Thursday, May 2 2024 | Time 16:41 Hrs(IST)
 logo img
  • हजारीबाग लोकसभा: भाजपा- आजसू कार्यकर्ताओं में उत्साह चरम पर, 44 डिग्री सेल्सियस तापमान में भी मिल रहा है अपार जनसमर्थन
  • अमित शाह के फर्जी वीडियो मामले में अब दिल्ली पुलिस ने झारखंड कांग्रेस के सोशल मीडिया प्रभारी को भेजा नोटिस
  • PM Modi का Rahul Gandhi पर तंज, कांग्रेस के 'शहजादे' को प्रधानमंत्री बनाना चाहता है पाकिस्तान
  • PM Modi का Rahul Gandhi पर तंज, कांग्रेस के 'शहजादे' को प्रधानमंत्री बनाना चाहता है पाकिस्तान
  • घाघरा में कांग्रेस पार्टी का नया कार्यालय का उद्घाटन में शामिल हुई रांची के पूर्व मेयर रामा खालखो
  • कहां गए जयराम महतो ? पुलिस रातभर करती रही छापेमारी, कई समर्थक गिरफ्तार
  • केरला पब्लिक स्कूल प्रबंधन बोला- बिना परीक्षा पास हुए अगली कक्षा में प्रमोट होने का प्रावधान नहीं
  • ओडिशा के मयूरभंज सीट से हेमंत सोरेन की बहन अंजनी सोरेन होंगी JMM उम्मीदवार
  • ओडिशा के मयूरभंज सीट से हेमंत सोरेन की बहन अंजनी सोरेन होंगी JMM उम्मीदवार
  • 17 साल बाद अब ऐसी दिखती है 'हे बेबी’ की क्यूट एंजेल
  • 17 साल बाद अब ऐसी दिखती है 'हे बेबी’ की क्यूट एंजेल
  • धड़ल्ले से चल रहा अवैध बालू का कारोबार, प्रति ट्रैक्टर हो रही 450 रुपए की वसूली
  • धड़ल्ले से चल रहा अवैध बालू का कारोबार, प्रति ट्रैक्टर हो रही 450 रुपए की वसूली
  • हॉकी इंडिया ने FIH हॉकी प्रो लीग 2023-24 के लिए 24 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा की
  • हॉकी इंडिया ने FIH हॉकी प्रो लीग 2023-24 के लिए 24 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा की
देश-विदेश


Chaitra Navratri 2024: चैत्र नवरात्रि शुरू, आज मां शैलपुत्री की आराधना, यहां जाने घटस्थापना का शुभ मुहूर्त

Chaitra Navratri 2024: चैत्र नवरात्रि शुरू, आज मां शैलपुत्री की आराधना, यहां जाने घटस्थापना का शुभ मुहूर्त

न्यूज़11 भारत 


रांची/डेस्क: 9 अप्रैल यानि आज से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो रही है. वहीं इसका  17 अप्रैल को समापन को होगा. बता दे, इस बार पूरे 9 दिन के नवरात्रि हैं. वहीं इस बार दुर्गा मां घोड़े पर सवार होकर आ रही हैं.  नवरात्रि में दुर्गा मां के नवस्वरूपों की पूजा की जाती है. बता दें, चैत्र नवरात्रि के साथ ही नव संवत्सर की शुरुआत भी होती है. 

 

मां शैलपुत्री का पूजन

चैत्र नवरात्रि का पहला दिन देवी शैलपुत्री को समर्पित होता है. बता दें, देवी शैलपुत्री को सफेद नारंगी और लाल रंग बहुत  प्रिय है.आज घटस्थापना के बाद षोडोपचार विधि-विधान के साथ देवी शैलुपत्री की पूजा-अर्चना करें. मां शैलपुत्री को कुमकुम,सफेद चंदन,अक्षत, हल्दी, पान, सिंदूर, लौंग, नारियल, सुपारी, 16 श्रृंगार का सामान अर्पित करें. मां शैलपुत्री को घी से बनी मिठाई या रसगुल्ले का भोग लगाएं. इसके बाद सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके। शरण्ये त्र्यंबके गौरी नारायणि नमोऽस्तुते।। इस मंत्र का जाप करें .फिर मां शैलपुत्री की आरती करें.

