Friday, Apr 19 2024 | Time 06:28 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड


BREAKING NEWS : खूंटी में 5 बच्चियों के साथ गैंगरेप, सदर अस्पताल में हो रहा पीड़ितों का मेडिकल

BREAKING NEWS : खूंटी में 5 बच्चियों के साथ गैंगरेप, सदर अस्पताल में हो रहा पीड़ितों का मेडिकल

खूंटी : फूदी गांव क्षेत्र में पांच युवतियों के साथ गैंगरेप का मामला,  मेडिकल जांच कब लिए पूरी सुरक्षा व्यवस्था के साथ लाया जा रहा है सदर अस्पताल। 


अब तक की जानकारी के मुताबिक सभी छह बच्चियां रंग राड़ी मेला देखकर अपने गांव वापस लौट रही थीं। रास्ते में उनके साथ दुष्कर्म की घटना घटी है। मामले को लेकर काला माटी में खुदी पंचायत के मुखिया हरमन के घर में पूरे गांव के लोग जुटे हुए हैं। खूंटी पुलिस मौके पर पहुंच कर घटना की जांच कर रही है।


 



पुलिस ने बताया कि सभी नाबालिग बच्चियों का बयान दर्ज किया गया है। वे सभी बेहद डरी हुई हैं। इनमें कई लड़कियों के चेहरे पर नोच-खरोंच के निशान हैं। इन्‍हें मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया है। जानकारी के अनुसार जिन बच्चियों से यह शर्मनाक घटना हुई है, उनमें सभी पांचवीं से लेकर आठवीं कक्षा तक की छात्राएं हैं। ये सभी पढ़ने में मेधावी और हॉकी की खिलाड़ी हैं। पुलिस को बच्चियों ने एक आरोपित की पहचान बताई है। जिसकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक छह लड़कों ने इन बच्चियों के साथ जबर्दस्‍ती की है। अंधेरे के कारण कुछ बच्चियां अपनी इज्‍जत बचाने में सफल रहीं।


 


 
अधिक खबरें
देवघर के त्रिकुट पर्वत पर रोपवे हादसा मामले में हाईकोर्ट के स्वतः संज्ञान पर हुई सुनवाई
अप्रैल 18, 2024 | 18 Apr 2024 | 6:46 PM

देवघर में रोपवे दुर्घटना से तीन लोगों की मौत मामले में हाईकोर्ट के स्वतः संज्ञान पर आज सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने राज्य सरकार से पूछा कि हादसे को लेकर जो एफआईआर हुई है उसपर अबतक क्या कार्रवाई हुई है.

बच्चा तस्करी मामले में DG CID ने हाईकोर्ट से कहा- लापता बच्चों को बायोमेट्रिक्स से ढूंढ पाना असंभव
अप्रैल 18, 2024 | 18 Apr 2024 | 6:20 PM

साहिबगंज में बच्चों की तस्करी से जुड़े मामले में आरोपी कुलदेव शाह की क्रिमिनल अपील पर झारखंड हाईकोर्ट में आज सुनवाई हुई. यह सुनवाई जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद और नवनीत कुमार की खंडपीठ में हुई.

रिश्वत लेने मामले में CBI की कोर्ट ने यूडीसी क्लर्क को सुनाई 3 साल की सजा
अप्रैल 18, 2024 | 18 Apr 2024 | 4:34 PM

रिश्वत लेने के आरोपी रेलीगढ़ा परियोजना कार्यालय (रामगढ़) के यूडीसी क्लर्क रामराज नोनिया को सीबीआई की विशेष अदालत ने दोषी पाते हुए तीन वर्ष की सजा के साथ 20 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है.

खूंटी के मनरेगा घोटाला मामले में ED ने जब्त किए दो एग्जीक्यूटिव इंजीनियर की संपत्ति
अप्रैल 18, 2024 | 18 Apr 2024 | 4:09 PM

राज्य के मनरेगा घोटाला मामले में दो कार्यकारी अभियंता (एग्जीक्यूटिव इंजीनियर) की 4 अचल संपत्ति अस्थाई रुप से जब्त कर दिया गया है बता दें, मामले में कार्रवाई करते हुए ईडी ने एग्जीक्यूटिव इंजीनियर जय किशोर चौधरी और शशि प्रकाश की 22.47 लाख रुपए मूल्य की 4 अचल संपत्तियों को जब्त किया है.

शादी का झांसा देकर 3 वर्षों से नाबालिक से कर रहा था दुष्कर्म, कोर्ट ने दोषी पाते हुए दी 10 साल की सजा
अप्रैल 18, 2024 | 18 Apr 2024 | 3:47 PM

शादी का झांसा देकर नाबिलिग से दुष्कर्म के दोषी मिथुन बेदिया को कोर्ट ने 10 साल की सजा से साथ 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है. मामले में पॉक्सो की विशेष अदालत ने दोषी को सजा सुनाया.