झारखंडPosted at: फरवरी 26, 2020 BREAKING : रांची और धनबाद में कई ठिकानों पर एसीबी का छापा, कई विभागों में हड़कंप
रांची : राजधानी रांची और धनबाद में कई ठिकानों पर एसीबी का छापा. रांची नगर निगम, रजिस्ट्री ऑफिस और डोरंडा थाना में टीम कागजातों को खंगाल रही है. एसीबी की इस छापेमारी से कई विभागों में हड़कंप मच गया है. फिलहाल छापेमारी से संबंधित कोई भी जानकारी नहीं मिल रही है.
वहीं रांची एसीबी की टीम धनबाद नगर निगम में छापेमारी कर कागजातों को खंगाल रही है.