Friday, Apr 19 2024 | Time 07:15 Hrs(IST)
 logo img
  • कोडरमा में शांतिपूर्ण व धूमधाम से मना रामनवमी का त्यौहार, देर रात तक गूंजते रहे जय श्रीराम के नारे
  • 110 शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियों का लाइसेंस हुआ रद्द, उपायुक्त सह शस्त्र दण्डाधिकारी विजया जाधव ने की कार्रवाई
झारखंड


हजारीबाग में कृषि कानून के खिलाफ कांग्रेस की ट्रैक्टर रैली, RPN सिंह, रामेश्वर उरांव होंगे मौजूद

हजारीबाग में कृषि कानून के खिलाफ कांग्रेस की ट्रैक्टर रैली, RPN सिंह, रामेश्वर उरांव होंगे मौजूद

कृषि कानूनों के खिलाफ आज कांग्रेस ट्रैक्टर रैली निकालेगी. इस रैली को लेकर सभी तैयारियां हो गई है. रैली में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख समेत कई कांग्रेसी मौजूद रहेंगे. इस रैली में करीब 500 ट्रैक्टर से रैली निकाली जाएगी. इसमें शामिल होने के लिए शनिवार सुबह जमशेदपुर समेत पूर्वी सिंहभूम जिले से करीब एक हजार कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक हजारीबाग के लिए रवाना हुए हैं.


इससे पहले बड़कागांव, हजारीबाग में आयोजित ट्रैक्टर रैली की सफलता को लेकर 19 फरवरी को कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और किसानों ने समीक्षात्मक बैठक की. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे ने की. बैठक में विधायक अंबा प्रसाद ने तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ताओं एवं किसान को आंदोलन को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श किया.

अधिक खबरें
देवघर के त्रिकुट पर्वत पर रोपवे हादसा मामले में हाईकोर्ट के स्वतः संज्ञान पर हुई सुनवाई
अप्रैल 18, 2024 | 18 Apr 2024 | 6:46 PM

देवघर में रोपवे दुर्घटना से तीन लोगों की मौत मामले में हाईकोर्ट के स्वतः संज्ञान पर आज सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने राज्य सरकार से पूछा कि हादसे को लेकर जो एफआईआर हुई है उसपर अबतक क्या कार्रवाई हुई है.

बच्चा तस्करी मामले में DG CID ने हाईकोर्ट से कहा- लापता बच्चों को बायोमेट्रिक्स से ढूंढ पाना असंभव
अप्रैल 18, 2024 | 18 Apr 2024 | 6:20 PM

साहिबगंज में बच्चों की तस्करी से जुड़े मामले में आरोपी कुलदेव शाह की क्रिमिनल अपील पर झारखंड हाईकोर्ट में आज सुनवाई हुई. यह सुनवाई जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद और नवनीत कुमार की खंडपीठ में हुई.

रिश्वत लेने मामले में CBI की कोर्ट ने यूडीसी क्लर्क को सुनाई 3 साल की सजा
अप्रैल 18, 2024 | 18 Apr 2024 | 4:34 PM

रिश्वत लेने के आरोपी रेलीगढ़ा परियोजना कार्यालय (रामगढ़) के यूडीसी क्लर्क रामराज नोनिया को सीबीआई की विशेष अदालत ने दोषी पाते हुए तीन वर्ष की सजा के साथ 20 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है.

खूंटी के मनरेगा घोटाला मामले में ED ने जब्त किए दो एग्जीक्यूटिव इंजीनियर की संपत्ति
अप्रैल 18, 2024 | 18 Apr 2024 | 4:09 PM

राज्य के मनरेगा घोटाला मामले में दो कार्यकारी अभियंता (एग्जीक्यूटिव इंजीनियर) की 4 अचल संपत्ति अस्थाई रुप से जब्त कर दिया गया है बता दें, मामले में कार्रवाई करते हुए ईडी ने एग्जीक्यूटिव इंजीनियर जय किशोर चौधरी और शशि प्रकाश की 22.47 लाख रुपए मूल्य की 4 अचल संपत्तियों को जब्त किया है.

शादी का झांसा देकर 3 वर्षों से नाबालिक से कर रहा था दुष्कर्म, कोर्ट ने दोषी पाते हुए दी 10 साल की सजा
अप्रैल 18, 2024 | 18 Apr 2024 | 3:47 PM

शादी का झांसा देकर नाबिलिग से दुष्कर्म के दोषी मिथुन बेदिया को कोर्ट ने 10 साल की सजा से साथ 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है. मामले में पॉक्सो की विशेष अदालत ने दोषी को सजा सुनाया.