Friday, Mar 29 2024 | Time 05:03 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड


श्रमिकों के फ्लाइट से लौटने पर बोले सीएम हेमंत सोरेन- यह सरकार का कर्तव्य, सार्थक हुआ प्रयास

श्रमिकों ने कहा- लॉकडाउन में झारखंड सरकार ने बड़ी राहत दी... धन्यवाद मुख्यमंत्री जी
श्रमिकों के फ्लाइट से लौटने पर बोले सीएम हेमंत सोरेन- यह सरकार का कर्तव्य, सार्थक हुआ प्रयास

  • एलुमनाई नेटवर्क ऑफ नेशनल स्कूल ऑफ लॉ बेंगलुरु का सीएम हेमंत सोरेन ने जताया आभार

  • विमान से झारखंड पहुंचे झारखंड के 180 श्रमिक भाई बहन व उनके बच्चे

  • श्रमिक गरिमा के साथ सम्मान रथ से अपने घर के लिए रवाना किये गए


रांची : एयर एशिया के विमान से आज राज्य के 180 श्रमिक भाई बहन अपने परिवार के साथ झारखंड पहुंच गए. इससे पूर्व झारखंड ने सबसे पहले पहल कर ट्रेन के माध्यम से श्रमिकों को वापस अपने घर ला चुका है और यह काम अब भी जारी है. सीएम हेमन्त सोरेन ने कहा- यही मानवता है. इस पुनीत कार्य के लिए एलुमनाई नेटवर्क ऑफ नेशनल स्कूल ऑफ लॉ, बेंगलुरु का योगदान सदैव सराहा जायेगा. इस तरह के कार्य से अन्य लोगों भी प्रेरित होंगे.

कहा विमान से लाएंगे और विमान से अपने राज्य लौटे श्रमिक

मुख्यमंत्री ने प्रारम्भ से ही कहा था कि आवश्यकता हुई तो राज्य सरकार श्रमिकों को विमान से अपने घर वापस लायेगी, और ऐसा हुआ भी. विमान से झारखंड वापस लाने की अनुमति हेतु मुख्यमंत्री ने गृह मंत्री को दो बार पत्र भी लिख चुके हैं. मुख्यमंत्री का प्रयास सार्थक हुआ और मुंबई में फंसे झारखंड के करीब 180 प्रवासी श्रमिक अपने राज्य लौट आए. आज सुबह एयर एशिया की फ्लाइट से सभी झारखंड लौटे. लॉकडाउन के बाद यह देश में पहला मौका है, जब प्रवासी मजदूरों को विमान से अपने राज्य वापस लाया गया.

स्क्रीनिंग हुई, दिया गया भोजन, सम्मान रथ से सम्मान पूर्वक गए अपने घर

मुंबई से रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे श्रमिकों की एयरपोर्ट पर मेडिकल स्क्रीनिंग की गई. साथ ही उन्हें भोजन का पैकेट और पानी का बोतल दिया गया. श्रमिकों की स्क्रीनिंग के बाद उन्हें पूरी गरिमा के साथ सम्मान रथ से उनके गंतव्य के लिए बस से रवाना किया गया.

किस जिले के कितने श्रमिक

मुंबई से रांची पहुंचे श्रमिकों में बोकारो के 05, धनबाद के 09, देवघर के 10, जामताड़ा के 02, गोड्डा के 01, गिरिडीह के 29, हजारीबाग के 41, कोडरमा के 11, चतरा के 05, गढ़वा के 02, पलामू के 09, पूर्वी सिहभूम के 03, पश्चिमी सिंहभूम के 08, गुमला के 01, सिमडेगा 28 और रांची जिला के 16 प्रवासी श्रमिक शामिल थे.

 
अधिक खबरें
राज्य की सभी 14 लोकसभा सीटों पर बड़ी जीत दर्ज करेगा एनडीए : सुदेश महतो
मार्च 28, 2024 | 28 Mar 2024 | 7:12 PM

आज भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने आजसू पार्टी अध्यक्ष सह पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो से उनके कांके रोड स्थित आवासीय कार्यालय पर मुलाकात की

BJP और AJSU के बीच सीट बंटवारे पर बनी सहमति
मार्च 28, 2024 | 28 Mar 2024 | 6:39 PM

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने झारखंड में लोकसभा सीटों को लेकर आजसू के साथ समझौता कर लिया है. झारखंड में भाजपा 13 सीटों पर और आजसू . सीट पर अपने उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतारेगी

बीजेपी या जेएमएम आखिर कहा के कुणाल ?
मार्च 28, 2024 | 28 Mar 2024 | 6:33 PM

जेएमएम आज शाम 4:30 बजे जेएमएम का दामन थमने वाले थे कुणाल षाड़ंगी . मगर जेएमएम की जमशेदपुर जिला कमेटी ने विरोध किया जिससे षाड़ंगी की जॉइनिंग टल गया . अब अधर में लटक गई कुणाल की टिकट.

BJP के पूर्व सांसद राम टहल चौधरी ने थामा कांग्रेस का दामन, गुलाम अहमद मीर ने दिलायी सदस्यता
मार्च 28, 2024 | 28 Mar 2024 | 4:23 PM

बीजेपी के पूर्व सांसद राम टहल चौधरी कांग्रेस में हुए शामिल. झारखंड कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने दिलायी सदस्यता. चौधरी ने कहा कांग्रेस की मीटिंग से प्रभावित होकर मैंने कांग्रेस ज्वाइन की. भाजपा ने मुझसे कहा चुनाव की 2 महीने पहले आप चुनाव नहीं लड़ोगे. यह तानाशाही रवैया था उस वक्त हमने बीजेपी से रिजाइन किया और निर्दलीय चुनाव लड़ा.

JMM में वह सम्मान नहीं मिला जिसकी मैं हकदार थी- सीता सोरेन
मार्च 28, 2024 | 28 Mar 2024 | 4:01 PM

आज दिल्ली से रांची लौटी सीता सोरेन, झारखंड पहुंचते ही बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया उनका भव्य स्वागत किया. बता दें कि मीडिया से बात करते हुए सीता सोरेन ने कहा कि 'केंद्रीय नेतृत्व और प्रधानमंत्री मोदी आभार जताती हूं 'मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी, मैं इस जिम्मेवारी पर खरा उतरने की प्रयास करूंगी, झारखंड की सभी 14 सीटों पर कमल खिल कर रहेगा, दुमका से मेरे सामने मैदान में कोई रहे, मेरी जीत तय है'.