Thursday, Mar 28 2024 | Time 14:24 Hrs(IST)
 logo img
  • CBSE 10th Result: जल्द जारी होगा 10वीं का रिजल्ट, जानें समय और तारीख
  • CBSE 10th Result: जल्द जारी होगा 10वीं का रिजल्ट, जानें समय और तारीख
  • इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं की बढ़ी धड़कन, हो रहा उम्मीदवार के एलान का इंतजार
  • इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं की बढ़ी धड़कन, हो रहा उम्मीदवार के एलान का इंतजार
  • कुणाल षाड़ंगी की होगी घर वापसी, आज JMM में होंगे शामिल
  • पटमदा के गोबरघुसी पंचायत में चुड़ुबुड़ू पहाड़ पर मिली अधजली अज्ञात लाश
  • उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अगुवाई में, लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा में औचक निरीक्षण
  • मानगो के डिमना बस्ती में एक महीने से जलापूर्ति नहीं होने से हाहाकार, लोगों ने किया हंगामा
  • अनुमंडल पदाधिकारी ने किया जराईकेला इंटर स्टेट चेकनाका का औचक निरीक्षण
  • Bank Holiday: फटाफट निपटा ले बैंक के कार्य, April में 14 दिनों तक बंद रहेंगे बैंक
  • TMC नेता यशवंत सिन्हा का आशीर्वाद लेने के बाद अहले सुबह अंबा के द्वार पहुंचे JP पटेल
  • महुआ बन रहा ग्रामीणों के आर्थिक संरचना का आधार: बिचौलियों के कारण नहीं मिल रहा ग्रामीणों को उचित मूल्य
  • महुआ बन रहा ग्रामीणों के आर्थिक संरचना का आधार: बिचौलियों के कारण नहीं मिल रहा ग्रामीणों को उचित मूल्य
  • Good News: चुनाव से पहले श्रमिकों को केंद्र सरकार तोहफा, मजदूरी की दरों में किया इजाफा, जानिए किस राज्य में कितनी हुई वृद्धि
  • Weather Update: 2 अप्रैल तक राज्यों में बारिश का ALERT, पढ़े अपने शहर का हाल
खेल


सिटी फुटबॉल ग्रुप ने इंडियन सुपर लीग की टीम मुंबई सिटी एफसी में बड़ी हिस्सेदारी खरीदी

सिटी फुटबॉल ग्रुप ने इंडियन सुपर लीग की टीम मुंबई सिटी एफसी में बड़ी हिस्सेदारी खरीदी

  • मुंबई सिटी एफसी में 65% हिस्सेदारी लेने के लिए सिटी फुटबॉल ग्रुप (CFG) सहमत

  • इंडियन सुपर लीग की टीम, सिटी फुटबॉल ग्रुप (सीएफजी) नेटवर्क का आठवां क्लब होगी

  • अभिनेता और फिल्म निर्माता रणबीर कपूर माइनॉरिटी शेयरधारक के रूप में क्लब के साथ जुड़े रहेंगे

  • डेमियन विलोबी, सिटी फुटबॉल ग्रुप इंडिया के सीईओ होंगे


मुंबई, भारत और मैनचेस्टर, इंग्लैंड : भारतीय फुटबॉल के लिए आज बड़ा दिन है। अंतराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त सिटी फुटबॉल ग्रुप (सीएफजी) ने इंडियन सुपर लीग की टीम मुंबई सिटी एफसी में मैज्योरिटी स्टेक हासिल करने के समझौते पर सहमति जताई है। मुंबई सिटी एफसी, सिटी फुटब़ल ग्रुप नेटवर्क का आठवां क्लब होगा। सीएफजी क्लब के पास 65% शेयर होंगे वहीं मौजूदा शेयरधारकों, अभिनेता और फिल्म निर्माता रणबीर कपूर और बिमल पारेख के पास संयुक्त रूप से 35% हिस्सेदारी रहेगी। यह निवेश कुछ फुटबॉल निकायों की मंजूरी के बाद पूरा हो जाएगा।


