Tuesday, May 21 2024 | Time 07:47 Hrs(IST)
 logo img
  • हेलीकॉप्टर क्रैश में ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की मौत पर भारत ने किया 'राष्ट्रीय शोक' का ऐलान
  • सर्पदंश की चपेट में आए दो लोग, एक की हालत गंभीर
  • कैसे रहेगा आज झारखंड का मौसम, जानें weather Update
  • मतदान कक्ष में मोबाइल पर प्रवेश निषेध, सेल्फी वीडियो रिल्स बनाने पर 3 महीने जेल या आर्थिक दंड अथवा दोनों संभव
  • एक को बचाने के चक्कर गंगा नदी में डूब गए 5 युवक, गांव में मचा हाहाकार
  • संदेहास्पद स्थिति में महिला को लाया गया सिमडेगा सदर अस्पताल, डॉक्टर ने किया मृत घोषित, पुलिस को दी सूचना
झारखंड » रांची


रांची लोकसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ के नामांकन में राहे मंडल से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता होंगे शामिल

रांची लोकसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ के नामांकन में राहे मंडल से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता होंगे शामिल
अमित दत्ता/न्यूज11 भारत

रांची/डेस्कः भारतीय जनता पार्टी राहे मंडल के कार्य समिति की बैठक राहे मंडल अध्यक्ष चितरंजन महतो की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई. बैठक में निर्णय लिया गया कि रांची लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के लोकप्रिय प्रत्याशी संजय सेठ के 2 मई को नामांकन करेंगे, जिसमें रांची के ग्रामीण क्षेत्र के राहे मंडल से हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे. इसके साथ ही प्रत्येक बूथ से 370 वोट कैसे बढ़े इस पर गहन विचार विमर्श किया गया. 

 

बैठक में मुख्य रूप से मंडल प्रभारी रणजीत लाहरी, ओबीसी जिला अध्यक्ष प्रताप कुशवाहा, सहसंयोजक शंकर भगत, मंच मोर्चा के अध्यक्ष शक्ति केंद्र के प्रभारी, शक्ति केंद्र के संयोजक के साथ-साथ ज्योति प्रसाद, ललित प्रसाद, युधिष्ठिर महतो,मनोज महतो धरनी देवी, कमला देवी, नवमी देवी, लक्ष्मण महतो, कृष्णा महतो कमल स्वासी, राजू महतो, महामंत्री दिलेश्वर महतो, खिरोधर मुंडा,महेंद्र महतो, सदर महतो,सुरेंद्र महतो, गोवर्धन महतो, मुकेश महतो, माधव महतो, चंद्रभूषण मंडल, फलिंदर हजाम सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.
अधिक खबरें
मनी लाउंड्रिंग मामले में महावीर रूगंटा और राकेश सिंघानिया पर गठित होगा आरोप, पीएमएलए कोर्ट में होगी सुनवाई
मई 20, 2024 | 20 May 2024 | 3:09 AM

मनी लाउंड्रिंग मामले के आरोपी महावीर प्रसाद रूगंटा और राकेश कुमार सिंघानिया पर 27 मई को आरोप गठित होगा. पीएमएलए की विशेष कोर्ट में दोनों के खिलाफ आरोप गठन पर सुनवाई होगी. दोनों पर 4.33 करोड़ रुपए की मनी लाउंड्रिंग करने का आरोप है. ईडी ने इन दोनों के अलावा उनके 4 कंपनियों के खिलाफ चार्जशीट दायर किया है.

Weather Update: अगले दो से तीन घंटे में रांची, गुमला व खूंटी में गर्जन के साथ हो सकती है बारिश
मई 20, 2024 | 20 May 2024 | 2:31 AM

पिछले कुछ दिनों से झारखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. कल राजधानी रांची में तेज आंधी और मेघगर्जन के साथ झमाझम बारिश हुई. बारिश के वजह से लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली. वहीं आज सोमवार को मौसम विभाग ने तात्कालिक मौसम चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि गुमला, खूंटी, रांची जिले के कुछ भागों में अगले दो से तीन घंटे में मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन तथा वज्रपात के साथ वर्षा होने की प्रबल संभावना है.

एटीएम में छेड़छाड़ कर पैसे की निकासी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, एक अपराधी चढ़ा पुलिस के हत्थे
मई 19, 2024 | 19 May 2024 | 3:22 AM

रांची पुलिस ने एटीएम में छेड़छाड़ कर पैसे की निकासी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है. इस मामले में बिहार के नवादा जिले का रहने वाला नीतीश को लोअर बाजार थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से कई एल्यूमिनियम शीट के टुकड़े बरामद किया गया है. वह एटीएम के मनी डिस्पेंसरिंग मशीन में एल्यूमिनियम शीट फंसाकर पैसों की निकासी करता था. बताया जा रहा है कि रांची के कांटाटोली, सहित कई एटीएम अपराधियों के निशाने पर थे. पुलिस फिलहाल नीतीश के अन्य सहयोगियों की भी तलाश कर रही है.

रांची DC का कड़ा एक्शन, 8 अपराधी तड़ीपार व 3 लगाएंगे थाना में हाजिरी
मई 19, 2024 | 19 May 2024 | 4:11 AM

रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए 8 को जिला बदर कर दिया है. साथ ही तीन अपराधियों को थाना में हाजिरी लगाने का आदेश दिया है.

बढ़ती गर्मी में इंसान के साथ-साथ सभी जीव जंतुओं का हाल बेहाल
मई 19, 2024 | 19 May 2024 | 1:08 PM

देश समेत पूरे राज्यों में पड़ रही भीषण गर्मी ने हर किसी की परेशानी बढ़ा दी है. मई में बढ़ती गर्मी का असर सिर्फ इंसानों पर नहीं वन्य जीवों पर भी दिख रहा है. इस साल भी भीषण गर्मी पड़ रही है.