशिकांत दुबे को दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया नोटिस
अप्रैल 23, 2024 | 23 Apr 2024 | 3:59 PM

लोकपाल के उस आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई, जिसमें आय से अधिक संपत्ति के मामले में लोकपाल ने सिबीआई को जांच के आदेश दिए है. लोकपाल के आदेश के खिलाफ झारखंड मुक्ति मोर्चा ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है.