Friday, Apr 26 2024 | Time 01:43 Hrs(IST)
 logo img
राजनीति


हेमंत कैबिनेट में कांग्रेस महिला विधायक को नहीं मिली जगह, कांग्रेस ने कहा- अभी एक बर्थ खाली है

हेमंत कैबिनेट में कांग्रेस महिला विधायक को नहीं मिली जगह, कांग्रेस ने कहा- अभी एक बर्थ खाली है
रांची : झारखंड विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस की टिकट पर चार महिला विधायक चुनाव जीत कर आईं, लेकिन एक भी महिला विधायक को कांग्रेस कोटे से मंत्रिमंडल में जगह अब तक नहीं मिल पाई है. जो चर्चा का विषय बन गया है. इस मामले पर कांग्रेस ने सफाई देते हुए कहा है कि अभी एक बर्थ खाली है.

 

झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में बनी गठबन्धन की सरकार में कांग्रेस कोटे से चार विधायकों को मंत्रिमंडल में जगह मिली है. इसमें एक भी महिला विधायक नहीं है, जो झारखंड कांग्रेस की राजनीति में चर्चा का विषय बना हुआ है. पहली बार कांग्रेस की टिकट पर इतनी महिला जीत कर आईं हैं. महिलाओं को कैबिनेट में जगह नहीं मिलने पर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा है कि अभी भी एक पद खाली है और जरूरत के हिसाब से जगह को भरा जाएगा. 

 


 

वहीं महिलाओं को जगह नहीं मिलने पर प्रदेश कांग्रेस सफाई में ये भी कह रही है कि क्योंकि ये गठबन्धन की सरकार है और पद सीमित है इसलिए भी ऐसा हुआ है. पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता आलोक दुबे का कहना है कि गठबन्धन की सरकार में एक महिला मंत्री बन चुकी है. कांग्रेस की महिला विधायकों पर पार्टी का कहना है कि ये पहली बार जीत कर आई हैं और इन्हें अभी क्षेत्र में ज्यादा काम करना है.

 

कांग्रेस के पास कुल 16 विधायक हैं जिनमे से चार महिला है. लेकिन एक को भी मंत्री का पद अब तक नहीं मिल पाया है. सबकी नजरें खाली पड़े 12वें मंत्री के पद पर है. लेकिन अब तक मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस कोटे से महिला को मंत्री बनाये जाने के आसार कम नजर आ रहे है.
अधिक खबरें
कांग्रेस प्रत्याशी सुखदेव भगत की बढ़ेगी मुश्किलें..! लोहरदगा से चमरा लिंडा ने भरा नामांकन पर्चा
अप्रैल 24, 2024 | 24 Apr 2024 | 2:48 AM

बिशुनपुर विधानसभा क्षेत्र से JMM विधायक चमरा लिंडा ने लोहरदगा सीट के लिए नामांकन पर्चा भर लिया है. इस सीट से उनके द्वारा नामांकन पर्चा भरने से कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ गई है.

खूंटी लोकसभा सीट से NDA प्रत्याशी और INDI गठबंधन प्रत्याशी ने भरा नामांकन
अप्रैल 23, 2024 | 23 Apr 2024 | 7:47 AM

खूंटी लोकसभा सीट से नामांकन करने के लिए बीजेपी के प्रत्याशी अर्जुन मुंडा डीसी ऑफिस पहुंची. जहां उन्होंने लोकसभा चुनाव के लिए पर्चा भरा.

लोकसभा चुनाव के पहले ही चरण में BJP ने खोला खाता, कांग्रेस ने मैच फिक्सिंग का लगाया आरोप
अप्रैल 22, 2024 | 22 Apr 2024 | 7:10 PM

लोकसभा चुनाव के बीच बीजेपी के लिए गुजरात से एक खुशखबरी सामने आई है. दरअसल, गुजरात के सूरत लोकसभा सीट से बीजेपी ने निर्विरोध जीत दर्ज कर ली है.

गोड्डा लोकसभा सीट से कटा दीपिका पांडेय सिंह का टिकट
अप्रैल 21, 2024 | 21 Apr 2024 | 9:04 AM

गोड्डा लोकसभा सीट से दीपिका पांडेय सिंह का टिकट कट गया है इनकी जगह अब प्रदीप यादव को पार्टी ने टिकट दे दिया है.

हजारीबाग में राजनीति दल बदल का रहा है पुराना इतिहास
अप्रैल 21, 2024 | 21 Apr 2024 | 10:39 AM

निज स्वार्थ के लिए हजारीबाग में दल बदलू नेताओं की कमी नही है. इन नेताओं को न हजारीबाग के विकास की चिंता है ना ही आम जनता की फिकर है. इन्हे बस वह प्रति चाहिए जो टिकट दे दे और वह चुनाव जीत कर सांसद विधायक बन जाए. इनकी ना कोई नीति है और न ही हजारीबाग के विकास के लिए कोई विजन. इन्हे बस "पावर" चाहिए. सांसदी, विधायकी की हनक चाहिए.