अधिग्रहण की घोषणा आज सीएफजी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी फेरान सोरियानो और फुटबॉल स्पोर्ट्स डेवलपमेंट लिमिटेड एवं रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन श्रीमती नीता अंबानी ने की। घोषणा के वक्त क्लब के फैंस मौजूद थे। इस सौदे से मुंबई सिटी एफसी को ग्रुप के कमर्शियल और फुटबॉल की जानकारियों का फायदा मिलेगा, साथ ही क्लब की पहुंच सीएफजी ग्लोबल कमर्शियल प्लेटफॉर्म तक होगी।


मुंबई सिटी एफसी का घरेलू मैदान 8,000 की क्षमता वाला मुंबई फुटबॉल एरिना है जो एक बहुउद्देश्यीय स्पोर्टस फैसिलिटी, अंधेरी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में स्थित है।


सिटी फुटबॉल ग्रुप दुनिया की अग्रणी फुटबॉल क्लबों की संचालक है। इसे इंग्लिश प्रीमियर लीग चैंपियंस के स्वामित्व के लिए जाना जाता है, मैनचेस्टर सिटी एफसी में, यूएस की न्यूयॉर्क सिटी, ऑस्ट्रेलिया की मेलबर्न सिटी एफसी, जापान की योकोहामा एफ मैरिनो, उरुग्वे की क्लब एटलेटिको टॉर्क, स्पेन की गिरोना एफसी और चीन की सिचुआन जिउनिउ एफसी शामिल हैं।


सीएफजी के अब दुनिया भर में 13 ऑफिस और 8 फुटबॉल क्लब तथा फुटबॉल से संबंधित व्यवसाय हैं। मार्च 2013 में अपनी स्थापना के बाद से समूह का काफी विस्तार हुआ है, और अब 2,000 से अधिक कर्मचारियों को रोजगार देता है और इसमें 1,500 से अधिक फुटबॉल खिलाड़ी हैं जो हर साल 2,500 से अधिक मैच खेलते हैं। सिटीजन गिविंगअभियान के माध्यम से, सीएफजी ने अपने 2019 संस्करण में मुंबई सहित छह महाद्वीपों में फैले सामुदायिक कार्यक्रमों को भी समर्थन दिया है।


यह घोषणा सीएफजी के लिए काफी व्यस्त समय में आई है। मुंबई सिटी एफसी का अधिग्रहण करने के ठीक पहले, ग्रुप ने सिल्वर लेक के साथ एक नए इक्विटी निवेश का समझौता किया, इसमें समूह को मूल्यांकन $ 4.8 बिलियन किया गया। पिछले हफ्ते, मैनचेस्टर सिटी एफसी ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट में लगातार पांचवे वर्ष रिकॉर्ड राजस्व और मुनाफा दर्ज किया।


इंडियन सुपर लीग और भारतीय फुटबॉल में सिटी फुटबॉल ग्रुप का स्वागत करते हुए श्रीमती नीता अंबानी ने कहा:


यह एक ऐतिहासिक अवसर है, भारतीय फुटबॉल ने जो ऊचाईयों हासिल की है यह उसका जश्न है, भारतीय फुटबॉल को लेकर यह हमारी प्रतिबद्धता और विजन को प्रमाणित करता है।


यह भारतीय फुटबॉल की बढ़ती अपील और भारत के फुटबॉल प्रशंसकों के अविस्मरणीय समर्थन का सबूत है।, यह हमारी फुटबॉल, हमारी संस्कृति और खेल को विकसित करने के हमारे प्रयासों के लिए गर्व का क्षण है। हमारी युवा शक्ति और क्षमता भारत को आज दुनिया का सबसे आकर्षक वैश्विक अवसर प्रदान करती है, वो बभी हर क्षेत्र में और विशेष रूप से खेल में।


सभी भारतीय फुटबॉल स्टेकहोल्डर्स की ओर से, मैं सिटी फुटबॉल ग्रुप का स्वागत करती हूं और भारतीय फुटबॉल में उनकी रुचि और विश्वास के लिए उन्हें धन्यवाद देती हूं। मुझे यकीन है कि मुंबई सिटी एफसी और भारतीय फुटबॉल इस ऐतिहासिक साझेदारी से काफी लाभान्वित होंगे।


