Friday, Mar 29 2024 | Time 06:55 Hrs(IST)
 logo img
  • रंका रघुनाथ अखाड़ा में रामनवमी पूजा महोत्सव मनाने को लेकर किया गया बैठक
NEWS11 स्पेशल


हॉकी की नर्सरी सिमडेगा में मना जश्न

ओलिंपिक में महिला हॉकी टीम ने सेमीफाइनल क्वालीफाई
हॉकी की नर्सरी सिमडेगा में मना जश्न
सिमडेगा: टोक्यो में चल रहे हैं ओलंपिक गेम्स 2020 के हॉकी प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला हॉकी टीम ने तीन बार की स्वर्ण पदक विजेता और एक मजबूत टीम ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से शिकस्त देते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश करते हुए इतिहास रच दिया. भारतीय महिला हॉकी टीम के इस जीत का जश्न टोक्यो से हजारों किलोमीटर हॉकी की नर्सरी सिमडेगा में बडे उत्साह के साथ मनाया गया.

 

सोमवार की सुबह आठ बजे जब टोक्यो में भारत और ऑस्ट्रेलिया महिला हॉकी टीम के बीच क्वार्टर फाइनल मैच का मुकाबला शुरू हुआ तो हॉकी की नर्सरी सिमडेगा के सभी खेल प्रेमी टेलीविजन से के सामने जम गए और सिमडेगा से हीं भारतीय महिला हॉकी टीम का उत्साह वर्धन करने लगे. तीन बार स्वर्ण पदक जीत चुकी ऑस्ट्रेलिया की एक मजबुत टीम से कांटे का मुकाबला, बॉल के पीछे हॉकी स्टीक लेकर भागते भारत की बेटियों के साथ साथ खेल प्रेमियों की सांसे और जुनून भी दौडते रहे. लोगो की उत्साह घडी के बढते कांटों के साथ बढती रही. दोनो टीम गोल छीनने को आतुर और उसी मजबुती से प्रतिद्वंदी के हर गोल को विफल करने की कोशिश. लेकिन यहां भारतीयों को जोश काम कर गया और ऐतिहासिक छण आया जब भारतीय महिला हॉकी टीम की गुरजीत कौर ने हॉकी स्टीक का कमाल दिखाते हुए इस मैच का एक मात्र गोल भारत की झोली में डाल दिया. मैच की समाप्ति पर भारत 1-0 से फतह हासिल करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश कर गई.

 

भारतीय महिला हॉकी टीम चार दशक बाद अंतिम चार में जगह बनाई है. इस टीम में झारखंड की दो बेटियां सिमडेगा की सलीमा टेटे एवम खुंटी की निक्की प्रधान भी शामिल हैं. सलीमा टेटे के गृह जिला सिमडेगा जो हॉकी की नर्सरी कहा जाता है. जिसने पूर्व में भी कई ओलंपियन को जन्मदिन दिया है. यहां भारतीय महिला हॉकी टीम के विजयी होने पर जश्न सा माहौल बन गया. सलीमा को गांव के मैदान से टोक्यो तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाले हॉकी सिमडेगा के पदाधिकारी एवं खेल सेंटर के प्रशिक्षक प्रतिमा बारबा, सलीमा के खेल एवं भारतीय टीम के खेल देखकर गदगद हो उठे और सिमडेगा एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में भारतीय टीम की जीत पर ढोल नगाड़े गाजे-बाजे के साथ मैदान में थिरक उठे. जिला के कई उदयीमान खिलाड़ियों ने हाथों में हॉकी स्टिक एवं तिरंगा लहराते हुए हिप हिप हुर्रे का नारा लगाते हुए जश्न में डूब गए. सिमडेगा में भी टोक्यो जैसा जश्न का माहौल बन गया.

