Saturday, Apr 27 2024 | Time 08:24 Hrs(IST)
 logo img
  • Pm Modi मई के पहले सप्ताह आएंगे चाईबासा, चुनावी सभा को करेंगे संबोधित
  • सिमडेगा में पति से झगड़ा होने पर गुस्साई पत्नी ने खाया जहरीला कीटनाशक, हालत गंभीर
  • सिमडेगा में पति से झगड़ा होने पर गुस्साई पत्नी ने खाया जहरीला कीटनाशक, हालत गंभीर
  • सिमडेगा के सिकरिया टांड़ में पति ने पत्नी को मिट्टी तेल छिड़क जलाया
  • सिमडेगा के सिकरिया टांड़ में पति ने पत्नी को मिट्टी तेल छिड़क जलाया
झारखंड


5वीं कक्षा की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला, पीड़ित परिवार ने दो आरोपियों पर किया हमला

सभी 5 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, छावनी में तब्दील गांव
5वीं कक्षा की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला, पीड़ित परिवार ने दो आरोपियों पर किया हमला

गुमला: जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में पांचवीं कक्षा की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्‍कर्म का मामला सामने आया है. जहां बीते शनिवार की रात पांच युवकों ने मिलकर घटना को अंजाम दिया है. घटना के दो दिन बाद पुलिस ने सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.


पीड़ित परिवार ने दो आरोपियों पर किया जानलेवा हमला आरोपी बच्ची को घर से अगवा करके ले गए थे. नाबालिग बच्ची के साथ 5 लड़कों ने गैंगरेप किया. घटना की सुबह रविवार को मामले को दबाने की कोशिश की गई. बताया जा रहा है कि घटना का खुलासा तब हुआ, जब सोमवार को पीड़ित के माता-पिता ने दो आरोपियों पर जानलेवा हमला कर दिया. दोनों आरोपियों पर जानलेवा हमला के बाद गांव में दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई. दोनों घायल आरोपी जब अस्पताल में भर्ती हुए, तब वारदात का खुलासा हुआ. फिलहाल, पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.


पुलिस गांव में कर रही कैंप घटना की जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी सदल-बल गांव पहुंचे और दुष्कर्म के सभी आरोपियों और पीड़िता को अपने कब्जे में ले लिया और सभी को लेकर थाना आ गए. हमले में घायल दो आरोपियों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. पुलिस गांव में कैंप कर रही है.

अधिक खबरें
सिमडेगा में पति से झगड़ा होने पर गुस्साई पत्नी ने खाया जहरीला कीटनाशक, हालत गंभीर
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 7:36 AM

सिमडेगा के तपकरा में पत्नी ने पति से झगड़ा होने पर पत्नी ने जहरीला कीटनाशक खा लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. जानकारी के अनुसार तपकरा निवासी सनम देवी नामक महिला का आज सुबह उसके पति अजय नायक के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ.

सिमडेगा के सिकरिया टांड़  में पति ने पत्नी को मिट्टी तेल छिड़क जलाया
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 6:45 AM

सिमडेगा के पाकर टांड़ थाना क्षेत्र के सिकरिया टांड़ में एक पति ने अपनी पत्नी को मामूली विवाद पर मिट्टी तेल छिड़क कर आग में जला दिया. जिससे उसकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. जानकारी के अनुसार सिकरिया टांड़ निवासी फुलवई कुजूर नामक महिला का पति दीपक मिंज देर रात नशे में धुत घर लौटा.

रांची लोकसभा के प्रत्याशी होंगे भारतीय जनतंत्र मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 9:11 PM

भारतीय जनतंत्र मोर्चा के संसदीय चुनाव समिति की बैठक आज रांची में संपन्न हुई. बैठक में सर्वसहमति से निर्णय हुआ कि पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी रांची लोकसभा से चुनाव लड़ेंगे.

रांची में अवैध और बिना परमिट के ऑटो, ई-रिक्शा चलाने वालों पर कार्रवाई, चालकों में मचा हड़कंप
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 7:59 PM

झारखण्ड हाईकोर्ट ने अवैध ऑटो, ई रिक्शा सहित शहर के जाम की समस्या को लेकर सुनवाई के दौरान जवाब दाखिल करने का आदेश दिया था मामले की सुनवाई अब 13 मई को होगी. इसके बाद रांची में डीटीओ अखिलेश कुमार के नेतृत्व में ऑटो और ई रिक्शा के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है

AJSU पार्टी के केंद्रीय सचिव महेश्वर साहू ने थामा कांग्रेस का दामन
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 6:19 AM

राजनीतिक पार्टियों में दलबदल का सिलसिला अब भी नहीं रूका है. अब झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष और AJSU पार्टी के केंद्रीय सचिव महेश्वर साहू ने अपना दल बदलकर कांग्रेस का दामन थाम लिया है.