Thursday, Apr 25 2024 | Time 22:12 Hrs(IST)
 logo img
  • लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के सफल संचालन हेतु गठित कोषांगों द्वारा सम्पादित किये जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न!
  • राजधानी की तपती धरती के लिए वर्षा जल संचयन जरूरी, रांची नगर निगम चला रही जन जागरूकता अभियान
  • विद्युत के सामने कितने दमदार हैं लोकसभा चुनाव में झामुमो प्रत्याशी समीर मोहंती
  • मतदान के लिए प्रवासी मजदूरों से संपर्क साधेगा झारखंड चुनाव आयोग
  • रांची पुलिस के हत्थे चढ़ा करोड़ों रुपए की ठगी करने वाला शातिर अपराधी
  • आमगाछी राशिपाड़ा में जलमीनार खराब, ग्रामीण ने जल्द ठीक करने की उठाई मांग
  • चतरा लोकसभा सीट से कल पर्चा भरेंगे BJP प्रत्याशी कालीचरण सिंह
  • 16 हजार क्षमता वाली टंकी बनने के बाद भी गोटीडीह टोलावासियों के प्यासे कंठ
  • झारखंड के 2 IPS पदाधिकारियों की भारतीय निर्वाचन आयोग ने की ट्रांसफर पोस्टिंग
  • विधायक समीर मोहंती को जमशेदपुर संसदीय सीट पर झामुमो से टिकट मिलने पर कार्यकर्ताओं में खुशी
  • 10 साल पुराने एचईसी में हुए टेंडर घोटाला मामले में CBI कोर्ट में हुई सुनवाई
  • वाईके दास नहीं मानते हाईकोर्ट का आदेश, सवाल पूछा तो कोर्ट से कहा- आदेश की एक कॉपी लाकर दीजिए
  • बिजली उपभोक्ता हो जाए सावधान, नहीं किया यह काम तो देना होगा भारी जुर्माना
  • BJP के कोडरमा विधानसभा की कोर कमेटी एवं मंडल अध्यक्षों की बैठक
  • गांडेय से चुनाव लड़ेंगी कल्पना सोरेन, लोकसभा चुनाव के लिए JMM ने जारी की आखिरी लिस्ट
झारखंड » गिरिडीह


गिरिडीह के पोस्ट ऑफिस फर्जी निकासी मामले की जांच करेगी सीबीआई, सीएम ने दी स्वीकृति

11,64,38,635 रुपए की हुई फर्जी निकासी को लेकर गिरिडीह टाउन थाना में दर्ज है FIR
गिरिडीह के पोस्ट ऑफिस फर्जी निकासी मामले की जांच करेगी सीबीआई, सीएम ने दी स्वीकृति
रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गिरिडीह डिवीजन के अंतर्गत गिरिडीह के प्रधान डाकघर और गिरिडीह टाउन उप डाकघर में जमा 11 करोड़, 64 लाख, 38 हजार , 635 रुपए की फर्जी निकासी के जरिए की गई धोखाधड़ी मामले को गहन अनुसंधान के लिए सीबीआई को हस्तांतरित करने के प्रस्वाव को स्वीकृति दे दी है. फर्जी निकासी के इस मामले में गिरिडीह नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज है. ज्ञात हो कि डाक महाध्यक्ष (सेल्स एवं व्यय विभाग) झारखंड परिमंडल, रांची के द्वारा  इस मामले की  जांच सीबीआई को सौंपने का अनुरोध किया गया था. 

कैसे हुई फर्जी निकासी

गिरिडीह जिले के प्रधान डाकघर से 3 अक्टूबर 2016 से 30 अगस्त 2019 के बीच 11,64,38,635 रुपए की फर्जी तरीके से निकासी की गई थी. इसके अंतर्गत गिरिडीह  प्रधान डाकघर के अधीनस्थ विभिन्न डाकघरों में प्राप्त डिमांड ड्राफ्ट को सूनियोजित साजिश रचकर व धोखा देकर व्यक्तिगत खातों में जमा कर दिया जाता था. इस मामले में गिरिडीह प्रधान डाकघर के सहायक डाकपाल शशिभूषण कुमार और सहायक डाकपाल मो अलताफ की संलिप्पता सामने आने के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया था
अधिक खबरें
पुलिस ने दो वारंटों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
अप्रैल 24, 2024 | 24 Apr 2024 | 6:00 PM

डुमरी पुलिस ने NBW वारंटी मोहन सिंह को से गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक दूसरे वारंटी जितेंद्र कुमार को गुरहा से पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. दोनों वारंटी स्थाई वारंटी बताई जा रहे हैं.

बगोदर में तेज रफ्तार अनियंत्रित कार सड़क किनारे पेड़ से टकराई, एक कि मौत एक गंभीर
अप्रैल 24, 2024 | 24 Apr 2024 | 2:58 AM

-बगोदर-सरिया मार्ग पर जमुनिया मोड़ के निकट बुधवार दोपहर एक तेज़ रफ़्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई जिसमे कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

चुनाव को लेकर धनबाद जिला के सीएपीएफ कमांडर ने गांडेय प्रखंड के विभिन्न क्लेशटरों का किया निरीक्षण
अप्रैल 23, 2024 | 23 Apr 2024 | 8:15 PM

धनबाद जिला के प्रधानखंटा के 154 बटालियन के कमांडर सह आगामी चुनाव में नियुक्त गिरिडीह के सीएपीएफ राजेश कुमार सिंह ने मंगलवार को गांडेय प्रखंड के विभिन्न क्लेशटरों का निरीक्षण किया.

एसपी ने बेंगाबाद में बूथ कलस्टर का किया निरीक्षण
अप्रैल 23, 2024 | 23 Apr 2024 | 6:09 PM

आगामी लोकसभा चुनाव व गांडेय उपचुनाव एक साथ होना है इसकी तैयारी को लेकर पुरा पुलिस प्रशासन मुस्तैद है जगह-जगह बनाने वाले बूथ कलस्टर का निरीक्षण किया

पशु तस्करी के खिलाफ बगोदर पुलिस की कार्रवाई, जीटी रोड से पशु लदे चार पिकअप वैन किये गए ज़ब्त, पांच गिरफ्तार
अप्रैल 23, 2024 | 23 Apr 2024 | 10:27 AM

पशु तस्करी के खिलाफ बगोदर पुलिस ने एक बार फिर कारवाई करते हुए थाना क्षेत्र के अटका जीटी रोड से क्रूरता पूर्वक अवैध पशु लदे चार पिकअप वैन को खदेड़कर पकड़ा है,