 

सिमडेगा के गांव देहात सभी जगह लोग मैच देखने के लिए इस खेती बारी के सीजन में भी अपने खेतों को छोड़कर टीवी पर नजर गड़ाए हुए रहे. शायद ही भारत का कोई जिला होगा जहां हॉकी के प्रति इतनी उत्साह होगी. हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी , कमलेश्वर मांझी, हॉकी कोच प्रतिमा बरवा रघुनाथ बेसरा, सहित कई राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी एवं नर्सरी लेबल के हॉकी खिलाड़ी घंटो तक नाच गान करते हुए जश्न मनाया और टीम को बधाइयां दी. अब पुरा सिमडेगा इंतजार कर रहा सेमीफाइनल मैच का. सबने कहा अब गोल्ड जरूर आएगा. हमारी भी शुभकामना भारतीय टीम के साथ हैं. बेटियां दिखाएगी कमाल और निश्चित भारत लेकर आएगी गोल्ड का उपहार.
अधिक खबरें
Summer Vacation: अगर आप भी गर्मी में कर रहे है घूमने का प्लान तो जरूर विजिट करें देश की ये बेस्ट जगहें
मार्च 18, 2024 | 18 Mar 2024 | 1:20 AM

हमारा भारत एक ऐसा देश है जहां हर मौसम में घूमने के लिए जगह बदल जाती है. अब लोगों को लगभग लगभग ठंड से राहत मिल गयी है. वहीं अब गर्मी का मौसम आने वाला ही है. ऐसे में लोग अभी से ही गर्मियों की छुट्टी में घूमने का प्लान बना लेते है. अगर आप भी घूमने का प्लान बना

महिलाओं को सफर में नहीं लेना होगा टेंशन क्योंकि अब साथ है 'मेरी सहेली'
मार्च 15, 2024 | 15 Mar 2024 | 3:21 AM

दिन-ब-दिन महिलाओं के साथ अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं. ट्रेन हो या चाहे बस कहीं भी महिलाएं सुरक्षित नहीं है. ऐसे में सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई तरह की योजना लाई जाती है. मेरी सहेली योजना भी एक ऐसी योजना है, जिसमें महिलाओं को यात्रा के समय सुविधाएं दी जाती है.

सिमडेगा में नदियों का हो रहा चीरहरण, पर्यावरण को पंहुचता नुकसान बजाने लगी है खतरे की घंटी
मार्च 15, 2024 | 15 Mar 2024 | 1:33 PM

सिमडेगा में नदियों से हो रहे बालु का बेतहाशा अवैध खनन अब नदियों के लिए काल बनते जा रहा हैं. जिससे मानव जीवन के लिए एक बडा खतरा मंडराने लगा है. खतरे की ये घंटी और कोई नहीं बालू तस्कर बजा रहा है. सिमडेगा में बालु तस्करों ने नदियों का चीरहरण कर रहे है. कई नदियां बालू विहिन हो गई है. नदियों में बालू नहीं होने से ईको सिस्टम प्रभावित होने लगा है.

हजारीबाग के गौरवशाली अतीत
मार्च 13, 2024 | 13 Mar 2024 | 2:17 AM

हजारीबाग का गौरवशाली धीरे-धीरे खंडहर में तब्दील होता जा रही है. जी हां, आज हम बात कर रहे कभी रामगढ़ राज की राजधानी रहे पदमा किला की है. पदमा किला राजा राम नारायण सिंह के वंशजों को आखिरी धरोहर है.

झारखंड के इस जिले में मांस के दीवाने है लोग, इतने दिन में 33.41 करोड़ से अधिक का खा जाते मीट
मार्च 08, 2024 | 08 Mar 2024 | 9:20 AM

दुनिया के हर कोने में आपको खाने-पिने के शौकीन लोग मिल जाएंगे. किसी को शाकाहारी खाना पसंद है तो कई ऐसे लोग है जो नॉनवेज के दीवाने है. झारखंड में इस जिले में लोग नॉनवेज के लिए पागलों की तरह दीवाने है.