 

चैत्र नवरात्रि की कलशस्थापना का शुभ मुहूर्त 

आपको बता दें कि हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत  चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है.  वहीं घटस्थापना का मुहूर्त 9 अप्रैल को सुबह 6 बजकर 02 मिनट से लेकर सुबह 10 बजकर 16 मिनट तक रहेगा. घटस्थापना का अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 57 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 48 मिनट तक 

रहेगा.

 

चैत्र नवरात्रि का शुभ योग 

वहीं मां दुर्गा की उपासना के लिए इस बार कुछ शुभ योग भी बनने जा रहे हैं. जिसमें अमृत सिद्धि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण होगा. 

 

सर्वार्थ सिद्धि योग आज 7 बजकर 32 मिनट से शुरू होगा और इसका समापन कल यानि 10 अप्रैल को सुबह 5 बजकर 06 मिनट पर होगा. वहीं अमृत सिद्धि योग आज  सुबह 7 बजकर 32 मिनट से शुरू होगा और समापन 10 अप्रैल को सुबह 5 बजकर 06 मिनट पर होगा. 

 
अधिक खबरें
ओडिशा के मयूरभंज सीट से हेमंत सोरेन की बहन अंजनी सोरेन होंगी JMM उम्मीदवार
मई 02, 2024 | 02 May 2024 | 3:29 AM

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने ओडिशा के मयूरभंज लोकसभा सीट से अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है.

17 साल बाद अब ऐसी दिखती है 'हे बेबी’ की क्यूट एंजेल
मई 02, 2024 | 02 May 2024 | 2:46 PM

साल 2007 में रिलीज हुई अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और फरदीन खान-स्टारर फिल्म ‘हे बेबी' ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया.

Weekly Horoscope: जानें कैसा रहेगा आपके लिए यह सप्ताह, पढ़ें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल
मई 02, 2024 | 02 May 2024 | 2:18 AM

मई का यह सप्ताह कुछ राशियों के लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है तो वहीं कुछ राशियों को थोड़ी परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है. तो आइये जानते है, मेष से मीन सभी 12 राशियों का 5 मई 2024 तक का साप्ताहिक राशिफल

हॉकी इंडिया ने FIH हॉकी प्रो लीग 2023-24 के लिए 24 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा की
मई 02, 2024 | 02 May 2024 | 2:18 PM

हॉकी इंडिया ने गुरुवार को 24 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा की जो FIH प्रो लीग 2023-24 के बेल्जियम और इंग्लैंड चरण में भाग लेगी. बेल्जियम चरण 22 मई से शुरू होकर 26 मई को समाप्त होगा, जबकि इंग्लैंड चरण 1 जून से शुरू होकर 9 जून को समाप्त होगा. भारत दोनों चरणों में अर्जेंटीना, बेल्जियम, स्पेन, ग्रेट ब्रिटेन और जर्मनी के खिलाफ दो-दो बार खेलेगा, 22 मई को अर्जेंटीना के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा.

रोज पिए बेल का जूस, इम्यून सिस्टम होगा मजबूत, और भी है कई फायदे
मई 02, 2024 | 02 May 2024 | 1:40 PM

गर्मी के मौसम में हमें अक्सर भूख कम लगती है, लेकिन प्यास जरुर ज्यादा लगती है. इसका कारण है, तापमान बढ़ने की वजह से पसीना का ज्यादा निकलना. जिससे शरीर में पानी की कमी हो जाती है. पानी कमी होने से ही हमें अत्यधिक प्यास लगती है, इसलिए गर्मी में सभी पानी बहुत पीते है.