Monday, May 13 2024 | Time 04:51 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड » जमशेदपुर


जमशेदपुर में कॉफी मग भी कर रहे मतदान का प्रचार प्रसार

जमशेदपुर में कॉफी मग भी कर रहे मतदान का प्रचार प्रसार
मुजतबा हैदर रिजवी/ न्यूज11 भारत

जमशेदपुर/डेस्कः पूर्वी सिंहभूम जिले में मतदान का प्रचार प्रसार अब कॉफी मग‌ भी कर रहे हैं. जिला प्रशासन ने कई कॉफी मग बनवाएं हैं. इनमें लोगों से अपील की गई है कि 25 मई को वह वोट जरूर डालें. 

 

इसके अलावा, कोल्हान के कमिश्नर हरि कुमार केशरी ने शुक्रवार को डीसी ऑफिस से मतदाता जागरूकता रथ रवाना किया. यह रथ जिले के विभिन्न इलाकों में जाकर लोगों को मतदान के बारे में जानकारी देगा. लोगों को बताया जाएगा कि 25 मई को मतदान है. सभी लोग मतदान जरूर करें. इसके अलावा, कॉफी मग भी लॉन्च किया गया. 

 


 

जिला प्रशासन की तरफ से काफी संख्या में कॉफी मग बनवाए गए हैं. वहीं स्टीकर भी बनवाए गए हैं, जिनको लोगों में बांटा गया. कोल्हान कमिश्नर ने गुब्बारे उड़ा कर भी लोगों को मतदाता जागरूकता का संदेश दिया. मतदाता जागरूकता रथ को रवाना करते समय कोल्हान कमिश्नर के अलावा पूर्वी सिंहभूम के डीसी अनन्य मित्तल, एसपी किशोर कौशल और ओडिशा व पश्चिम बंगाल के झारखंड से सटे जिलों के अधिकारी मौजूद रहे.
अधिक खबरें
बागबेड़ा में लोगों ने लिया अवैध पानी का कनेक्शन, मुखिया व उप मुखिया के पकड़ने के बाद मचा बवाल
मई 12, 2024 | 12 May 2024 | 9:01 AM

बागबेड़ा के बजरंग टेकरी में बागबेड़ा कॉलोनी जलापूर्ति योजना के वाटर प्लांट की जलापूर्ति पाइपलाइन से कई लोगों ने पानी का अवैध कनेक्शन ले लिया है. शिकायत मिलने पर बागबेड़ा कॉलोनी के मुखिया राजकुमार व उप मुखिया संतोष ठाकुर मौके पर पहुंचे और जांच की तो पानी के अवैध कनेक्शन पकड़ में आ गए.

आजसू प्रखंड अध्यक्ष गोपेश महतो ने ईचागढ़ के विभिन्न गांवों में संजय सेठ के पक्ष में किया जनसंपर्क
मई 12, 2024 | 12 May 2024 | 7:28 PM

रांची लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ के पक्ष में जनसमर्थन मांगने के लिए आजसू के प्रखंड स्तर के नेताओं ने भी प्रचार प्रसार शुरू कर दी है. रविवार को ईचागढ़ प्रखंड के नदिसाई पंचायत अंतर्गत कुटाम, जोजोडीह, आमनदिरी, नागासेरेंग, नारो, तपवोन, नदिसाई आदि गांव में आजसू कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क अभियान चलाया.

लाल पोलाश वारिश पत्रिका को हुआ भव्य लोकार्पण
मई 12, 2024 | 12 May 2024 | 6:37 PM

झारखंड के तिरलडीह थाना क्षेत्र से सटे पश्चिम बंगाल के बाघमुंडी अनम्य लॉज में पश्चिमी बंगाल के मशहूर वार्षिक पत्रिका लाल पोलाश का लोकार्पण हुआ जिसमे क्षेत्र के सुप्रसिद्ध लोगो को सम्मानित भी किया गया.

मानगो के एपीजेए कलाम हाई स्कूल में सोमवार से शुरू होगा 10 दिवसीय समर  कैंप
मई 12, 2024 | 12 May 2024 | 5:45 PM

एपीजेए कलाम हाई स्कूल में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी 10 दिवसीय समर कैंप का आयोजन स्कूल प्रांगण में कल दिनांक 13 मई से किया जाएगा. इसमें बच्चों के बीच फुटबॉल, क्रिकेट, बॉक्सिंग व शैक्षणिक प्रशिक्षण एवं कार्यक्रम वरिष्ठ कोच के माध्यम से किया जाएगा.

मतदानकर्मियों को लेकर आ रहे वायुसेना के हेलीकॉप्टर के लैंडिंग के दौरान पंखे की तेज हवा के चलते कई घरों के छत उड़े
मई 12, 2024 | 12 May 2024 | 4:28 PM

रविवार को प्रखंड के चिरिया में मतदानकर्मियों को लेकर आ रहे वायुसेना के हेलीकॉप्टर के लैंडिंग के दौरान हेलीकॉप्टर के पंखे की तेज हवा के चलते कई घरों के छत उड़ गए. साथ ही घरों के सामानों के नुकसान होने की भी खबर है.