अधिग्रहण के अवसर पर टिप्पणी करते हुए सिटी फुटबॉल ग्रुप के चेयरमैन खलदून अल मुंबारक ने कहा: हम मानते हैं कि यह निवेश संपूर्ण रूप से मुंबई सिटी एफसी, सिटी फुटबॉल ग्रुप और भारतीय फुटबॉल को बदल कर रख देगा। सिटी फुटबॉल ग्रुप भारत में फुटबॉल के भविष्य के लिए और मुंबई सिटी एफसी के लिए प्रतिबद्ध है।  


उन्होंने कहा: "हम मुंबई सिटी एफसी के प्रशंसक और स्थानीय समुदायों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए बहुत उत्सुक हैं, और अपने सह-मालिकों के साथ काम करके क्लब को जल्द से जल्द विकसित करने का प्रयास करेंगे"


सीएफजी ने सिटी फुटबॉल ग्रुप इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट डेमियन विलोबी को नियुक्त किया। डेमियन आने वाले हफ्तों में सिंगापुर से मुंबई स्थानांतरित होंगे।

अधिक खबरें
IPL 2024: MS धोनी ने छोड़ी चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी
मार्च 21, 2024 | 21 Mar 2024 | 4:12 AM

IPL 2024 से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी छोड़ दी है.

IPL 2024: 22 मार्च से होगा IPL का आगाज, लोकसभा चुनाव के बावजूद भारत में ही होगा पूरा टूर्नामेंट, यहां देखें फ्री आईपीएल
मार्च 19, 2024 | 19 Mar 2024 | 11:33 AM

बस चंद दिनों में क्रिकेट फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है. 22 मार्च से इंडियन प्रीमियर लीग ((IPL) का आगाज होने वाला है. इस सीजन का पहला मैच महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और फाफ डु प्लेसिस(Faf du Plessis) की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच होने वाली है. यह मैच एमए चिदम्बरम स्टेडियम में रात 8 बजे खेला जाएगा.

WPL 2024 Final: Delhi को हराकर RCB ने जीता WPL 2024 का खिताब, खत्म किया ट्रॉफी का 'सूखा
मार्च 18, 2024 | 18 Mar 2024 | 7:15 AM

रविवार (17 मार्च) को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए महिला प्रीमियर लीग 2024 सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु(Royal Challengers Bangalore) ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर इतिहास रच दिया है. स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है. आपको बता दें कि आरसीबी का यह पहला ख‍िताब है.आरसीबी(RCB) पहली बार फाइनल में पहुंची थी. वहीं टीम ने

IPL 2024: गुजरात टाइटंस को बड़ा झटका ! राबिन मिंज IPL से बाहर
मार्च 17, 2024 | 17 Mar 2024 | 2:16 PM

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024 ) का आगाज 22 मार्च को होने वाला है. लेकिन इस बीच गुजरात टाइटंस और झारखंड के क्रिकेट प्रेमियों को बड़ा झटका लगा है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रांची के युवा वि

सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप : झारखंड ने आंध्र प्रदेश को 13-0 से हरा जीत के साथ किया टूर्नामेंट में आगाज
मार्च 13, 2024 | 13 Mar 2024 | 6:22 AM

13 से 23 मार्च 2024 तक पुणे महाराष्ट्र में आयोजित 14 हॉकी इंडिया सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप 2024 में आज हॉकी झारखंड ने अपने पहले मैच में हॉकी आंध्र प्रदेश को 13-0 से पराजित कर बड़ी जीत के साथ टूर्नामेंट में अपना दिमाग दिखाते हुए आगाज किया है. झारखंड टीम की ओर संगीता कुमारी ने 4 गोल, दीपिका सोरेंग और दीप्ति कुल्लू ने 2-2 गोल तथा सलीमा टेटे, रजनी केरकेट्टा, दीप्ति कुल्लू और निक्की कुल्लू ने एक-एक गोल दागा. बताते चलें कि झारखंड की दीपिका सोरेंग को मिला प्लेयर ऑफ द मैच का पुरुस्कार मिला है.