झारखंडPosted at: जून 06, 2020 CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के पूर्व राज्यपाल श्री वेद प्रकाश मारवाह के निधन पर जताया शोक
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने झारखण्ड के पूर्व राज्यपाल श्री वेद प्रकाश मारवाह के निधन पर दुःख व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री ने कहा उनके निधन की खबर से आहत हूं. झारखण्ड के राज्यपाल बनने से पूर्व उन्होंने देश में कई महत्वपूर्ण पदों पर भी सेवा दी थी. परमात्मा उनकी आत्मा को शांति प्रदान कर शोक संतप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी को सहन करने की शक्ति दें.