Monday, May 6 2024 | Time 03:04 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड


ED को विधायक Amba Prasad का म्यूजिकल जवाब..कहा-'हम झारखंडी टेंशन नहीं लेते'

ED को विधायक Amba Prasad का म्यूजिकल जवाब..कहा-'हम झारखंडी टेंशन नहीं लेते'
शाहनवाज अख्तर/न्यूज11 भारत 

रांची/डेस्कः ED को बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने म्यूजिकल जवाब दिया है दरअसल, सरहुल आधारित वीडियो एल्बम को रिलीज करते हुए अंबा प्रसाद ने कहा है कि हम झारखंडी हैं कोई लाख टेंशन दें हम अपनी संस्कृति और संगीत को कभी भी भुला नहीं सकते. हमेशा कुछ अलग करने की शौकीन रही कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद ने अपने एल्बम सॉन्ग के जरिए ईडी को जवाब दिया है. एलबम में क्या है पढ़ें इस रिपोर्ट में..

 

कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद भले ही ED और नोटिस के शिकंजे में हों मगर वह दबाव और टेंशन में हरगिज भी नहीं है, इस बार सरहुल के अखड़े में पूरे झारखंड में आपको अंबा प्रसाद का यह गीत बजता हुआ दिखाई देगा. रांची में खुद अंबा प्रसाद ने आज (8 अप्रैल) अपने इस म्यूजिकल पेशकश की वीडियो रिलीज की.

 


 

आपको यह मालूम ही होगा कि अंबा प्रसाद के घर और उनके रिश्तेदारों से जुड़े कई ठिकानों पर पिछले ED की रेड पड़ी थी. और इस टेंशन के दौरान भी अंबा प्रसाद ने अपने घर की खिड़की से विक्ट्री साइन दिखाते हुए यह तस्वीर जाहिर की थी कि अंबा घबराने वालों में से हरगिज़ भी नहीं है अंबा के मुताबिक, टेंशन झेलना उनके परिवार के लिए एक आदत सी बन गई है उनके मुताबिक सांच को आंच क्या.

 

विधायक अंबा प्रसाद ने सरहुल का गीत खूब गया है उनकी आवाज में गीत बहुत ही सुंदर बनकर उभरा है साथी कलाकारों ने भी खूब मेहनत की है उम्मीद की जानी चाहिए कि विधायक अंबा प्रसाद के द्वारा गायी गई यह गीत इस बार की सरहुल में टॉप प्लेईंग लिस्ट पर आएगा.
अधिक खबरें
आजादी से आज तक फुलवरिया बिरहोर टोला में नहीं पहुंची बिजली, ग्रामीणों ने लिया वोट बहिष्कार का फैसला
मई 05, 2024 | 05 May 2024 | 10:40 AM

आजादी से आज तक फुलवरिया बिरहोर टोला में बिजली नहीं रहने के कारण यहां के निवासियों द्वारा इस चुनाव में वोट बहिष्कार का निर्णय लेने पर शासन से लेकर प्रशासन को कटघरे में खड़ा किया है. इस टोले में 75-80 घर हैं, जिसकी आबादी 500-550 है.

ईचागढ़ भाजपा विधानसभा कोर कमेटी की बैठक, चुनाव की तैयारीयों पर हुई चर्चा
मई 05, 2024 | 05 May 2024 | 9:42 PM

चांडिल डैम रोड के अन्नपूर्णा बैंक्विट हॉल में भाजपा के चांडिल मध्य मंडल का चुनावी कार्यालय का विधिवत रूप से फीता काटकर ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह, रांची लोकसभा के संयोजक संजीव विजयवर्गीय, ईचागढ़ के विधानसभा संयोजक मधु गोराई और सह संयोजक सारथी महतो द्वारा संयुक्त रूप से किया गया.

दोबारा झारखंड दौरे पर आएंगे पीएम मोदी, 12 मई को चतरा और 16 मई को कोडरमा में करेंगे जनसभा को संबोधित
मई 05, 2024 | 05 May 2024 | 8:08 AM

हाल ही में राज्य के दौरे से वापस लौटे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 मई को दोबारा झारखंड की धरती पर आएंगे. इस दौरान वह चतरा और कोडरमा लोकसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 मई को चतरा लोकसभा के सिमरिया के मुरुवे मैदान में दोपहर 3 बजे आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री 16 मई को भी झारखंड आएंगे. वह गिरिडीह जिला अंतर्गत बिरनी प्रखंड के पेशमअरवाड़ मैदान में सुबह 8 बजे से आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे.

बैंक कर्मचारियों को अब सफ्ताह में मात्र इतने दिन ही करने होंगे काम. इस दिन से मिलेगी मंजूरी
मई 05, 2024 | 05 May 2024 | 8:04 AM

क कर्मचारियों के द्वारा हफ्ते में दो दिन की छुट्टी को लेकर भारतीय बैंक संघ और कर्मचारी युनियन के बीच पहले ही एक समझौते पर हस्ताक्षर हो चुके हैं बस इसपर सरकार की मंजूरी बाकी रह गई है. बैंक कर्मचारी की दो दिनों की छुट्टी की मांग को बहुत जल्द पूरी की जा सकती है.

सीता सोरेन का शिकारीपाड़ा में बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन, नलिन सोरेन को उखाड़ फेंकने का संकल्प लेने का किया आह्वान
मई 05, 2024 | 05 May 2024 | 7:50 PM

दुमका जिले के शिकारीपाड़ा प्रखंड के जामकान्दर में रविवार को भारतीय जनता पार्टी के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित हुआ. जिसमें शिकारीपाड़ा के पूर्वी और पश्चिमी दोनों मंडल के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता मौजूद थे, इसलिए इसे संयुक्त कमेटी सम्मेलन का नाम दिया गया.