Monday, Apr 29 2024 | Time 00:37 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड


CM चंपाई सोरेन का गिरिडीह दौरा, करोड़ों की देंगे सौगात

CM चंपाई सोरेन का गिरिडीह दौरा, करोड़ों की देंगे सौगात

न्यूज11 भारत


रांची/डेस्कः मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन आज गिरिडीह आएंगे और यहां के लोगों को करोड़ों की सौगात भी देंगे. कार्यक्रम में सीएम चंपाई सोरेन के साथ केन्द्रीय राज्य शिक्षा मंत्री अन्नपूर्णा देवी समेत झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम, रामेश्वर उरांव, सत्यानंद भोक्ता, बादल पत्रलेख, बेबी देवी, बन्ना गुप्ता, मिथिलेश ठाकुर, हफीजुल हसन अंसारी, बसंत सोरेन और दीपक बिरुवा अतिथि के रूप में शामिल होंगे. इसके अलावा गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, बाबूलाल मरांडी, विनोद कुमार सिंह और केदार हाजरा सम्मानित अतिथिगण के रूप में मौजूद रहेंगे. 

 

मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे हवाई मार्ग से गिरिडीह आएंगे और योगीटांड़ में डेयरी प्लांट की आधारशिला रखेंगे. और इसके बाद यहां से नगर भगवन के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. जहां योजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगे.

 


अधिक खबरें
गांडेय विधानसभा उपचुनाव के लिए 29 अप्रैल को नामांकन भरेंगी कल्पना सोरेन
अप्रैल 28, 2024 | 28 Apr 2024 | 7:59 AM

गिरिडीह के गांडेय विधानसभा उपचुनाव के लिए इंडिया गठबंधन की तरफ प्रत्याशी कल्पना मुर्मू सोरेन 29 अप्रैल (सोमवार) को नामांकन पर्चा भरेंगी. इस दौरान उनके साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, मंत्री बसंत सोरेन सहित इंडिया गठबंधन के कई दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे

दो दिवसीय झारखंड दौरे पर आएंगे PM नरेंद्र मोदी
अप्रैल 28, 2024 | 28 Apr 2024 | 5:00 AM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय झारखंड दौरे पर आएंगे. यहां वे लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर आयोजित जनसभा में शामिल होंगे और कार्यक्रम के दौरान जनसभा को संबोधित करेंगे. इसकी जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेस के जरिए बीजेपी प्रदेश महामंत्री सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने दी है.

1 मई को गिरिडीह लोकसभा सीट से नामांकन पर्चा भरेंगे जयराम महतो
अप्रैल 28, 2024 | 28 Apr 2024 | 4:00 AM

लोकसभा चुनाव को लेकर झारखंड में चार चरणों में मतदान होगा. जो 13 मई से शुरू हो जाएगी. इससे पहले प्रत्याशियों के नामांकन का दौर शुरू हो चला है. कई प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पर्चा भर लिया है तो कई प्रत्याशी आने वाले नामांकन दाखिल करेंगे.

बिशुनपुरा BDO ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस
अप्रैल 28, 2024 | 28 Apr 2024 | 2:03 PM

गढ़वा जिले के विशुनपुरा प्रखंड विकास पदाधिकारी हीरक मन्ना केरकेट्टा का शव अपने सरकारी आवास विशुनपुरा में कुंडी के रस्सी से झूलता पाया गया. घटना शनिवार दोपहर तीन बजे की है. सूचना मिलते ही उपायुक्त शेखर जमुआर, एसपी दीपक कुमार पांडेय ने सरकारी आवास पर रात में ही पहुंच कर मामले की जानकारी ली.

Jharkhand Weather update: झारखंड में भीषण गर्मी से राहत नहीं, 11 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी
अप्रैल 28, 2024 | 28 Apr 2024 | 12:11 PM

झारखंड में प्रचंड गर्मी का कहर जारी है. इसके साथ ही हीट वेब का भी अलर्ट जारी कर किया गया है. राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में झलसाने वाली गर्मी पड़ रही है. राज्य के 16 जिलों का पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया जा रहा है.